Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »थाईलैंड दे रहा है वीजा फ्री एंट्री, जल्दी से बुक करें IRCTC का 'Sparkling थाईलैंड' टूर पैकेज

थाईलैंड दे रहा है वीजा फ्री एंट्री, जल्दी से बुक करें IRCTC का 'Sparkling थाईलैंड' टूर पैकेज

विदेश घूमने का सपना तो हर कोई देखता है लेकिन कभी बजट आड़े आ जाती है तो कभी वीजा परेशानी बनकर सामने आ जाती है। भारतीयों की सबसे पसंदीदा विदेशी टूरिस्ट डेस्टिनेशन में थाईलैंड हमेशा से ही सबसे ऊपर रहा है। यहां के समुद्र का नीला पानी और शानदार समुद्रतट, बाघों के साथ सेल्फी लेना जैसे कई आकर्षण हैं, जिनकी वजह से लोग यहां खींचे चले आते हैं।

thai temple

फॉरेन ट्रिप से जुड़ी दोनों मुख्य समस्याओं से अब एक बार में ही बड़ी ही आसानी से निपटा जा सकता है। हाल ही में थाईलैंड के पर्यटन विभाग ने भारतीयों के लिए थाईलैंड में वीजा फ्री एंट्री की घोषणा की है। वहीं दूसरी तरफ IRCTC ने भी बजट फ्रेंडली थाईलैंड टूर पैकेज की घोषणा कर दी है। तो फिर देर किस बात की...इस दोहरे मौके का फायदा उठाते हुए जल्द ही IRCTC के 'Sparkling थाईलैंड' टूर पैकेज में पार्टनर के साथ या फिर दोस्तों के पूरी टोली की टिकट बुक कर लें।

6 दिनों का टूर

thailand

IRCTC के 'Sparkling थाईलैंड' टूर पैकेज की शुरुआत लखनऊ से होगी। यह टूर 6 दिन और 5 रातों का होगा। यह टूर विमान से करवाया जाएगा। 'Sparkling थाईलैंड' टूर पैकेज के लिए कुल 35 लोग बुकिंग कर सकते हैं। इसलिए बुकिंग फुल होने से पहले अपनी सीट जरूर बुक कर लें। इस टूर पर पर्यटकों के साथ एक टूर मैनेजर भी जाएगा, ताकि पूरे टूर के दौरान कोई समस्या ना हो। टूर में मुख्य रूप से बैंकॉक और पटाया घुमाया जाएगा। IRCTC के 'Sparkling थाईलैंड' टूर पैकेज की बुकिंग या विस्तृत जानकारी के लिए आप IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com पर जा सकते हैं।

टूर की Date

8 दिसंबर 2023 से 13 दिसंबर 2023

फ्लाईट की Details

फ्लाईट नं. कहाँ से Date कहाँ तक
FD 146 लखनऊ 8.12.23 बैंकॉक
FD 147 बैंकॉक 13.12.23 लखनऊ

होटल

  • पटाया :- ग्रैंड बेला या समकक्ष
  • बैंकॉक :- ए वन होटल या समकक्ष

जरूरी डॉक्यूमेंट

  • 6 महीने की वैधता वाला पासपोर्ट
  • बुकिंग के समय पैन कार्ड का फोटो कॉपी
thailand trip

टूर पैकेज की Itinerary

Day 1

लखनऊ के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विमान से बैंकॉक, थाईलैंड रवाना।

Day 2

बैंकॉक पहुंचकर पटाया के लिए रवाना। करीब 2.50 मिनट की ड्राईव के बाद पटाया पहुंचकर आपको एयरपोर्ट के एग्जिट गेट पर ही लोकल मैनेजर मिल जाएगा। इसके बाद पटाया के होटल में चेकइन के लिए ले जाया जाएगा जहाँ Early Check-in की सुविधा उपलब्ध होगी। ब्रेकफास्ट के बाद Nong Nooch ट्रॉपिकल गार्डन ले जाया जाएगा। लंच के बाद शाम को Alcazar शो ले जाया जाएगा। डिनर किसी भारतीय रेस्तरां में ही करवाया जाएगा और रात को पटाया में रुकना।

Day 3

सुबह ब्रेकफास्ट के बाद स्पार्कलिंग एक्वॉ-ब्लु वॉटर गल्फ ऑफ थाईलैंड से कोरल आईलैंड ले जाया जाएगा। भारतीय रेस्तरां में लंच के बाद पटाया के होटल में वापस लौटना। शाम को खाली रखा गया है और रात को भारतीय रेस्तरां में ही डिनर। इस दिन भी पटाया में ही रुकना है।

visit thailand

Day 4

सुबह ब्रेकफास्ट के बाद होटल से चेक-आउट कर जेम्स गैलरी ले जाया जाएगा। इसके बाद दोपहर तक बैंकॉक का ही सिटी टूर करवाया जाएगा जिसमें मार्बल बुद्धा और गोल्डन बुद्धा घुमाया जाएगा। रास्ते में भारतीय रेस्तरां में लंच करवाया जाएगा। शाम को Chaophraya Cruise River पर ड्रॉप किया जाएगा जहाँ डिनर करवाया जाएगा। रात को बैंकॉक में ही रुकना।

Day 5

ब्रेकफास्ट के बाद मरीन पार्क के साथ सफारी वर्ल्ड घूमाया जाएगा। लंच सफारी वर्ल्ड में ही करवाया जाएगा। रात को भारतीय रेस्तरां में डिनर और बैंकॉक के होटल में ठहराया जाएगा।

Day 6

सुबह ब्रेकफास्ट के बाद होटल से चेकआउट। लोकल रेस्तरां में लंच। इसके बाद Sea Life बैंकॉर ओशन वर्ल्ड में घूमाने ले जाया जाएगा और उसके बाद एयरपोर्ट ड्रॉप किया जाएगा। वहाँ से लखनऊ की फ्लाईट लेनी है।

sea beach thailand

कितना होगा किराया

1 व्यक्ति का किराया डबल शेयरिंग का किराया ट्रिपल शेयरिंग का किराया बच्चों का किराया (बेड समेत, 5-11 साल) बच्चों का किराया (बिना बेड, 2-11 साल)
₹69,800 ₹60,300 ₹60,300 ₹55,200 ₹51,000

bangkok

टूर पैकेज में क्या-क्या शामिल

  • लखनऊ-बैंकॉक-लखनऊ एयर टिकट।
  • 4 स्टार होटल में ठहरना (डबल/ट्वीन/ट्रिपल शेयरिंग के आधार पर)।
  • 5 ब्रेकफास्ट, 5 लंच, 5 डिनर।
  • पटाया में कोरल आईलैंड टूर।
  • पटाया में Alcazar शो।
  • पटाया का Nong Nouch ट्रॉपिकल गार्डन।
  • बैंकॉक का जेम्स गैलरी।
  • Chaophyaya क्रुज।
  • बैंकॉक में मरीन पार्क के साथ सफारी वर्ल्ड।
  • बैंकॉक सिटी का टेम्पल टूर।
  • पूरे टूर के दौरान लोकल टूर गाईड का खर्च।
  • SEA LIFE बैंकॉक ओशन वर्ल्ड।
  • IRCTC टूर मैनेजर।

क्या नहीं होगा शामिल

वीजा ऑन अराइवल (2200 थाई भट प्रति व्यक्ति)।
मेन्यू का च्वॉइस नहीं मिलेगा।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+