Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इस साल द्वारकाधिश के साथ दिवाली मनाएं : IRCTC का Vibrant सौराष्ट्र टूर पैकेज

इस साल द्वारकाधिश के साथ दिवाली मनाएं : IRCTC का Vibrant सौराष्ट्र टूर पैकेज

महादेव के भक्त हो या श्रीकृष्ण के हर किसी का स्वागत करने के लिए गुजरात तैयार है। वाइल्ड लाइफ से लगाव है तो एशियाई शेरों को उनके प्राकृतिक आवास में देखने का मौका भी गिर नेशनल पार्क में मिल जाएगा। और इन सभी चीजों का एक साथ अनुभव करना चाहते हैं तो IRCTC का वाइब्रेंट सौराष्ट्र टूर पैकेज बुक कर लिजीए। द्वारकाधिश के मंदिर में भव्य दिवाली मनाने के बाद ज्योतिर्लिंग सोमनाथ के दर्शन कर गिर नेशनल पार्क में शेरों को करीब से देखने का भी मौका मिल जाएगा।

Dwarkadhish temple

4 दिनों का यह टूर मुंबई से शुरू होगा और मुंबई में वापस पहुंचने के साथ यह टूर खत्म होगा। नवंबर 2023 से लेकर जनवरी 2024 के बीच IRCTC 4 टूर करवाएगी।

4 दिनों का वाइब्रेंट सौराष्ट्र टूर पैकेज

IRCTC का वाइब्रेंट सौराष्ट्र टूर पैकेज 4 दिन और 3 रातों का होगा। यह टूर पैकेज एयर इंडिया की विमान से करवाया जाएगा। यह मुंबई से शुरू और मुंबई में ही खत्म होगा। IRCTC 4 बार इस टूर को करवाएगी यानी पर्यटक अपनी सुविधानुसार इस साल नवंबर से लेकर अगले साल जनवरी के बीच किसी भी समय इस टूर के लिए बुकिंग कर सकते हैं। IRCTC का वाइब्रेंट सौराष्ट्र टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानने और बुकिंग करने के लिए IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com/ पर जा सकते हैं।

क्या-क्या होगा कवर

  • द्वारकाधिश मंदिर/द्वारका
  • गिर नेशनल पार्क
  • सोमनाथ मंदिर
somnath temple

कौन-कौन सी Date पर होगा टूर

  • 16 नवंबर 2023
  • 24 नवंबर 2023
  • 22 दिसंबर 2023
  • 26 जनवरी 2024

विमान

  • AI 659 - मुंबई से राजकोट
  • AI 656 - राजकोट से मुंबई

वाइब्रेंट सौराष्ट्र टूर पैकेज की Itinerary

Gir national park

Day 1
राजकोट एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद गिर ले जाया जाएगा। रास्ते में ब्रेकफास्ट करवा दिया जाएगा। दोपहर के बाद रिसॉर्ट में चेकइन और लंच। शाम को फ्री समय रखा गया है। रात को डिनर और रुकना गिर रिसॉर्ट में ही।

Day 2
अहले सुबह जंगल सफारी पर ले जाया जाएगा। वापस लौटकर ब्रेकफास्ट के बाद गिर रिसॉर्ट से चेकआउट और सोमनाथ ले जाया जाएगा। दोपहर में होटल में चेकइन के बाद लंच और उसके बाद सोमनाथ मंदिर में दर्शन करवाने ले जाया जाएगा। डिनर के बाद रात को सोमनाथ के होटल में ही रुकना है।

Day 3
सुबह ब्रेकफास्ट के बाद होटल से चेकआउट करना और द्वारका जाना। द्वारका के होटल में चेकइन। लंच के बाद साइटसीइंग के लिए ले जाया जाएगा जिसके बाद द्वारकाधिश मंदिर में दर्शन करवाने ले जाया जाएगा। रात को डिनर के बाद द्वारका के होटल में ही रुकना है।

Day 4
सुबह ब्रेकफास्ट के बाद होटल से चेकआउट। राजकोट एयरपोर्ट के लिए निकलना। रास्ते में लंच। फ्लाइट से मुंबई के लिए रवाना होने के साथ ही टूर खत्म।

temple

कितना होगा खर्च

16 नवंबर 2023, 22 दिसंबर 2023 और 26 जनवरी 2024 का पैकेज कॉस्ट :-

एक व्यक्ति का खर्च 2 लोगों की बुकिंग पर परहेड खर्च 3 लोगों की बुकिंग पर परहेड खर्च बच्चों का किराया (बेड समेत) बच्चों किराया (बिना बेड)
₹34,200 ₹29,200 ₹28,400 ₹26,400 ₹26,200

24 नवंबर 2023 के टूर पैकेज कॉस्ट :-

एक व्यक्ति का खर्च 2 लोगों की बुकिंग पर परहेड खर्च 3 लोगों की बुकिंग पर परहेड खर्च बच्चों का किराया (बेड समेत) बच्चों किराया (बिना बेड)
₹35,700 ₹30,800 ₹29,900 ₹28,000 ₹27,800

*बच्चों की आयु :- 5-11 साल

टूर पैकेज में क्या-क्या शामिल

  • मुंबई-राजकोट-मुंबई फ्लाइट टिकट।
  • सभी साइटसीइंग और आने-जाने के लिए एसी वाहन।
  • हर रोज ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर।
  • होटल का खर्च।

क्या नहीं है शामिल

  • ऐतिहासिक धरोहरों की एंट्री टिकट।
  • खाने के लिए विकल्प नहीं मिलेगा।
  • विमान के किराए में बढ़ोतरी टूर पैकेज का हिस्सा नहीं होगी।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+