Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हिमाचल प्रदेश V/S जम्मू-कश्मीर : दिल्लीवाले आज करेंगे दिसंबर की Booking तो दोनों Trips पर कितना होगा खर्च!

हिमाचल प्रदेश V/S जम्मू-कश्मीर : दिल्लीवाले आज करेंगे दिसंबर की Booking तो दोनों Trips पर कितना होगा खर्च!

सर्दियों में Hill स्टेशन घूमने का प्रमुख आकर्षण ताजी गिरी सफेद बर्फ की चादर पर फिसलना, खेलना और स्नोफॉल का लुत्फ उठाना होता है। घुमने के शौकिन नवंबर के अंत से लेकर दिसंबर के तीसरे सप्ताह तक मुख्य रूप से ऐसी जगहों की तलाश ही करते हैं, जहां वे ताजा बर्फबारी का आनंद उठा सकें। हिमाचल प्रदेश और कश्मीर, दोनों ही जगहों पर दिसंबर में खूब सारी बर्फ मिलती है।

dall lake

लेकिन सिर्फ घूमने की जगह चुनना ही काफी कहां होता है। बजट का ख्याल रखना भी तो जरूरी होता है। अगर दिसंबर के दूसरे सप्ताह में दिल्ली से जम्मू-कश्मीर और दिल्ली से ही हिमाचल प्रदेश की ट्रिप प्लान करते हैं, तो कितना खर्च हो सकता है?

आइए जानने की कोशिश करते हैं :-

कम से कम कितने दिनों का होगा प्लान

दिल्ली से अगर कश्मीर की ट्रिप प्लान की जाती है तो कुछ चीजों को उसमें जरूर शामिल किया जाना चाहिए, जैसे हाउसबोट में रहना। श्रीनगर के डल झील तक गये और बर्फ सी जम गयी झील में हाउसबोट में रहने का अनुभव किये बिना वापस नहीं लौट आना चाहिए। उसी तरह हिमाचल प्रदेश की ट्रिप अमृतसर और गोल्डन टेम्पल को शामिल किये बिना अधुरी ही मानी जाएगी।

snow

इसलिए जब भी इन दोनों में से कोई भी ट्रिप का प्लान बनाएं तो इन दोनों एक्टिविटीज को उसमें जरूर शामिल करें। अगर एक रात हाउसबोट में बिताने के साथ आप कश्मीर की ट्रिप का प्लान बनाते हैं, तो आपको कम से कम 6 रातों का टूर प्लान बनाना पड़ेगा। वहीं हिमाचल प्रदेश की ट्रिप में अमृतसर को शामिल करने पर आपको कम से कम 10 रातों का टूर प्लान बनाना पड़ेगा।

ट्रिप में कौन सी जगहें करें शामिल

snow

जम्मू-कश्मीर (6 रात, 7 दिन)

  • श्रीनगर - निशात बाग, शालीमार गार्डन, चश्मेशाही, शंकराचार्य मंदिर, सोनमर्ग (2 रात)
  • डल झील में हाउसबोट - 1 रात
  • गुलमर्ग - गंडोला राइड (1 रात)
  • पहलगाम - बेताब वैली, चंदनवाड़ी, आरु वैली (2 रात)

हिमाचल प्रदेश (10 रात, 11 दिन)

अमृतसर - गोल्डन टेम्पल, वाघा बॉर्डर (1 रात)
शिमला - कुफ्री, हिमालयन नेचर पार्क, चर्च, टूरिस्ट पार्क, टाउन हॉल (2 रात)
मनाली - हिडिम्बा मंदिर, वशिष्ठ कुंड, सोलंग वैली (3 रात)
धर्मशाला - भगसु फॉल, वॉर मेमोरियल, तिब्बत मार्केट (2 रात)
डलहौजी - खज्जियार (2 रात)

ध्यान रखें, सर्दियों के दिनों में अंधेरा ज्यादा जल्दी होता है और सुबह सूर्य भी देर से ही निकलता है। इसलिए घूमने के लिए आपके पास दिन भर में बहुत कम समय ही मिलेगा। पहाड़ों पर सूरज ढलने के बाद आमतौर पर गाड़ियां नहीं चलती हैं। खाई में गिरने या चट्टानों से टकरा जाने का खतरा होता है।

जम्मू-कश्मीर V/S हिमाचल प्रदेश : कितना होगा खर्च

barf kashmir

अगर आप अभी जम्मू-कश्मीर की ट्रिप बुक करते हैं तो दिल्ली से श्रीनगर आने-जाने का विमान का खर्च लेकर आपको 6 रातों के ट्रिप के लिए करीब 38-40 हजार रुपए प्रति व्यक्ति खर्च करना पड़ सकता है। इसमें होटल का किराया और साइटसीइंग के लिए गाड़ी का किराया भी शामिल है। इसके अलावा खाने-पीने में आपको अलग से 2-2.5 हजार रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं।

snow

वहीं अभी दिल्ली से हिमाचल प्रदेश के ट्रिप के लिए बुकिंग करने पर 10 रातों के ट्रिप के लिए आपको करीब 35-38 हजार रुपए प्रति व्यक्ति खर्च करने पड़ सकते हैं। इसमें दिल्ली से चंडीगढ़ आने-जाने का विमान का किराया, सभी शहरों में 3 स्टार होटल के साथ ही वाघा बार्डर, सभी साइट सीइंग, एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए गाड़ी का किराया आदि भी शामिल हैं। इसके अलावा 10 दिनों तक खाने-पीने पर आपको कम से 3 हजार रुपए अतिरिक्त खर्च करने पड़ सकते हैं।

नोट :- सभी खर्च आनुमानिक है। सभी खर्चों का अंदाजा अभी बुक करने पर ही लगाया गया है। ये खर्च दिसंबर के दूसरे और तीसरे सप्ताह के मध्य तक ही लागू हैं। अगर आप क्रिसमस या New Year के समय दिल्ली से कश्मीर या हिमाचल प्रदेश की ट्रिप पर जाने की योजना बना रहे हैं, तो संभव है आपको अधिक खर्च करना पड़ जाए।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+