Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अब खेल जगत में भी आगे निकलेगा काशी, शिव नगरी में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

अब खेल जगत में भी आगे निकलेगा काशी, शिव नगरी में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

काशी के इतिहास से तो सभी परिचित है। यह एक प्राचीन धार्मिक नगरी है, जो पर्यटकों और दर्शानार्थियों की हमेशा से ही पहली पसंद रही है। लेकिन अब काशी के इतिहास में एक और नया अध्याय जुड़ने वाला है। अब यहां इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनने की तैयारी शुरू हो गई है। वाराणसी के रिंग रोड के पास स्थित गंजारी में इसके लिए जमीन फिक्स कर ली गई है।

खेल मंत्रालय ने लगाई मुहर

खेल मंत्रालय ने लगाई मुहर

राज्य सरकार की ओर से इस वर्ष के आम बजट में इस इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के लिए करीब 95 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। हालांकि, इसमें कुल कितना खर्च आएगा, इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। इसके लिए केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, बीसीसीआई के सचिव जय शाह और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के निरीक्षण के बाद गंजारी गांव में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के जिला प्रशासन के प्रस्ताव पर खेल मंत्रालय ने मुहर भी लगा दी है।

32 एकड़ में बनाया जाएगा इंटरनेशनल स्टेडियम

32 एकड़ में बनाया जाएगा इंटरनेशनल स्टेडियम

अब इसके लिए जिला प्रशासन को खेल मंत्रालय ने सैद्धांतिक सहमति देते हुए पत्र भी जारी कर दिया है। प्रशासनिक अधिकारियों की मानें तो राजातालाब हाईवे स्थित गंजारी गांव में 32 एकड़ जमीन पर स्टेडियम का निर्माण होगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्टेडियम के आस-पास कॉम्प्लेक्स भी बनाये जाएंगे।

लखनऊ में बन रहा नक्शा

लखनऊ में बन रहा नक्शा

उत्तर प्रदेश क्रिकेट काउंसिल (यूपीसीए) ने अपना सर्वे का काम पूरा कर लिया है और अब लखनऊ में इस जमीन पर स्टेडियम का नक्शा बनाने का काम चल रहा है। वहीं, जमीन पर फाइनल मुहर लगने के बाद जिला प्रशासन ने अब भूमी अधिग्रहण की तैयारी शुरू कर दी है। डीएम ने भूमि अध्याप्ति अधिकारी को 32 एकड़ जमीन वाले किसानों की गातावार संख्या जुटाने का निर्देश भी दे दिया है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+