Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हावड़ा ब्रिज LED लाइट्स से करेगा जगमग, शुरू होने वाला है लाइट एंड साउंड शो - बिना वहां मौजूद हुए ही देख सकेंगे

हावड़ा ब्रिज LED लाइट्स से करेगा जगमग, शुरू होने वाला है लाइट एंड साउंड शो - बिना वहां मौजूद हुए ही देख सकेंगे

कोलकाता की पहचान हावड़ा ब्रिज। यूं तो आपने कई मौकों पर हावड़ा ब्रिज को रोशनी से जगमगाते हुए देखा होगा। रात के समय जब हावड़ा ब्रिज की स्ट्रीट लाइट्स जलती हैं, तब दूर से देखने पर लोग उसे मंत्रमुग्ध सा देखते रह जाते हैं। किसी भी खास मौके पर जब हावड़ा ब्रिज को रंगीन रोशनी से सजाया जाता है तब तो इसकी सुन्दरता के क्या ही कहने!

अब जल्द ही कोलकाता में घूमने के लिए आने वाले पर्यटकों के लिए सिर्फ दिन ही नहीं बल्कि रात के समय भी एक प्रमुख पर्यटन स्थल के तौर पर उभरने वाला है हावड़ा ब्रिज। क्योंकि यहां शुरू होने वाला है लाइट एंड साउंड शो (Light and Sound Show)।

howrah bridge light and sound show

Times of India की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता के श्यामा प्रसाद पोर्ट (Kolkata Port), जो हावड़ा ब्रिज की देखरेख करता है, ने यहां लाइट एंड साउंड शो के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) को फाइनल कर लिया है। लगभग 82 साल पुराने इंजीनियरिंग का शानदार नमूना हावड़ा ब्रिज, जिसे रवींद्र सेतु के नाम से भी जाना जाता है, को LED रोशनी से जगमगाने और यहां लाइट एंड साउंड शो शुरू करने के लिए टेंडर आमंत्रित किया है।

बताया जाता है कि हावड़ा ब्रिज का लाइट एंड साउंड शो ठीक पेरिस के एफिल टावर और कनाडा के मॉन्ट्रियल जैक्स कार्टियर ब्रिज के तर्ज पर आयोजित किया जाएगा। इस बारे में मीडिया से बात करते हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट, कोलकाता के डेप्यूटी चेयरमैन सम्राट राही ने इस लाइट एंड साउंड शो के बारे में बड़ी ही रोचक जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस लाइट एंड साउंड शो को देखने के लिए हावड़ा ब्रिज पर किसी को शारीरिक रूप से उपस्थित होने की जरूरत नहीं होगी। बल्कि हावड़ा ब्रिज से दूर अपने घरों में बैठकर ही आप इस शानदार लाइट एंड साउंड शो का आनंद उठा सकेंगे।

howrah bridge

कब से शुरू होगा?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अगले 1 साल से भी कम समय में कोलकाता पोर्ट हावड़ा ब्रिज को एफिल टावर के तर्ज पर LED लाइट्स से जगमग कर देना चाहता है। सूत्रों के हवाले से बताया जाता है कि हावड़ा ब्रिज को लाइट्स और साउंड की तकनीक से सजाने का करार किसी कंपनी को सौंपने के लगभग 6 से 8 महीनों के अंदर ही इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद इस ब्रिज पर लाइट एंड साउंड शो को नई तकनीक के साथ शुरू कर दिया जाएगा। बताया जाता है कि यह लाइट एंड साउंड शो 7 मिनट का होने वाला है।

बिना मौजूद हुए ही उठा सकेंगे लुत्फ

राठी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हावड़ा ब्रिज पर नई तकनीक के साथ शुरू होने वाले लाइट एंड साउंड शो का आनंद उठाने के लिए किसी भी व्यक्ति को शारीरिक रूप से वहां उपस्थित होने की जरूरत नहीं होगी। इसे एक मोबाइल एप्लीकेशन (App) के माध्यम से किसी भी दूसरी जगह पर बैठकर बड़े आराम से देखा जा सकेगा। जरूरत होगी तो बस मोबाइल में एक खास ऐप को डाउनलोड करने की, जिसके बाद आप इसे म्यूजिक के साथ देख व सुन सकेंगे।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में हावड़ा ब्रिज पर म्यूजिक के साथ जो लाइटिंग होती है, उसे जनवरी 2020 में लगाया गया था। लेकिन अब नई तकनीक के साथ लाइट एंड साउंड शो को शुरू किया जा रहा है जो 'Sonet lumière system' से लैस होगा। इस सिस्टम के साथ जो म्यूजिक बजेगा वह बेहद शानदार होने वाला है।

बताया जाता है कि नई लाइट एंड साउंड सिस्टम को इस तरह स्थायी तरीके से सजाया जा रहा है जो हावड़ा ब्रिज की शानदार इंजीनियरिंग के साथ-साथ जुड़वा शहर (हावड़ा और कोलकाता) को एक-दूसरे से जोड़ेगा। बताया जाता है कि रात के समय जो लोग कोलकाता शहर को देखना और यहां घूमना पसंद करेंगे, उनके लिए गंगा नदी के किनारे यह एक ऐसा शानदार अनुभव होने वाला है, जिसे लोग जीवन भर याद रखेंगे।

गौरतलब है कि हावड़ा ब्रिज भारत की सबसे पुरानी ब्रिज है, जिसमें सहारा देने के लिए नदी के बीच में किसी भी तरह का स्तंभ नहीं लगाया गया था। यह ब्रिज इंजीनियरिंग कौशल का शानदार नमूना है जो सालों से मजबूती के साथ कोलकाता और हावड़ा, दोनों जुड़वा शहरों के बीच में खड़ा है।

FAQs
हावड़ा ब्रिज कितना पुराना है?

हावड़ा ब्रिज लगभग 82 साल पुराना है। इस ब्रिज को गंगा नदी पर बनाया गया था। ब्रिज में नदी के बीच में कोई स्तंभ नहीं है। बस दोनों किनारों पर ही सहारा देने वाली स्तंभ बनी हुई है जो अपने आप में शानदार इंजीनियरिंग का नमूना है।

हावड़ा ब्रिज पर कब से नया लाइट एंड साउंड शो शुरू हो रहा है?

हावड़ा ब्रिज पर लाइट एंड साउंड शो कब से शुरू होगा, इस बारे में अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गयी है। लेकिन अगले 1 साल के अंदर इसे शुरू करने का लक्ष्य बनाया गया है।

NativePlanet Travel

More News

    Read more about: howrah bridge kolkata
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+