Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »IRCTC का सप्त ज्योतिर्लिंग दर्शन टूर पैकेज, ट्रेन छुटने से पहले जल्दी कर लें बुकिंग

IRCTC का सप्त ज्योतिर्लिंग दर्शन टूर पैकेज, ट्रेन छुटने से पहले जल्दी कर लें बुकिंग

भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंग, जहां दर्शन करने जाने के लिए भक्तों को किसी खास दिन का इंतजार नहीं करना पड़ता। ज्योतिर्लिंग के दर्शन भक्त पूरे साल करते रहते हैं। महादेव के भक्तों की सुविधा के लिए IRCTC ने लंबे समय पहले ही 'सप्त ज्योतिर्लिंग टूर पैकेज' की घोषणा की थी। टूर की शुरुआत होने में सिर्फ 2 दिनों का समय रह गया है। लेकिन अभी भी इस टूर पैकेज के 3 श्रेणियों में कुछ सीटें खाली हैं।

mahakal temple

अगर आप भी सप्त ज्योतिर्लिंग का पूण्य प्राप्त करना चाहते हैं तो जल्द इस टूर पैकेज को बुक कर लें, क्योंकि देर करने पर कहीं आपकी ट्रेन ही ना छूट जाए। IRCTC के सप्त ज्योतिर्लिंग टूर पैकेज की शुरुआत विजयवाड़ा से होगी।

13 दिनों का है टूर

IRCTC का सप्त ज्योतिर्लिंग टूर पैकेज 12 रात और 13 दिनों का है। इस टूर की शुरुआत विजयवाड़ा से होगी। पूरे टूर पैकेज को ट्रेन द्वारा ही पूरा करवाया जाएगा। पर्यटक अपनी इच्छानुसार 3 श्रेणियों, इकोनॉमी, स्टैंडर्ड और कंफर्ट में टूर पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस टूर पैकेज में सात ज्योतिर्लिंगों के साथ-साथ 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' भी घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज को IRCTC के भारत गौरव ट्रेन द्वारा पूरा करवाया जाएगा।

omkareshwar

IRCTC के सप्त ज्योतिर्लिंग टूर पैकेज की बुकिंग करने या इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com पर जा सकते हैं। मगर ध्यान रखें, टूर को शुरू होने में महज 2 दिनों का समय ही रह गया है। इसलिए सोच-विचार में ज्यादा देर करते हुए समय ना गंवाएं।

कब से शुरू होगा टूर
IRCTC का सप्त ज्योतिर्लिंग टूर पैकेज की शुरुआत 18 नवंबर 2023 से होगी।

कौन सी जगहें होंगी कवर

  • उज्जैन : महाकालेश्वर और ओमकारेश्वर
  • वरोदरा : स्टैच्यू ऑफ यूनिटी
  • द्वारका : नागेश्वर
  • सोमनाथ : सोमनाथ
  • पुणे : भीमाशंकर
  • नासिक : त्रंबकेश्वर
  • औरंगाबाद : गृस्नेश्वर
somnath temple

कौन सी श्रेणी में कितनी सीटें

  • कुल सीटें : 716
  • शयनयान श्रेणी : 460
  • 3AC : 206
  • 2AC : 50

तीनों श्रेणियों में कुछ सीटें अभी उपलब्ध हैं।

बोर्डिंग-डीबोर्डिंग

  • विजयवाड़ा
  • खम्मम
  • कजिपेट
  • सिकंदराबाद
  • निजामाबाद
  • नांदेड़
  • पूर्णा
mahakal lok 2

Itinerary

Day 1 और 2

ट्रेन में विभिन्न स्टेशनों से बोर्डिंग।

Day 3

उज्जैन पहुंचकर होटल में पहुंचाया जाएगा। ब्रेकफास्ट के बाद महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। रात को उज्जैन में ही रुकना।

Day 4

होटल से चेकआउट। रास्ते में ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन के बाद शाम को उज्जैन से वरोदरा की ट्रेन।

Day 5

वरोदरा पहुंचकर होटल में चेकइन। इसके बाद स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घुमाने ले दाया जाएगा। वापस लौटकर द्वारका के लिए ट्रेन।

Day 6

द्वारका पहुंचकर पहले होटल में चेकइन। उसके बाद द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन। रात को द्वारका में ही ठहरना।

Day 7

ब्रेकफास्ट के बाद होटल से चेकआउट। इसके बाद बेत द्वारका और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। शाम को सोमनाथ के लिए फिर से ट्रेन में सवार।

statue of unity

Day 8

सोमनाथ पहुंचकर होटल में चेकइन। उसके बाद सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। शाम को सोमनाथ रेलवे स्टेशन से नासिक के लिए ट्रेन में सवार।

Day 9

नासिक रोड में पहुंचना और रात को नासिक में ही रुकना।

Day 10

सुबह ब्रेकफास्ट के बाद त्रंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन। शाम को ट्रेन द्वारा नासिक रोड से पुणे के लिए रवाना।

Day 11

पुणे पहुंचकर होटल में ब्रेकफास्ट और उसके बाद भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। वापस लौटकर फिर से ट्रेन में सवार।

Day 12

औरंगाबाद पहुंचकर होटल में चेकइन और उसके बाद गृस्नेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। वापस लौटकर सिकंदराबाद के लिए ट्रेन से रवाना।

Day 13

डी-बोर्डिंग

dwarkadhish temple

कितना होगा खर्च

श्रेणी डबल/ट्रिपल शेयर बच्चों का किराया (5-11 साल)
इकोनॉमी ₹21,000 ₹19,500
स्टैंडर्ड ₹32,500 ₹31,000
कंफर्ट ₹42,500 ₹40,500

टूर पैकेज में क्या-क्या होगा शामिल

  • ट्रेन यात्रा
  • बजट होटल में रात को ठहराव
  • ट्रांसपोर्टेशन
  • सुबह की चाय, ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर (केवल शाकाहारी)
  • ट्रेन में सुरक्षा
  • IRCTC का मैनेजर

More News

    Read more about: irctc travel india lord shiva
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+