Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »तस्वीरों में देखें! उत्साह के साथ जारी है भारत में होली का त्यौहार

तस्वीरों में देखें! उत्साह के साथ जारी है भारत में होली का त्यौहार

देश की राजधानी दिल्ली से लेकर नवाबी नगरी लखनऊ, खूबसूरत हरे, नीले ,पीले गुलाल और कच्चे पक्के रंगों में रंगा हुआ है। इतना ही नहीं सब एक दूसरे को रंगने के बाद होली के लजीज व्यंजनों का भी मजा ले रहे हैं।

आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं! आज होली का त्यौहार पूरे भारतवर्ष में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। देश की राजधानी दिल्ली से लेकर नवाबी नगरी लखनऊ, खूबसूरत हरे, नीले ,पीले गुलाल और कच्चे पक्के रंगों में रंगा हुआ है। इतना ही नहीं सब एक दूसरे को रंगने के बाद होली के लजीज व्यंजनों का भी मजा ले रहे हैं।

गौरतलब है कि, होली वसंत ऋतु में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण भारतीय त्योहार है। यह पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। रंगों का त्योहार कहा जाने वाला यह पर्व पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है। पहले दिन को होलिका जलायी जाती है, जिसे होलिका दहन भी कहते है।

दूसरे दिन, जिसे धुरड्डी, धुलेंडी, धुरखेल या धूलिवंदन कहा जाता है, लोग एक दूसरे पर रंग, अबीर-गुलाल इत्यादि फेंकते हैं, ढोल बजा कर होली के गीत गाये जाते हैं, और घर-घर जा कर लोगों को रंग लगाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि होली के दिन लोग पुरानी कटुता को भूल कर गले मिलते हैं और फिर से दोस्त बन जाते हैं।

भारत के कई राज्यों में रंगों का त्योहार होली बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है होली का पर्व पूरे देश में मनाया जा रहा है, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आये हैं कुछ तस्वीरें, जिनमे देखें की भारत में होली किस तरह मनायी गयी।

दिल्ली की होली

दिल्ली की होली

देश की राजधानी दिल्ली में लोगों ने एक दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर इस त्यौहार को मनाया।

लखनऊ की होली

लखनऊ की होली

नवाबो की नगरी लखनऊ में इस त्यौहार जोश के साथ मनाया गया।

जयपुर की होली

जयपुर की होली

होली मनाने में गुलाबी नगरी के लोग भी पीछे नहीं रहे।

बिहार की होली

बिहार की होली

बिहार में कुछ इस तरह खेली गयी होली

फूलों की होली

फूलों की होली

वृन्दावन के बांके बिहारी मंदिर में खेली गयी फूलों की होली

विधवायों ने भी जमकर खेली होली

विधवायों ने भी जमकर खेली होली

वृन्दावन में इस होली को मानने के पीछे उद्देश्य है कि, विधवाओं को भी जीने का अधिकार है साथ ही इन महिलाओं ने समाज को ये भी सन्देश दिया कि जीवन रुकने का नहीं बल्कि चलते रहने का नाम है।

कानपुर की होली

कानपुर की होली

कानपुर की होली में हुडदंग और नाचते हुए लोग

उदयपुर की होली

उदयपुर की होली

उदयपुर में होलिका दहन

कोलकाता की होली

कोलकाता की होली

कोलकाता में भी हर किसी ने इस त्यौहार को बड़े ही उत्साह और जोश के साथ मनाया।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+