Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हैदराबाद के दो इलाकों में 2 व 3 महीने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू, ट्रैफिक पुलिस ने बताया वैकल्पिक रास्ता

हैदराबाद के दो इलाकों में 2 व 3 महीने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू, ट्रैफिक पुलिस ने बताया वैकल्पिक रास्ता

हैदराबाद शहर में अलग-अलग जगहों पर चल रही मरम्मत कार्यों की वजह से ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। पिछले दिनों हैदराबाद के BHEL फ्लाईओवर व आसपास के इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया था, जिसकी वजह पाइपलाइन की मरम्मत थी। साइबराबाद ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक रास्तों की विस्तृत जारी अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट के माध्यम से जारी की थी।

अब एक बार फिर से हैदराबाद के जीदिमेतला (Jeedimetla) और खानाजीगुड़ा (Khanajiguda) में भी पाइपलाइन की मरम्मत का काम किया जा रहा है। इस वजह से साइबराबाद और अलवल की ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने के साथ ही वैकल्पिक रास्तों के बारे में भी जानकारी दी है।

hyderabad traffic diversion

अपने आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट कर साइबराबाद ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि जीदिमेतला में अगले 2 महीने (60 दिन) और खानाजीगुड़ा में 3 महीने (90 दिनों) तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।

जीदिमेतला में 60 दिनों तक ट्रैफिक डायवर्जन

हैदराबाद के शाहपुर नगर इलाके में पाइपलाइन को बदलने का काम चल रहा है जिसमें 1200 मिमी की गोलाई वाले एक क्षतिग्रस्त PSC पाइपलाइ को बदला और श्री साई वेघ ब्रिज से रांगा भुजंग थिएटर के बीच नया MS पाइपलाइन बिछाया जा रहा है। इस वजह से 6 मार्च से अगले 60 दिनों तक यहां ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे साइबराबाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा बताए गये वैकल्पिक रास्तों का उपयोग कर अपने-अपने गंतव्यों की तरफ बढ़े।

वैकल्पिक रास्ते -

  • जो गाड़ियां सुभाष नगर से बहादूरपल्ली-गांडीमैसम्मा की ओर जा रही है, उन्हें साई कांटा जंक्शन से डायवर्ट कर दिया जाएगा। ये गाड़ियां जीदिमेतला औद्योगिक क्षेत्र से दाएं मुड़कर JETL कमन की ओर जाएंगी। इसके बाद मेन रोड से सुरराम की ओर बढ़ेगी।
  • विपरित दिशा से आने वाली गाड़ियां यानी जो गांडीमैसम्मा से सुभाष नगर की ओर जा रही हैं, उन्हें JETL कमन पर औद्योगिक क्षेत्र से दाएं मोड़ दिया जाएगा।
  • सुभाष नगर से बालानगर की ओर जाने वाली गाड़ियों को साई कांटा जंक्शन पर डायवर्जन लेना पड़ेगा। वे बाएं मुड़कर चिंथल की ओर जाएंगी और IDPL होकर आगे बढ़ेंगी।
  • बालानगर से सुभाष नगर की ओर आने वाली गाड़ियां साना बावर्ची होटल के पास U-टर्न लेकर साईं कांटा की तरफ जाएंगी।

खानाजीगुड़ा में हो रही है नाला की मरम्मत

हैदराबाद के खानाजीगुड़ा में नाला की मरम्मत और निर्माण का काम चल रहा है। इस वजह से अलवल ट्रैफिक पुलिस ने अगले 90 दिनों के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। यह ट्रैफिक डायवर्जन डेयरी फार्म से तिरुमलगिरी तक लागू रहेगा। 9 मार्च से जारी हुआ ट्रैफिक डायवर्जन 9 मई तक लागू रहेगा।

वैकल्पिक रास्ते -

  • डेयरी फार्म रोड से खानाजीगुड़ा की ओर जाने वाले भारी वाहनों को सुचित्रा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। वहां से दाएं मुड़कर पुराने अलवल-IG मूर्ति से दाएं मुड़कर अलवल मंदिर-पुराना अलवल टी-जंक्शन होकर राजीव राहाधरी की ओर जा सकेंगे।
  • दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहन जो डेयरी फार्म की ओर से खानाजीगुड़ा की ओर जा रहे हैं, उन्हें डी मार्ट मैसूर बेकरी से डायवर्ट कर दिया जाएगा। यहां से वे दाएं मुड़कर मनसा सरोवर कॉलोनी से बाएं मुड़ेंगे। फिर स्वर्ग वाटिका-नीला बार से बाएं मुड़कर बोईनपल्ली मार्केट या टीचर्स कॉलोनी की तरफ जा सकेंगे।
  • तिरुमलगिरी या लाल बाजार से खानाजीगुड़ा की ओर आने वाले भारी वाहन या बसों को पुराने अलवल रूट-IG मूर्ति पुराना अलवल-सुचित्रा से बाएं मुड़कर डेयरी फार्म रोड या तिरुमलगिरी X रोड होकर बोइनपल्ली मार्केट रोड-पुराना बोइनपल्ली से दाएं मुड़कर डेयरी फार्म रोड की तरफ जाना होगा।
  • तिरुमलागिरी या लाल बाजार से खानाजीगुड़ा की ओर जाने वाले दो, तीन या 4 पहिया वाहनों को टीचर्स कॉलोनी की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। यहां से बाएं मुड़कर नीला बार से दाएं मुड़ना होगा। फिर स्वर्ग वाटिका-मनसा सरोवर कॉलोनी-मैसूर बेकरी से बाएं मुड़कर डेयरी फार्म रोड अथवा वेदविहार से दाएं मुड़ सकते हैं। इसके आगे अशोक नगर कॉलोनी-भूदेवी नगर से टेलीकॉम कॉलोनी या पुराना अलवल-सुचित्रा की तरफ जा सकते हैं।

ट्रैफिक पुलिस की तरफ से नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे इन इलाकों से होकर गुजरते समय ट्रैफिक के नियमों का पालन करें और अपने हाथ में अतिरिक्त समय लेकर घर से निकले।

More News

    Read more about: hyderabad traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+