Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मात्र ₹17 हजार में करें अयोध्या समेत 5 तीर्थ स्थलों के दर्शन, IRCTC के साथ लगाएं भक्ति सागर में गोते

मात्र ₹17 हजार में करें अयोध्या समेत 5 तीर्थ स्थलों के दर्शन, IRCTC के साथ लगाएं भक्ति सागर में गोते

रामलला का नवनिर्मित भव्य मंदिर हो या महादेव की नगरी काशी या फिर चार धाम में से एक पुरी...श्रद्धालुओं को जब भी अपने आराध्य का दर्शन करने का मौका मिलता है, वे उसे छोड़ना नहीं चाहते हैं। लेकिन एक ही ट्रिप में इस तरह के तीन तीर्थ स्थलों में घूमना, भगवान के दर्शन करना, होटल की बुकिंग आदि न सिर्फ काफी झंझट वाला काम होता है बल्कि काफी अधिक खर्चिला भी साबित हो जाता है।

ayodhya ramlala pran pratishtha

तीर्थ यात्रियों की इसी परेशानी को समझते हुए IRCTC ने इन तीन तीर्थ स्थलों समेत कुल 5 तीर्थ स्थलों को मिलाकर एक टूर पैकेज तैयार किया है, जिसका किराया ₹17000 से भी कम रखा गया है। जी हां, ज्यादा देर न करते हुए फटाफट IRCTC के बेहद किफायती टूर पैकेज की बुकिंग कर लें। इस टूर पैकेज की बुकिंग और इससे संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com पर जा सकते हैं।

टूर शुरू होने की तारीख

6 अप्रैल 2024

कितने दिनों का टूर

9 रात और 10 दिन

kashi vishwanath temple

कौन-कौन से तीर्थ स्थल शामिल

  • पुरी - जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क सूर्य मंदिर
  • गया - विष्णुपद मंदिर
  • वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर और कॉरिडोर, काशी विशालाक्षी मंदिर और अन्नपूर्णा देवी मंदिर, शाम को गंगा आरती
  • अयोध्या - राम जन्म भूमि, हनुमान गढ़ी और सरयू नदी की आरती
  • प्रयागराज - त्रिवेणी संगम

भारत गौरव ट्रेन में सीटों की संख्या

  • कुल सीट - 716
  • 2एसी - 50 (कम्फर्ट श्रेणी)
  • 3एसी - 206 (स्टैंडर्ड श्रेणी)
  • शयनयान - 460 (इकोनॉमी)

बोर्डिंग-डिबोर्डिंग स्टेशन

  • हैदराबाद/सिकंदराबाद
  • काज़ीपेट
  • खम्मम
  • विजयवाड़ा
  • एलुरु
  • राजामुंद्री
  • सामलकोट
  • पेंडुर्ती
  • विजयनगरम
konarak sun temple

क्या होगी Itinerary

Day 1
सिकंदराबाद से रवाना

Day 2

माल्तीपटपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर सड़कमार्ग से पुरी रवाना। लंच के बाद भगवान जगन्नाथ मंदिर में दर्शन। रात को पुरी में रुकना।

Day 3
कोणार्क सूर्य मंदिर में दर्शन के बाद माल्तीपटपुर रवाना। ट्रेन गया के लिए रवाना (वाया भुवनेश्वर-कटक-भद्रक-बालासोर-आद्रा)।

Day 4
गया पहुंचकर फ्रेश होने के बाद विष्णुपद मंदिर में दर्शन। ट्रेन वाराणसी रवाना।

Day 5
वाराणसी पहुंचकर होटल में चेक इन। इसके बाद काशी विश्वनाथ मंदिर और कॉरिडोर, काशी विशालाक्षी और अन्नपूर्णा देवी मंदिर में दर्शन करने के बाद शाम को गंगा आरती देखना। रात को बनारस में ही रुकना।

Day 6
दिन का पूरा समय खाली है। तीर्थ यात्री चाहे तो खुद बनारस के घाटों और मंदिरों में घूम सकते हैं। दोपहर को सारनाथ जा सकते हैं। शाम को ट्रेन बनारस से अयोध्या रवाना।

ramlala

Day 7
अयोध्या के सालारपुर स्टेशन पर पहुंचकर फ्रेश होने के लिए होटल जाना। इसके बाद राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमानगढ़ी में दर्शन। शाम को सरयू आरती देखना। रात को ट्रेन से प्रयागराज रवाना।

Day 8
प्रयाग संगम रेलवे स्टेशन पहुंचकर त्रिवेणी संगम में डूबकी। ट्रेन में फिर से सवार होकर प्रयागराज से सिकंदराबाद रवाना (वाया कटनी-बल्लारपुर-रायपुर)।

Day 9 और 10

डिबोर्डिंग

कितना होगा खर्च

श्रेणी डबल/ट्रिपल शेयर
इकोनॉमी ₹16,900
स्टैंडर्ड ₹26,860
कम्फर्ट ₹35,210

टूर पैकेज में क्या-क्या शामिल

  • सभी भोजन (सुबह की चाय, ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर)।
  • भोजन केवल शुद्ध शाकाहारी।
  • ट्रेन में सुरक्षा।
  • होटल में कमरे।
  • ट्रांसफर के लिए वाहन।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+