Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »ये हैं भारत की गेम ऑफ़ थ्रोंस की खूबसूरत लोकेशन...आपने देखी क्या

ये हैं भारत की गेम ऑफ़ थ्रोंस की खूबसूरत लोकेशन...आपने देखी क्या

जाने गेम ऑफ़ थ्रोंस की शूटिंग लोकेशन जो मौजूद है भारत में

By Goldi

एक जमाना था जब सभी हैरी पॉटर और लार्ड ऑफ़ रिंग्स के दीवाने हुआ करते थे, फिर अचानक से आगाज हुआ गेम ऑफ़ थ्रोंस का, जिसने पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना लिया। छह सीजन पूरे होने के बाद अब जल्द ही टीवी की दुनिया में शो का सातवां सीजन दस्तक देने जा रहा है।

शो गेम ऑफ़ थ्रोंस की शूटिंग विश्व की बेहतरीन लोकेशंस पर सम्पन्न हुई है, यकीनन जो इस शो का फैन होगा, उनका मन इस खूबसूरत जगहों का दीदार करने का होता होगा जहां इस सीरिज के सीन फिल्‍माएं गए हैं। हालांकि विश्व की उन सब खूबसूरत जगह पहुंचना तो एकदम सा नामुमकिन है..लेकिन हम कहें कि इस शो की तरह मिलती जुलती लोकेशंस हमारे देश में भी मौजूद हैं तो...

जी हां.. क्या आपको कश्मीर की खूबसूरत घाटी और स्टार्क के महल विंटरफेल के बीच समानता नहीं लगती? इसी के साथ नार्थ ऑफ़ वॉल की ठंडी जलवायु और खूबसूरती और लद्दाख का फ्रोजन लेक जांस्कर घाटी की याद नहीं दिलाता हैं? यकीन मानिए भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगहें मौजूद है जो गेम ऑफ़ थ्रोंस की शूटिंग लोकेशन की हुबहू हैं यकीन ना हो तो स्लाइड्स पर डाले एक नजर....

जांस्कर घाटी-नार्थ ऑफ़ द वाल

जांस्कर घाटी-नार्थ ऑफ़ द वाल

नार्थ ऑफ़ द वाल जलवायु परिस्थितियों के लिए प्रसिद्ध है ठीक उसी प्रकार जांस्कर घाटी भी । जांस्कर घाटी एक अर्ध रेगिस्तान के समान है और हिमालय पर्वत की उत्तरी सीमा पर स्थित है। ज़ांस्कर घाटी हिमाचल प्रदेश में स्पिति से किन्नौर जिले को अलग करती है। इस जगह में, साल के लगभग 8 महीने तक भंयकर बर्फबारी होती रहती है जिसके कारण यह क्षेत्र दुनिया के अन्‍य हिस्‍सों से अलग हो जाता है।जंस्‍कार जाने के रास्‍ते में द्रांग द्रुंग ग्‍लेशियर पड़ता है जो एक लोकप्रिय आकर्षण है। सुरू घाटी के बीच, हिमालय के बीचों - बीच स्थित कारगिल में यह जगह मनोरम दृश्‍य प्रदान करती है। यहां के अन्‍य पर्यटन आकर्षण करसा मठ, फुंगथाल मठ और स्‍टाररिमों मठ हैं।

कश्मीर-विंटरफेल

कश्मीर-विंटरफेल

यकीन मानिये जब भी मै हाउस ऑफ़ स्टार्क्स देखती हूं मुझे कश्मीर की याद अ जाती है..कश्मीर की तरह बेहद खूबसूरत है हाउस ऑफ़ स्टार्क्स। विंटर फेल की तरह ही कश्मीर की ऊँची पहाड़ियां,घाटियां किसी को भी अपना दीवाना बना लेती है। यकीन मानिए जो भी यहां घूमने एक बार जाता है तो बस बार बार आने की इच्छा रखता है। PC:Kashmir Pictures

जयगढ़ किला-कैसल ब्लैक

जयगढ़ किला-कैसल ब्लैक

कैसल ब्लैक एक संरचना है, जो अपनी भव्य ऊंचाई के लिए जाना जाता है जो विंटर फेल को वाइल्डिंग्स और व्हाइट वॉकर से बचाता है। ठीक उसी प्रकार जयपुर स्थित जयगढ़ का किला अपनी भव्य ऊंचाई के लिए पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है। जयगढ़ किले का निर्माण जय सिंह द्वितीय द्वारा वर्ष 1726 में अंबर किले और उसके महल परिसर की रक्षा के लिए कराया था। जयगढ़ किला अरवली पर्वत श्रृंखला के एक चोटिल शिखर पर स्थित है,इस किले से अरावली की चोटियों का विहंगम नजारे देखे जा सकते हैं ।PC: Vssun

हम्पी - वलरिआ

हम्पी - वलरिआ

टैगाररीन का पैतृक घर वलरिआ जिसे जिसे पुराना वलरिआ के नाम से भी जाना जाता है । किसी जमाने में यह शहर वालिसियन फ्रीहोल्ड के महान साम्राज्य की राजधानी थी, जोकि एक प्रलय घटना में नष्ट हो जाने के बाद एकदम जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। ठीक उसी प्रकार कर्नाटक स्थित हम्पी भी कुछ ऐसी ही कहानी दर्शाता है। किसी जमाने में शानदार साम्राज्य रह चुका हम्पी अब एक खंडहर के रूप में तब्दील हो चुका है..कुछ ही साल पहले इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया है। इस खूबसूरत सी जगह जोकि अब जर्जर अवस्था में है उसे देखने हर साल लाखो की तादाद में पर्यटक पहुंचते हैं..यहां आप विजया विट्टला मंदिर, रानी स्नान, विरूक्ष मंदिर आदि देख सकते हैं।PC: Ashutosh Agrawal

जैसलमेर-ड्रोन

जैसलमेर-ड्रोन

इस सीरिज में सात साम्राज्य दिखाए गये हैं जिनमे से एक है ड्रोन..ड्रोन एक मरुस्थलीय रेगिस्तान के बीचों बीच स्थित है.ठीक जैसलमेर की तरह। यहां आज भी कई किले देखे जा सकते हैं..जैसलमेर को स्वर्ण शहर के रूप में जाना जाता है।PC:ASIM CHAUDHURI

मुंबई - कॉस्टरली रॉक

मुंबई - कॉस्टरली रॉक

कॉस्टरली रॉक, लैनिस्ट्स का पैतृक घर है, जोकि समुद्री किनारे के पास चट्टानी प्रायद्वीप पर स्थित है। मुंबई सपनों का शहर कैस्टरली रॉक के समान है, जहां लार्निस्ट्स ने अपना घर बनाया है जैसे मुंबई में अम्बानी ने अपना विला बनाया है।अरब सागर किनारे स्थित मुंबई सपनी की नगरी के नाम से जानी जाती है..मुंबई में माया नगरी बॉलीवुड भी स्थित है।PC:Vidur Malhotra

आमेर किला - हाईगार्डन

आमेर किला - हाईगार्डन

हाईगार्डन हाउस ऑफ़ टायरल की सीट है जोकि मंदर नदी के तट पर स्थित है। आमेर किला राजस्थान में एक पहाड़ी पर स्थित है और जयपुर में भी प्रमुख आकर्षणों में से एक है। आमेर किला यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल है और राजस्थान के पहाड़ी किलों का हिस्सा है। हाइगार्डन की तरह, आमेर किला माटो झील के किनारे पर स्थित है।PC: Jesse Richmond

चिटखन खार - हाररेनहल

चिटखन खार - हाररेनहल

इस सीरिज में हाररेनहल एक बेहद ही शानदार महल है जोकि बेहद ही डरावना और खतरनाक है। चिटखन खार शानदार हिमालय में स्थित है, जोकि अब खंडहर अब हो चुकी है, इस किले का निर्माण किले 16 वीं शताब्दी में किया गया था, लेकिन आज किला उपेक्षित है।PC:official site

वेल ऑफ़ आर्यन-लद्दाख मोनेस्ट्री

वेल ऑफ़ आर्यन-लद्दाख मोनेस्ट्री

पूरी सीरिज में वेल ऑफ़ आर्यन एक ऐसा साम्राज्य है..जिसने कभी कोई युद्ध नहीं लड़ा, और साथ ही यह राज्य अपने चाँद के दरवाजे और आकाश के लिए जाना जाता है। लामयुरु मठ या यूरु मठ बौना मठों से संबंधित है। बॉन एक अन्य संप्रदाय है जो पारंपरिक तिब्बती बौद्ध विचारधाराओं से अलग है। यह लद्दाख में सबसे प्राचीन मठों में से एक है।PC: Kondephy

पांडिचेरी - एटोरोज

पांडिचेरी - एटोरोज

एटोरोज़ एक ऐसा शहर है जो खालेसी दूसरे सीजन में इसका दौरा करने पहुंचता है।पांडिचेरी समुद्र तट पर स्थित एक खूबसूरत शहर है, पांडिचेरी में आप एटोरोज की झलक को बखूबी देख सकते हैं।PC: Rafimmedia

हेवलॉक द्वीप - पेन्टोस

हेवलॉक द्वीप - पेन्टोस

पेन्टोस, समुद्र किनारे का शहर है, जहां डानेजरी का खल ड्रोगो से विवाह हुआ है। इसी प्रकार भारत में हेवलॉक द्वीप एक खूबसूरत वेडिंग डेस्टिनेशन है। हेवलॉक द्वीप सबसे बड़ा द्वीप है जिसमें द्वीपों की एक श्रृंखला शामिल है। इस जगह का नाम ब्रिटिश जनरल, सर हेनरी हेवालॉक के नाम पर रखा गया है।PC: Codex41

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+