कोई गर्मी से बचने के लिए पहाड़ों पर जा रहा है तो कोई केदारनाथ, बद्रीनाथ और चार धाम की यात्रा पर जा रहा है। लेकिन पहाड़ों पर जाने की बात सोचकर ही काफी लोगों के पसीने छुटने लगते हैं। दरअसल, काफी लोग पहाड़ों पर Motion Sickness यानी उल्टी होने की समस्या से परेशान रहते हैं।

बस, ट्रेन यहां तक कि विमान से सफर करते समय भी कई बार लोगों का शरीर उस स्पीड के साथ एडजस्ट नहीं कर पाता है। इस वजह से अचानक उल्टियां आने लगती हैं। इस समय सबसे जरूरी होता है कि लगातार Motion Sickness या मितली के बारे में ना सोचकर अपने सहयात्रियों से बातें करें और अपना ध्यान भटकाने की कोशिश करते रहे। अगर आप भी Motion Sickness की समस्या से परेशान हैं, तो इस लेख में हम आपको इसे दूर भगाने के कुछ आसान उपाय बता रहे हैं।
सही सीट चुने

यात्रा के दौरान अगर आपको Motion Sickness की समस्या होती है तो अपने लिए हमेशा गाड़ी की सामने वाली सीट चुने। गाड़ियों की पिछली सीटों पर सिर चकराने या मितली आने की समस्या बढ़ जाती है। अगर आपको मौका मिलता है तो आप ड्राईवर के ठीक बगल वाली सीट भी चुन सकते हैं।
किताबों या मोबाइल से करें परहेज

यात्रा के दौरान कई लोगों को किताबें पढ़ने या मोबाइल देखने की आदत होती है। लेकिन अगर आपको Motion Sickness है, तो आप सफर में ऐसा करने की गलती बिल्कुल ना करें। सिर्फ किताबें और मोबाइल ही नहीं बल्कि सिर झुकाकर कोई भी काम ना करें। इससे आपको मितली आने की संभावना बढ़ जाती है।
कैफिन युक्त ड्रिंक्स को कहे ना

मोशन सिकनेस की परेशानी होने पर धीरे-धीरे और थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पीते रहे। इस समय कैफिन युक्त किसी भी ड्रिंक जैसे चाय, कॉफी, कोला या फिर ऐसे किसी को ड्रिंक से परहेज करें। अपने बैग में नींबू और अदरक को पतले लच्छे जरूर रखे। अगर कभी भी आपको उल्टी या मितली आने लगे तो इनका सेवन करने से आपको राहत मिल सकती है। नींबू को आप अपने बोतल के पानी में निचोड़कर भी पी सकते हैं।
ब्रेक मिलने पर गाड़ी में बैठ ना रहे
पहाड़ी रास्तों में ब्रेक काफी कम मिलते हैं। अगर आपकी गाड़ी कहीं रुकती है तो गाड़ी में ही बैठे ना रहें। बाहर निकलकर थोड़ी चहलकदमी करें, खुली हवा में सांस ले। इससे आपको अच्छा लगेगा।
हैवी खाना खाकर सफर शुरू ना करें

जिन लोगों को मोशन सिकनेस की परेशानी होती है, उन्हें कभी भी सफर शुरू करने से पहले हैवी खाना नहीं खाना चाहिए। बल्कि हल्का खाना खाकर सफर की शुरुआत करें और रास्ते में खाते रहने के लिए हल्के-फुल्के स्नैक्स जैसे बिस्कुट, नमकिन, चिप्स या फिर चॉकलेट, ड्राईफ्रुट रख लें।



Click it and Unblock the Notifications














