Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिवाली के समय IRCTC के साथ 9 दिनों में करें जन्नत की सैर, 'कश्मीर धरती पर स्वर्ग' टूर पैकेज

दिवाली के समय IRCTC के साथ 9 दिनों में करें जन्नत की सैर, 'कश्मीर धरती पर स्वर्ग' टूर पैकेज

धरती का स्वर्ग...अगर दुनिया में कहीं जन्नत है तो वह यहीं है, यहीं है, यहीं है। और भी ना जाने क्या-क्या भूस्वर्ग कश्मीर के बारे में कहा जाता है। अगर आप भी कश्मीर जाने के लिए एक Complete टूर पैकेज की तलाश कर रहे हैं तो IRCTC का 'कश्मीर धरती पर स्वर्ग' ट्रिप को जरूर बुक करें। खास बात यह है कि दिवाली के ठीक 3 दिन बाद ही इस ट्रिप की शुरुआत होने वाली है।

dal lake

कश्मीर को यूं ही धरती का स्वर्ग नहीं कहा जाता है। इसकी खुबसूरती वास्तव में बेमिसाल होती है। एक ओर जहां बर्फ से ढंकी पहाड़ियां होती हैं तो वहीं घाटियों की हरियाली और वहां से होकर बहती नदियां इसकी सुन्दरता में चार चांद लगा देती है। IRCTC 9 दिनों में कश्मीर के हर उस जगह पर आपको घुमाएगी जो आपको जीते-जी स्वर्ग की सुन्दरता दिखा देगी। अगर आपने दिवाली की छुट्टियों में कहीं जाने का प्लान अभी तक नहीं बनाया है, तो यह ट्रिप आपके लिए बिल्कुल सही साबित होगी।

9 दिनों का कश्मीर ट्रिप

IRCTC 'कश्मीर पैराडाइज ऑन अर्थ टूर पैकेज' (कश्मीर धरती पर स्वर्ग टूर पैकेज) की शुरुआत अहमदाबाद से होगी और वापस अहमदाबाद लौटने के साथ ही यह टूर पैकेज समाप्त होगा। 9 दिन और 8 रातों का यह टूर कम्फर्ट श्रेणी में ट्रेन द्वारा करवाया जाएगा। ट्रेन से अहमदाबाद से जम्मु और वापस जम्मु से अहमदाबाद लाया जाएगा।

kashmire mountain

इस टूर को बुक करने वाले सैलानियों को IRCTC ने खासतौर पर हिदायत दी है कि पूरे ट्रिप के दौरान वे अपने पास पहचान पत्र जरूर रखें। इस टूर से जुड़ी अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए आप IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com/ पर जा सकते हैं। अथवा 9321901849, 9321901851, 9321901852, 8287931724, 8287931627, 8287931728 नंबरों पर व्हाट्स ऐप या कॉल कर सकते हैं। यह ट्रिप 15 नवंबर को शुरू होकर 23 नवंबर को खत्म होगी।

ट्रेन

  • 15 नवंबर 2023 - 19223 अहमदाबाद-जम्मु तवी एक्सप्रेस।
  • 22 नवंबर 2023 - 19224 जम्मु तवी-अहमदाबाद एक्सप्रेस।

कौन सी जगहें होंगी कवर

  • श्रीनगर
  • गुलमर्ग
  • सोनमर्ग
  • जम्मु
mountain

होटल

  • होटल स्वास्तिक या समकक्ष (जम्मु)।
  • होटल रिगल पैलेस/ग्रैंड MS/पैराडाइज गेटवे या समकक्ष (श्रीनगर)।

टूर पैकेज की Itinerary

Day 1

अहमदाबाद स्टेशन से जम्मु के लिए ट्रेन में सवार होना। रातभर ट्रेन यात्रा।

Day 2

जम्मु रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद होटल ले जाना। चेक इन के बाद पूरा दिन होटल में ही आराम करना।

Day 3

सुबह ब्रेकफास्ट के बाद होटल से चेकआउट कर कश्मीर की ग्रीष्मकालिन राजधानी श्रीनगर जाना। जम्मु से श्रीनगर करीब 245 किमी का रास्ता है, जिसे तय करने में लगभग 7 घंटों का समय लगेगा। रास्ते में घाटियों और सुन्दर लोकेशन पर रुककर उन्हें एंजॉय करने का मौका भी दिया जाएगा। श्रीनगर पहुंचकर होटल में चेकइन। इसके बाद का समय आराम करने के लिए खाली ही रखा गया है।

hills

Day 4

सुबह ब्रेकफास्ट के बाद शंकराचार्य मंदिर में ले जाया जाएगा जो भगवान शिव का एक शानदार मंदिर है। यहां से कश्मीर घाटी, डल झील और श्रीनगर का खुबसूरत नजारा दिखाई देता है। इसके बाद मुगल गार्डन (गार्डन ऑफ प्लेजर) ले जाया जाएगा जहां से पूरे डल झील का बहुत सुन्दर नजारा दिखाई देता है। अगर आप शंकराचार्य मंदिर के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो NativePlanet का यह आर्टिकल जरूर पढ़े :-

फिर शालीमार गार्डन (गार्डन ऑफ लव), चश्मे शाही, परी महल और डल झील के आसपास के दूसरे मशहूर जगहों पर घुमाया जाएगा। शाम को शिकारा राईड का आनंद ले सकेंगे जो डल झील के बैक वाटर के साथ फ्लोटिंग गार्डन में भी घुमाएगी। रात को श्रीनगर के होटल में ही रुकना।

Day 5

अहली सुबह ब्रेकफास्ट के बाद सोनमर्ग ले जाया जाएगा, जो श्रीनगर के सबसे सुन्दर जगहों में से एक है। रास्ते में कई ऐसे जगह भी मिलेंगी जहां कुछ देर रुककर आप नजारों का आनंद उठा सकेंगे। श्रीनगर से सोनमर्ग लगभग 80 किमी दूर है, जिसे तय करने में 3 घंटों का समय लगता है। सोनमर्ग को लद्दाख का द्वार भी कहा जाता है। आप चाहे तो घोड़े पर बैठकर थाजिवास ग्लेसियर भी जा सकते हैं, जहां सालभर बर्फ देखने को मिलती है। रात को श्रीनगर के होटल में ही रुकना।

shikara ride

Day 6

सुबह ब्रेकफास्ट के बाद श्रीनगर से गुलमर्ग जाना है। यहां कश्मीर की शानदार खुबसूरती को अनुभव करने का मौका मिलेगा। गुलमर्ग में कई ब्रिटिशकालिन होटल और गांवों के छोटे दुकानें भी मिलेंगी। गुलमर्ग में ही दुनिया की सबसे ऊंचाई पर बनाया हुआ 18 होल्स गॉल्फ कोर्स है और यहां स्की रिसॉर्ट भी बनाया गया है। यहां के गॉल्फ कोर्स सर्दियों और गर्मी दोनों मौसम में ही खूब लोकप्रिय हैं। अगर बर्फ से ढंके पहाड़ों से प्यार है तो गुलमर्ग आपको जरूर पसंद आएगा।

dal lake kashmir

अगर खुला रहा तो यहां आपको गंडोला राइड में चढ़ने का भी मौका मिलेगा जिसके फेज 1 में गुलमर्ग से खिलनमार्ग और फेज 2 में बर्फ से ढंके पहाड़ों को और भी पास से देखने और अनुभव करने का मौका मिलेगा। शाम को श्रीनगर वापस लौटने के बाद एक नया सरप्राइज आपका इंतजार कर रहा होगा। इस दिन रात को आप होटल में नहीं बल्कि हाउसबोट में बिताएंगे।

Day 7

सुबह ब्रेकफास्ट के बाद जम्मु के लिए निकलना है। रास्ते में कुछ जगहों पर रुकते हुए खुबसूरत पहाड़ों और नजारों का आनंद उठाना मत भूलें। जम्मु पहुंचकर होटल में चेकइन और रात को होटल में रुकना।

Day 8

सुबह ब्रेकफास्ट के बाद जम्मु तवी रेलवे स्टेशन पहुंचाया जाएगा जहां से आपको अहमदाबाद की ट्रेन पकड़नी है।

Day 9

अहमदाबाद पहुंचने के साथ ही खुबसूरत यादों के साथ धरती से स्वर्ग की यह ट्रिप पूरी मानी जाएगी।

कितना होगा खर्च

श्रेणी सिंगल ऑक्यूपेंसी डबल ऑक्यूपेंसी ट्रिपल ऑक्यूपेंसी बच्चे (बेड समेत) बच्चे (बिना बेड)
3AC ₹42,100 ₹35,500 ₹33,800 ₹25,200 ₹22,500

ट्रिप में क्या-क्या होगा शामिल

  • अहमदाबाद-जम्मु-अहमदाबाद 3AC ट्रेन टिकट।
  • जम्मु रेलवे स्टेशन से पिक और ड्रॉप।
  • ट्रेन में खाना (2 ब्रेकफास्ट, 3 लंच और 2 डिनर)।
  • होटल में खाना (6 ब्रेकफास्ट, 6 डिनर)।
  • सभी साइटसीइंग नॉन एसी गाड़ियों से करवायी जाएगी।
  • जम्मु में 2 रात और श्रीनगर में 4 रात रुकवाना।
  • 1 घंटे का शिकारा राइड।
  • हर रोज प्रति व्यक्ति 1 लीटर पानी।

ट्रिप में क्या नहीं होगा शामिल

  • सभी एंट्री टिकट।
  • पॉनी राइड, स्लेज राइड (मोलभाव करने के बाद ही चढ़े)।
  • सोनमर्ग में थजवास ग्लेसियर ट्रिप।
  • सोनमर्ग का जीरो प्वाएंट ट्रिप।
  • गगनगिर से सोनमर्ग और सोनमर्ग से गगनगिर।

ध्यान दें

कश्मीर में मोबाइल का प्री-पेड सिम कार्ड काम नहीं करता है। सिर्फ जिओ, एयरटेल और बीएसएनएल का पोस्टपेड सिम कार्ड ही काम करता है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+