Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »IRCTC के साथ करें वैष्णो देवी के दर्शन, लखनऊ-वाराणसी वाले सुविधानुसार चुनें टूर की तारीख

IRCTC के साथ करें वैष्णो देवी के दर्शन, लखनऊ-वाराणसी वाले सुविधानुसार चुनें टूर की तारीख

मुंह मांगी मुरादें पूरी करने वाली माता...जी हां, जम्मू के कटरा में पहाड़ों पर स्थित माता वैष्णो देवी को इसी नाम से श्रद्धालु पूजते हैं। कैसा हो अगर वैष्णो देवी की ट्रिप पर जाने के लिए भी आपको मुंह मांगी मुराद की तरह ही अपनी मनपसंद तारीख मिल जाए। अगले 2 महीनों के अंदर खास तौर पर लखनऊ और वाराणसी में रहने वाले लोग अगर वैष्णो देवी की ट्रिप पर जाना चाहते हैं तो...

IRCTC का वैष्णो देवी टूर पैकेज बुक कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात है कि जून और जुलाई के महीने में IRCTC करीब 8 बार यह ट्रिप करवाने वाली है। हर गुरुवार को IRCTC वैष्णो देवी का यह ट्रिप करवाएगी। तो इन दोनों महीनों में अपनी सुविधानुसार किसी भी तारीख पर आप 5 दिन और 4 रातों का यह टूर पैकेज बुक कर सकते हैं।

irctc vaishno devi tour package

इस टूर पैकेज की बुकिंग और टूर पैकेज से संबंधित विस्तृत जानकारी IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

टूर पैकेज का नाम - माता वैष्णो देवी X वाराणसी
ट्रेन नंबर - 12237/12238

बोर्डिंग/ डिबोर्डिंग

  • वाराणसी
  • जौनपुर सिटी
  • सुल्तानपुर
  • निहालगढ़
  • लखनऊ
  • शाहजहांपुर

क्या है Itinerary

Day 1
रात भर ट्रेन से यात्रा।

Day 2
जम्मू तवी स्टेशन पहुंचकर कटरा तक एसी वाहन से स्थानांतरित। शाम को खाली समय। रात को कटरा में होटल में ही ठहरना।

Day 3
ब्रेकफास्ट के बाद माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाना। वापस लौटकर डिनर और रात को होटल में ही रुकना।

Day 4
सुबह होटल से चेक आउट और जम्मू तवी स्टेशन रवाना। ट्रेन से वापसी की यात्रा।

Day 5
विभिन्न स्टेशनों पर डिबोर्डिंग।

irctc vaishno devi tour package ex varanasi

टूर की तारीख

  • 6 जून 2024
  • 13 जून 2024
  • 20 जून 2024
  • 27 जून 2024
  • 4 जुलाई 2024
  • 11 जुलाई 2024
  • 18 जुलाई 2024
  • 25 जुलाई 2024

कितना है किराया?

ऑक्यूपेंसी किराया (प्रति व्यक्ति)
सिंगल ₹15,320
डबल ₹9,810
ट्रिपल ₹8,650

विशेष नोट -

  • बोर्डिंग स्टेशन पर ट्रेन के समय से करीब 30 मिनट पहले पहुंचे।
  • तीर्थ यात्री वैष्णो देवी की यात्रा पर्ची खुद ही ऑनलाइन बुक करें। यात्रा पर्ची टिकट बनवाने में IRCTC सहायता कर सकता है।
  • जम्मू में प्री-पेड नंबर काम नहीं करता है, इसलिए पोस्ट पेड नंबर वाला फोन रखें।
  • टूर पैकेज में 2 ब्रेकफास्ट और 2 डिनर शामिल।
  • बाणगंगा तक ड्रॉप और पिकअप।

More News

Read more about: vaishno devi irctc jammu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+