Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »लखनऊ में रहते हुए कुछ यूं मनाए New Year 2023

लखनऊ में रहते हुए कुछ यूं मनाए New Year 2023

नवाबों के शहर में नया साल कैसे सेलिब्रेट करें?... लखनऊ में नए साल पर कहां घूमने जाएं?... लखनऊ में नया साल कैसे मनाएं? इन सभी सवालों के जवाब आपको इस लेख में मिल जाएंगे।

नवाबों के शहर लखनऊ के बारे में जितनी बात की जाए उतनी कम है। यहां आपको नवाबी ठाठ से लेकर खाने-पीने के लिए भी काफी कुछ मिल जाएगा। पुरानी विरासत से परिपूर्ण ये अपनी ऐतिहासिकता और पौराणिकता के लिए भी जाना जाता है। कहा जाता है कि भगवान श्रीराम ने ये शहर अपने अनुज लक्ष्मण जी को उपहार स्वरूप दिया था। तब इसे लखनपुर, लक्ष्मणावती या लक्ष्मणपुर आदि नामों से जाना जाता था।

अब जब आप लखनऊ में हैं और न्यू ईयर के लिए कहीं जाने की प्लानिंग नहीं की है तो आप सोच रहे होंगे कि इस बार का तो न्यू ईयर तो ऐसे ही चला जाएगा। तो आप ऐसा बिल्कुल न सोचिए। लखनऊ अपने आप में ही काफी खास है। यहां घूमने के लिए कई सारी अच्छी जगहें है, जहां आप अपने पार्टनर, दोस्तों या परिवार-बच्चों के साथ जाकर न्यू ईयर सेलिब्रेट कर सकते हैं।

lucknow

न्यू ईयर पर ऐतिहासिक स्थल घूमें...

लखनऊ में कई ऐतिहासिक स्थल है, जहां अपनों के साथ जाकर न्यू ईयर की पार्टी मना सकते हैं। अगर आप इन जगहों की ओर रूख करते हैं तो आप न सिर्फ नया साल एंजॉय कर पाएंगे बल्कि आप इतिहास में भी झांक सकते हैं। यहां की दीवारें, बावड़ी, मकबरे, महल, किले आज भी अपने उसी अंदाज में खड़े हैं, जैसे 400-500 साल पहले थे।

लखनऊ में घूमने लायक ऐतिहासिक स्थल

1. बड़ा इमामबाड़ा - Bara Imambara in Hindi
2. छोटा इमामबाड़ा - Chota Imambara in Hindi
3. दिलकुशा कोठी - Dilkusha Kothi in Hindi
4. फिरंगी महल - Firangi Palace in Hindi
5. ब्रिटिश रेजीडेंसी - British Residency in Hindi
6. कैसरबाग पैलेस - Kaiserbagh Palace In Hindi
7. जामा मस्जिद - Jama Masjid in Hindi
8. रूमी दरवाजा - Rumi Darvaja In Hindi
9. छतर मंजिल - Chattar Manzil In Hindi
10. भूल भूलैया - Bhool Bhoolaiya In Hindi
11. हुसैनाबाद क्लॉक - Husainabad Clock in Hindi

lucknow

न्यू ईयर पर धार्मिक स्थल घूमें...

लखनऊ का जितना इतिहास पुराना है उतना ही ये शहर भी...। इस शहर का जिक्र त्रेता युग में भी है यानी रामायण काल..। नए साल के अवसर पर आप यहां के मंदिरों में दर्शन करने जा सकते हैं। लखनऊ में दर्शन करने के लिए आप यहां के प्रसिद्ध चंद्रिका देवी मंदिर (Chandrika Devi Temple in Hindi) जाइए। ये लखनऊ के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। इसके अलावा भी आप यहां के मंदिरों में सिर झुकाने जा सकते हैं।

लखनऊ में घूमने लायक धार्मिक स्थल

1. चंद्रिका देवी मंदिर - Chandrika Devi Temple in Hindi
2. अलीगंज हनुमान मंदिर - Aliganj Hanuman Temple in Hindi
3. श्री रामकृष्ण मठ - Sri Ramakrishna Math in Hindi
4. मनकामेश्वर मंदिर - Mankameshwar Temple in Hindi
5. श्री वेंकटेश्वर मंदिर - Sri Venkateswara Temple in Hindi

न्यू ईयर पर इन स्थलों की ओर भी कर सकते हैं रूख...

लखनऊ में रहते हुए आप अगर थोड़ी मस्ती वाली जगहों पर जाने की सोच रहे हैं या फिर कोई एक्स्ट्रा एक्टिविटी करने की सोच रहे हैं तो आप लखनऊ में नौका विहार, चिड़ियाघर या झील की ओर भी रूख कर सकते हैं।

लखनऊ में घूमने लायक बेहतरीन जगहें

1. मरीन ड्राइव - Marin Drive In Hindi
2. लखनऊ चिड़ियाघर - Lucknow Zoo In Hindi
3. साइंस सिटी - Science City in Hindi
4. गोमती नदी नौका विहार - Gomti Nadi Nouka Vihar In Hindi
5. कठौता झील - Kathautha Lake In Hindi

न्यू ईयर पर पार्क की ओर करें रूख...

अगर आप चाहे तो न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए पार्क की ओर भी रूख कर सकते हैं। न्यू ईयर पर पार्क में भी काफी चहल-पहल देखने को मिलती हैं, जहां आपके बच्चे भी काफी एंजॉय कर पाएंगे।

लखनऊ में घूमने लायक पार्क

1. अंबेडकर पार्क - Ambedkar Park in Hindi
2. नवाब वाजिद अली शाह जूलॉजिकल उद्यान - Nawab Wajid Ali Shah Zoological Garden In Hindi
3. म्यूजिकल फाउंटेन - Musical Fountain In Hindi
4. डिज्नी वॉटर वंडर पार्क - Disney Watar Wonder Park In Hindi
5. आनंदी वॉटर पार्क - Aanandi Watar Park In Hindi

न्यू ईयर पर मॉल की ओर करें रूख...

आप अपने परिवार या बच्चों के साथ नए साल के मौके पर लखनऊ के मॉल की ओर से भी रूख कर सकते हैं। जहां बच्चे गेम खेल सकते हैं, परिवार के साथ मूवी देखा जा सकता है, सभी मिलकर कुछ खा सकते हैं। न्यू ईयर पर मॉल की सजावट भी काफी अच्छी तरीके से की जाती है तो न्यू ईयर के लिए ये भी ऑप्शन अच्छा है।

लखनऊ में घूमने लायक मॉल

1. फन रिपब्लिक मॉल - Fun Republic Mall In Hindi
2. लुलू मॉल - Lulu Mall in Hindi

lucknow

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+