Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »ये हैं भारत की खूबसूरत झीले..जिन्हें देख आप हो जायेंगे मदमस्त

ये हैं भारत की खूबसूरत झीले..जिन्हें देख आप हो जायेंगे मदमस्त

जाने भारत की 10 बेहद खूबसूरत झीलें

By Goldi

झील के अद्भुत नजारे दुनिया में शायद ही कहीं और देखने को मिलते हो। जहाँ पानी में लहरों की अठखेलियां आपके जीवन की थकान कुछ पल के लिए गायब ही कर देती है।भारत देश में कई ऐसे खूबसूरत झील हैं, जिनके किनारे आप घंटों बैठ जाएं, फिर भी बोर नहीं होंगे। तो इसी क्रम में आज हम आपको अपने लेख के जरिये भारत की ही कुछ ऐसी मशहूर झीलों के बारे में

पिछोला झील

पिछोला झील

झीलों का श्हर कहे जाने वाले उदयपुर में स्थित पिछोला झील का नाम पिछोला गांव के नाम पर रखा गया है।झील के बीचों-बीच बने सुंदर महल झील की संदुरता को और बढ़ा देते हैं। रात के समय महलों की छवि झील के पानी में और भी सुंदर दिखाई देती है। यह उदयपुर की सबसे पुरानी झील है। यहां स्पीड बोटिंग जरूर करना चाहिए।PC: Pixelstitch

भीमताल झील

भीमताल झील

नैनीताल से करीब 22 किलोमीटर दूर यह त्रिभुजाकार झील अपने आप में अद्वितीय है। नैनीताल की तरह इसके भी दो कोने हैं जिन्हें तल्ली ताल और मल्ली ताल कहते हैं।PC:Ccchatty12

पैंगोंग झील

पैंगोंग झील

पैंगोंग एक बेहद खूबसूरत नमक पानी की झील है जो कि लद्दाख के अत्यधिक ऊंचाई पर स्थित है। यह झील 134 किलोमीटर लंबी है। पैंगोंग झील सर्दियों में पूरी तरह जम जाती है जैसे फ्रीज़ में बर्फ जम जाती है। इस झील का खारा पानी प्रवासी पक्षियों को बड़ी संख्या में आकर्षित करता है।PC: Ramanan Natesh

डल झील

डल झील

यूं ही जम्मू कश्मीर को भारत का स्वर्ग नहीं कहा जाता। 18 किमी में फैली और तीन तरफ से पहाड़ों से घिरी डल झील जम्मू-कश्मीर की शान है। पार्टनर के साथ इस झील में बोटिंग का मजा भी लिया जा सकता है...झील में चलता शिकारा और आसपास फूलों से सजी हसीन वादियां आपके सफर को बेहद खास बना देंगी। डल झाील को श्रीनगर का दिल भी कहते हैं। यहां बोट हाउस मे ठहरना सबसे अच्छा अनुभव होता है। शाम को लोग यहां झील के किनारे बैठना लोग पसंद करते हैं। PC:Kreativeart

चिल्का झील

चिल्का झील

उड़ीसा स्थित चिल्का झील भारत की सबसे बड़ी एवं विश्व की दूसरी सबसे बड़ी समुद्री झील है। इसका निर्माण हुआ है समुद्री अप्रवाही जल में। यही वजह है कि इसे चिल्का झील भी कहा जाता है। खास बात यह है कि इसका आकार ऩासपाती सरीखा है।PC:Ckpcb

वुलर झील

वुलर झील

इसे भारत की मीठे पानी की सबसे बड़ी झील कहा जाता है। इस सुन्दर और सुरम्य झील का आकार मौसम के मुताबिक विस्तृत और सिकुड़ता रहता है। इसका आकार 30 और 260 वर्ग किलोमीटर के बीच बदलता रहता है।PC:Mohit.vaishnav1

गुरडोंगमार झील

गुरडोंगमार झील

5210 मीटर की ऊँचाई पर स्थित यह मीठे पानी की झील पूरे विश्व में सर्वाधिक ऊँचाई पर स्थित जलाशयों में से एक है। यह उत्तरी सिक्किम प्रान्त में स्थित है और चीन के दक्षिणी सीमा से 5 किमी की दूरी पर स्थित है। यह झील कंचनजंगा पहाड़ियों के उत्तर-पूर्व में स्थित है। सर्दियों के महीनों में यह झील पूरी तरह से जम जाती है। इस झील से 5 किमी पहले ही सो लस्मो झील स्थित है। ऐसा माना जाता है कि उन्होंने कुछ धार्मिक आयोजन किये थे और इसीलिये झील का यह भाग वर्ष के सबसे ठंडे महीनों में भी नहीं जमता है।PC: Schwiki

लोनार सरोवर

लोनार सरोवर

लोनार झील महाराष्ट्र के बुलढ़ाणा ज़िले में स्थित एक खारे पानी की झील है। इस झील का निर्माण उल्कापिंड या आकाशीय पिंड द्वारा हुआ है।यह सरोवर चारों ओर से हरियाली से घिरा हुआ है और दो नदियों पूर्णा और पेंगंगा के प्रवाह से भरा हुआ है।PC:Nagwani

पखल झील

पखल झील

वारंगल शहर के निकट स्थित यह झील मानव निर्मित है। 1213 ई0 में ककातिया राजा गणपतिदेव द्वारा निर्मित यह झील 30 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैली है। यह प्रचीन पहाड़ियों और घने हरे-भरे जंगलों में स्थित है और साल भर में हजारों लोगों के लिये पिकनिक स्पॉट के रूप में कार्य करता है। पाखल वन्यजीव अभ्यारम्य झील के किनारे स्थित है और यहाँ विविध प्रकार के जीव और पौधे देखे जा सकते हैं।PC: Luckypreetham

सूरज ताल

सूरज ताल

यह पवित्र स्थल हिमाचल प्रदेश के स्पीति घाटी में स्थित है। यह चोलामु और गुरडोंगमार झीलों के बाद भारत में तीसरी सबसे ऊँची झील है और दुनिया में 21 वीं सबसे ऊँची झील है। इस झील में हर साल भक्तों की भीड़ उमड़ी रहती है जो भगवान को प्रसन्न करने आना चाहते हैं।PC:Ashwin Kumar

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+