Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »वैष्णो देवी के साथ स्वर्ण मंदिर में भी टेक आएं माथा - IRCTC का 'वैष्णो देवी- स्वर्ण मंदिर' टूर पैकेज

वैष्णो देवी के साथ स्वर्ण मंदिर में भी टेक आएं माथा - IRCTC का 'वैष्णो देवी- स्वर्ण मंदिर' टूर पैकेज

IRCTC वैष्णो देवी, अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर और धर्मशाला के ट्रिप की घोषणा की है। खास बात है कि यह ट्रिप चेन्नई से शुरू होने वाली है। यानी दक्षिण भारत में रहने वाले लोगों के लिए इन अध्यात्मिक जगहों की यात्रा का यह एक सुनहरा मौका है। 5 दिनों का यह ट्रिन विमान द्वारा करवाया जाएगा।

ट्रिप की शुरुआत 27 मई से होगी और 1 मई को जम्मू एयरपोर्ट से वापस चेन्नई की उड़ान भरने के साथ ही यह ट्रिप खत्म हो जाएगी। इस टूर के लिए 30 लोग अपनी बुकिंग कर सकेंगे। IRCTC के इस टूर पैकेज से संबंधित विस्तृत जानकारी और ट्रिप की बुकिंग के लिए IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com पर जा सकते हैं।

vaishno devi irctc tour package

क्या होगी ट्रिप की Itinerary

Day 1
चेन्नई एयरपोर्ट से जम्मू की उड़ान। रात को कटरा में ही रुकना।

Day 2
वैष्णो देवी की यात्रा पर जाना (जाने की व्यवस्था खुद करनी होगी)। रात को कटरा में ही रुकना।

Day 3
सुबह धर्मशाला रवाना। रात को धर्मशाला में ही रुकना।

Day 4
सुबह साइटसीइंग के लिए जाना। तिब्बती मॉनेस्ट्री, क्रिकेट स्टेडियम, दलाई लामा मंदिर परिसर, सेंट जॉन्स चर्च, भगसुनाथ मंदिर में दर्शन।

Day 5
अमृतसर रवाना। अमृतसर पहुंचकर अटारी बॉर्डर पर घूमने जाना। वापस अमृतसर लौट आना। रात को अमृतसर में ही रुकना।

Day 6
सुबह होटल से चेकआउट। स्वर्ण मंदिर, जालियांवाला बाग आदि में घूमना। दोपहर में अमृतसर एयरपोर्ट ड्रॉप। चेन्नई की उड़ान।

golden temple irctc tour package ex chennai

कितना होगा खर्च?

ऑक्यूपेंसी किराया (प्रति व्यक्ति)
सिंगल ₹57,000
डबल ₹47,500
ट्रिपल ₹46,000

क्या-क्या होगा टूर पैकेज में शामिल

  • चेन्नई-जम्मू-अमृतसर-चेन्नई विमान का टिकट।
  • सभी जगह होटल में एसी कमरे।
  • 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर।

टूर पैकेज में क्या नहीं होगा शामिल

  • किसी भी साइटसीइंग जगह या मंदिर में एंट्री टिकट।
  • किसी भी दिन लंच।
  • चेन्नई एयरपोर्ट पिक और ड्रॉप।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+