Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली से गुड़गांव सिर्फ 7 मिनट में, इंडिगो की एयर टैक्सी का कितना होगा किराया?

दिल्ली से गुड़गांव सिर्फ 7 मिनट में, इंडिगो की एयर टैक्सी का कितना होगा किराया?

मात्र 7 मिनट में पहुंच जाएंगे दिल्ली से गुड़गांव। सुनने में अभी भले ही सपने जैसा लगता है लेकिन जल्द ही यह सपना हकिकत में बदलने वाला है, जब इस रूट पर एयर टैक्सी को लॉन्च कर दिया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज (इंडिगो एयरलाइंस की पेरेंट कंपनी) भारत में एयर टैक्सी लॉन्च करने वाली है।

यह सर्विस सबसे पहले दिल्ली में लॉन्च की जाएगी। दिल्ली के कनाट प्लेस से गुड़गांव रूट पर सबसे पहले एयर टैक्सी का संचालन शुरू होगा।

indigo air taxi delhi to gurgaon

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार आर्चर एविएशन के साथ पार्टनरशिप में इस सेवा को शुरू किया जाएगा। इसके लिए आर्चर एविएशन 200 इलेक्ट्रिक व्हिकल टेकऑफ और लैंडिंग (eVTOL) एयरक्राफ्ट मुहैया करवाने वाली है। पर कब से शुरू होगी दिल्ली-गुड़गांव रूट पर एयर टैक्सी की सेवा और कितना होगा किराया?

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भारत में इंडिगो की एयर टैक्सी सेवा साल 2026 तक शुरू हो सकती है। इस टैक्सी सेवा के शुरू हो जाने के बाद दिल्ली के कनाट प्लेस से गुड़गांव तक का घंटों का सफर महज 7 मिनटों में पूरा किया जा सकेगा। बताया जाता है कि एयर टैक्सी के लिए इस्तेमाल होने वाले सभी एयरक्राफ्ट हेलीकॉप्टर की तरह ही काम करेंगे लेकिन इससे न तो हेलीकॉप्टर जितनी तेज आवाज होगी और यह काफी सुरक्षित होंगी।

किन शहरों में लॉन्च होगी एयर टैक्सी?

इंटरग्लोब और आर्चर एविएशन दिल्ली के साथ-साथ भारत में कई और शहरों में भी एयर टैक्सी को लॉन्च करने की योजना बना रही है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में एयर टैक्सी को लॉन्च करने के बाद इसे मुंबई और बैंगलोर में भी लॉन्च किया जा सकता है। इस बारे में आर्चर एविएशन के सीईओ एडम गोल्डस्टेन का कहना है कि अमेरिका के अधिनस्थ फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के साथ बातचीत और सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया अभी प्राथमिक स्तर पर ही है।

air taxi indigo gurgaon to delhi

यह सर्टिफिकेशन प्रक्रिया अगले साल तक पूरी होने की संभावना है जिसके बाद भारत के डिरेक्टोरेट जनरल ऑफ सीविल एविएशन (DGCA) के साथ इसकी सर्टिफिकेशन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि साल 2026 तक भारत में 200 मिडनाइट प्लेन्स को इस काम में लगाया जाएगा। आर्चर एविएशन ने दिल्ली, मुंबई और बैंगलोर में इस सेवा को शुरू करने की योजना बनायी है।

कितना होगा किराया?

एडम गोल्डस्टेन के मुताबिक गुड़गांव (गुरुग्राम) से दिल्ली के कनाट प्लेस की दूरी लगभग 27 किमी की है। गाड़ी से जाने पर कनाट प्लेस से गुरुग्राम तक पहुंचने में लगभग 90 मिनट का समय लग जाता है जिसके लिए किराए की गाड़ियां करीब 1500 रुपए वसूलती हैं। वहीं एयर टैक्सी के किराए की बात की जाए तो दिल्ली के कनाट प्लेस से गुड़गांव तक 7 मिनट की 5 सीटर उड़ान के लिए लगभग 2000-3000 रुपए का किराया वसूला जा सकता है।

आर्चर एविएशन के चीफ कमर्शियल ऑफिसर निखील गोयल ने बताया कि एयर टैक्सी एक 5 सीटर मिडनाइट एयरक्राफ्ट होगी, जिसमें पायलट के अलावा 4 यात्री सवार हो सकेंगे। इस विमान में 6 बैटरी पैक होंगे जो 30-40 मिनट में पूरी तरह से रिचार्ज हो जाएंगे। 1 मिनट की चार्जिंग पर यह बैटरी 1 मिनट फ्लाईट टाइम उपलब्ध करवाएगी। बताया जाता है कि कंपनी अभी एयर टैक्सी सेवा को शुरू करने के लिए लॉन्चपैड, फ्लाईट आदि के बारे में विभिन्न जगहों पर बातचीत कर रही है।

More News

    Read more about: haryana delhi gurgaon travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+