Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मानसून में IRCTC के साथ देख आएं 'सतपुरा की रानी' पचमढ़ी की हरियाली, घूम आएं घने जंगल

मानसून में IRCTC के साथ देख आएं 'सतपुरा की रानी' पचमढ़ी की हरियाली, घूम आएं घने जंगल

मध्य प्रदेश का पचमढ़ी, जिसे सतपुरा की रानी के नाम से लोग ज्यादा पहचानते हैं। मानसून के समय में अगर जंगलों की हरियाली देखनी हो तो पचमढ़ी से बेस्ट जगह और कुछ नहीं हो सकती है। मध्य प्रदेश के जंगलों की खासियत ही ऐसी है रुडयार्ड किपलिंग ने इन्हीं जंगलों से प्रेरित होकर 'द जंगल बुक' लिख डाली जो आज भी बच्चों की सबसे फेवरेट किताबों की लिस्ट में सबसे ऊपर है।

तो क्यों न IRCTC के टूर पैकेज 'सेरेन पचमढ़ी' (Seren Pachmarhi) के साथ पचमढ़ी के जंगलों की हरियाली और मानसून में इसकी प्राकृतिक खूबसूरती को अनुभव कर लिया जाए। यह टूर राजकोट से करवाया जाता है।

pachmarhi waterfalls

टूर पैकेज का नाम - सेरेन पचमढ़ी (Seren Pachmarhi)
कितने दिनों का टूर - 5 रात 6 दिन
टूर शुरू होने की तारीख - हर शुक्रवार

बोर्डिंग/डी-बोर्डिंग स्टेशन

  • राजकोट जंक्शन
  • सुरेंद्रनगर
  • विरमगम जंक्शन
  • अहमदाबाद जंक्शन
  • नदियाड जंक्शन
  • आणंद जंक्शन
  • छायापुरी
  • उज्जैन जंक्शन

क्या है टूर पैकेज की Itinerary?

Day 1
वेरावल-जबलपुर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 11463) से रवाना।

Day 2
पिपरिया स्टेशन पहुंचकर वहां से पचमढ़ी (55 किमी) रवाना। पचमढ़ी के होटल में चेकइन और रात को रुकना।

Day 3
सुबह ब्रेकफास्ट के बाद साइटसीइंग के लिए पांडव गुफा, अप्सरा विहार, बी फॉल, रियाचगढ़, पैरासेलिंग, धूपगढ़ जाना। शाम को होटल वापस।

Day 4
सुबह ब्रेकफास्ट के बाद पचमढ़ी के दूसरे जगहों पर घूमने जाना जैसे महादेव, गुप्त महादेव, हंडिखो, प्रियदर्शीनी, जटाशंकर, लेक बोटिंग, राजेंद्रगिरी आदि। शाम को होटल वापस।

Day 5
ब्रेकफास्ट के बाद पिपरिया स्टेशन से ट्रेन नंबर 11464 से वापस रवाना।

Day 6
टूर समाप्त।

pachmarhi irctc tour package

कितना किराया

श्रेणी सिंगल ट्विन
3AC (कंफर्ट) ₹41400 ₹23200
शयनयान (कंफर्ट) ₹38600 ₹20300

टूर पैकेज में क्या-क्या शामिल?

  • आने-जाने का ट्रेन का टिकट।
  • पिपरिया रेलवे स्टेशन से ट्रांसफर।
  • 3 ब्रेकफास्ट, 3 लंच और 3 डिनर।
  • पचमढ़ी में होटल।

टूर पैकेज में क्या नहीं शामिल?

  • ट्रेन में भोजन।
  • जंगल या बाहर कहीं भी एंट्री टिकट।
  • जिप्सी का किराया।
  • जंगल में साइटसीइंग।

IRCTC के पचमढ़ी टूर पैकेज की बुकिंग अथवा टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com पर जाना होगा।

More News

    Read more about: pachmarhi madhya pradesh irctc
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+