Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत के सबसे अच्छे शहरी उद्यानों की रोमांचक सैर!

भारत के सबसे अच्छे शहरी उद्यानों की रोमांचक सैर!

गगनचुम्बी, ऊँची-ऊँची इमारतों के बीच बसा हरा भरा घना जंगल, शहरी उद्यान (अर्बन पार्क) कहलाता है। ऐसे ही कुछ शहरी उद्यान हैं, जो भारत में महानगरों के ह्रदय में बसे हुए हैं। ये उद्यान शहर के बीचोबीच ही शहर के रोज़ाना की मानवनिर्मित जीवन से दूर आपको प्रकृति के सुख का अनुभव कराते हैं।

शहरी उद्यानों की खासियत ही है, दुनिया की सारी उलझनों से दूर आपको प्रकृति की ऐसी दुनिया में ले जाना जहाँ आप सब कुछ भूल-भाल कर अपनी व्यस्त ज़िन्दगी में भी सुख के सुकून भरे पल जी पाएंगे। अगली बार जब भी आप इन शहरों की यात्रा पर हों, इन सबसे अच्छे शहरी उद्यानों की सैर पर जाना मत भूलियेगा, जो आपको इस भीड़-भाड़ भरे शहर में भी सबसे अलग और नए अनुभव का एहसास कराएँगे।

चलिए आज हम ऐसे ही कुछ वनस्पतियों और जीव-जंतुओं से समृद्ध शहरी उद्यानों की सैर पर चलते हैं, जो आपको प्रकृति की एक अलग ही दुनिया में ले जायेंगे।

मुम्बई का संजय गाँधी नेशनल पार्क

मुम्बई का संजय गाँधी नेशनल पार्क

संजय गाँधी नेशनल पार्क महानगरों के बीचोबीच बसा दुनिया के सबसे बड़े राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है। भारत के सबसे ज़्यादा आबादी वाले शहर से तीनों तरफ से घिरे हुए इस पार्क में पूरे साल पर्यटक दूर-दूर से सैर को आते हैं।

image Courtesy:Shreesh Deshpande

मुम्बई का संजय गाँधी नेशनल पार्क

मुम्बई का संजय गाँधी नेशनल पार्क

मुम्बई का यह संजय गाँधी नेशनल पार्क रोज़ाना शहर की दौड़ भाग वाली और बोरिंग ज़िन्दगी से अलग आपको एक सुखद परिवर्तन का एहसास कराता है।

Image Courtesy:Prateik Kulkarni

मुम्बई का संजय गाँधी नेशनल पार्क

मुम्बई का संजय गाँधी नेशनल पार्क

यह उद्यान विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों से संपन्न उद्यान है। यह भारत के सबसे अच्छे राष्ट्रीय उद्यानों में से एक होने के साथ-साथ भारत का सबसे बड़ा शहरी उद्यान भी है।

Image Courtesy:supersujit

मुम्बई का संजय गाँधी नेशनल पार्क

मुम्बई का संजय गाँधी नेशनल पार्क

उद्यान के अंदर ही स्थापित कन्हेरी गुफ़ा लगभग 2400 साल पुराना गुफ़ा है, जो विश्व भर के पर्यटकों को दूर-दूर से अपनी ओर आकर्षित करता है।

Image Courtesy:Stephenekka

इलाहबाद का चंद्रशेखर आज़ाद पार्क

इलाहबाद का चंद्रशेखर आज़ाद पार्क

चंद्रशेखर आज़ाद पार्क इलाहबाद का सार्वजनिक उद्यान है। यह इलाहबाद का सबसे बड़ा उद्यान है जो 133 एकड़ की ज़मीन में फैला हुआ है।

Image Courtesy:Dananuj

इलाहबाद का चंद्रशेखर आज़ाद पार्क

इलाहबाद का चंद्रशेखर आज़ाद पार्क

मूलतः इसे पहले अल्फ्रेड पार्क कहा जाता था, जिसे आज़ादी की लड़ाई के दौरान सन् 1931 में शहीद हुए महान स्वतंत्रता सैनानी चंद्रशेखर आज़ाद के नाम से बदल दिया गया।

Image Courtesy:Amit bugg

इलाहबाद का चंद्रशेखर आज़ाद पार्क

इलाहबाद का चंद्रशेखर आज़ाद पार्क

इसी पार्क में पेड़ के चबूतरे पर चंद्रशेखर आज़ाद शहीद को प्राप्त हुए थे। यहाँ पर उनकी याद में पेड़ के पास ही एक शिलालेख भी स्थापित किया गया है।

Image Courtesy:Gpdprince

इलाहबाद का चंद्रशेखर आज़ाद पार्क

इलाहबाद का चंद्रशेखर आज़ाद पार्क

चंद्रशेखर आज़ाद पार्क में आज भी कुछ औपनिवेशिक इमारतें, प्रसिद्द धरोहरें और कुछ महत्वपूर्ण स्मारक स्थापित हैं।

Image Courtesy:Dananuj

इलाहबाद का चंद्रशेखर आज़ाद पार्क

इलाहबाद का चंद्रशेखर आज़ाद पार्क

इस उद्यान में चंद्रशेखर आज़ाद की शहीद स्मारक, विक्टोरिया मेमोरियल, थॉर्नहिल मायने मेमोरियल, इलाहबाद संग्रहालय और मदन मोहन मालवीय स्टेडियम भी स्थापित हैं।

Image Courtesy:Maini vaibhav

चेन्नई का गुइंडी नेशनल पार्क

चेन्नई का गुइंडी नेशनल पार्क

गुइंडी नेशनल पार्क तमिलनाडु के चेन्नई शहर में स्थित भारत के सबसे छोटे राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है।

Image Courtesy:Sudharsun Jayaraj

चेन्नई का गुइंडी नेशनल पार्क

चेन्नई का गुइंडी नेशनल पार्क

यह राष्ट्रीय उद्यान वनस्पतियों और पशुवर्ग से संपन्न है, जहाँ जीव-जंतु बिना किसी मानव हस्तक्षेप के आराम से वास करते हैं।

Image Courtesy:Sudharsun Jayaraj

चेन्नई का गुइंडी नेशनल पार्क

चेन्नई का गुइंडी नेशनल पार्क

उद्यान के अंदर लगभग 350 प्रकार की जातियों के पेड़ पौधे और 14 प्रकार के जातियों के स्तनधारी जंतु निवास करते हैं।

Image Courtesy:_paVan_

चेन्नई का गुइंडी नेशनल पार्क

चेन्नई का गुइंडी नेशनल पार्क

उद्यान के लगभग 1/6 हिस्से को लुप्तप्राय जीव काले हिरण के लिए खुले चारागाह के रूप में वास करने के लिए छोड़ दिया गया है।

Image Courtesy:Sivahari

चेन्नई का गुइंडी नेशनल पार्क

चेन्नई का गुइंडी नेशनल पार्क

गुइंडी नेशनल पार्क भारत के सबसे प्रमुख सर्प उद्यानों में से भी एक है, जहाँ किंग कोबरा, रॉक पायथॉन्स,वाइपर्स और कई अन्य स्तनधारी जीव वास करते हैं।

Image Courtesy:Sivahari

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+