Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत का यह शहर शामिल है दुनिया के Top 10 शहरों में, जो करते हैं मेहमानों का दिल खोलकर स्वागत

भारत का यह शहर शामिल है दुनिया के Top 10 शहरों में, जो करते हैं मेहमानों का दिल खोलकर स्वागत

घूमने-फिरने के शौकिनों के लिए Booking.com ने शानदार खबर सुनायी है। यह खबर भारतीय पर्यटकों के लिए और भी अधिक रोमांचक है। हाल ही में जारी ट्रैवलर्स रिव्यू अवार्ड के 12वें संस्करण में Booking.com ने दुनिया भर के उन टॉप 10 शहरों की लिस्ट जारी की है जो मेहमानों का स्वागत दिल खोलकर करते हैं। यानी दुनिया के Most Welcoming Cities 2024।

jaisalmer

यह रिव्यू 309 मिलियन वेरिफाएड ग्राहकों के बीच किया गया था और इस लिस्ट में भारत से एकलौता शहर जैसलमेर ने अपनी जगह पक्की की है। इसे मिला यह सम्मान बताते है कि रेत की तपती गर्मी के बीच भी यह शहर मेहमानों का का स्वागत करने में कोई कसर नहीं छोड़ता है।

अगर देशों की बात की जाए तो इस लिस्ट में इटली सबसे आगे रहा। वैश्विक मेहमानवाजी में इटली ने लगातार 7वीं बार यह खिताब अपने नाम किया है। इसके बाद स्पेन, फ्रांस, जर्मनी और यूके रहे हैं। जैसलमेर की इस उपलब्धी पर Booking.com में भारत, श्रीलंका, मालदीव और इंडोनेशिया के कंट्री मैनेजर संतोष कुमार का कहना है कि जैसलमेर का इस लिस्ट में शामिल होना यह दर्शाता है कि भारत की मेहमानवाजी और यहां रहने का शानदार अनुभव पर्यटक लंबे समय तक याद रखते हैं। दुनिया के Most Welcoming Cities 2024 की टॉप 10 लिस्ट में जैसलमेर ने 9वां पायदान पाया है।

Top 10 Most Welcoming Cities 2024

  • एरारियल डी'अजुदा, ब्राजील
  • एर्मौपोली, ग्रीस
  • वियाना डो कैस्टेलो, पुर्तगाल
  • डेलेसफोर्ड, ऑस्ट्रेलिया
  • ग्रिंडेलवाल्ड, स्विट्जरलैंड
  • मोआब, अमेरिका
  • उजेस, फ्रांस
  • माजात्लान, मैक्सिको
  • जैसलमेर, भारत
  • फुजिकावागुचिको, जापान

बलुआ पत्थर का काम और जटिल डिजाइन करती है आकर्षित

jaisalmer fort

राजस्थान का प्रमुख शहर जैसलमेर, जिसे गोल्डेन सिटी भी कहा है, अपनी शानदार बलुआ पत्थरों की वास्तुकला और किलो व हवेलियों पर बनी जटिल कलाकारी की वजह से सबसे अधिक पर्यटकों को आकर्षित करता है। मेहमानों का गर्मजोशी के साथ स्वागत करने वाला यह शहर सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशों से आने वाले पर्यटकों का भी पसंदीदा जगह बन गया है। इसके साथ ही राजस्थानी लजीज व्यंजन और जैसलमेर के लोगों का सहज आतिथ्य व्यवहार बार-बार पर्यटकों को यहां आने के लिए मजबूर कर देती है।

मेहमानों का स्वागत करने वाले टॉप 3 शहर

Booking.com की लिस्ट में मेहमानों का दिल खोलकर स्वागत करने वाले टॉप 3 शहरों में शीर्ष पर ब्राजील का एरारियल डी'अजुदा है। यह शहर अपने समुद्रतटों और मनोरम वास्तुकला के लिए सबसे अधिक प्रसिद्ध है। दूसरे नंबर पर ग्रीस का एर्मौपोली है। इस शहर की सबसे बड़ी खासियत इसकी वास्तुकला और पूरे शहर की खास बनावट ही इसे मेहमानों का सबसे अधिक पसंदीदा बनाता है।

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद है पुर्तगाल का वियाना डो कैस्टेलो। लीमा नदी के किनारे बसा यह शहर अपने ऐतिहासिक पर्यटन स्थल जैसे सांता लुज़िया अभयारण्य और प्रैका डा रिपब्लिका की वजह से सबसे अधिक मशहूर है। इसके अलावा इस लिस्ट में मौजूद हर शहर के स्थानीय बासिंदा का गर्मजोशी के साथ मेहमानों का स्वागत करना भी इन शहरों की सबसे बड़ी खूबी है, जिस कारण इन्हें दुनिया के Most Welcoming Cities के खिताब से नवाजा गया है।

तो फिर इंतजार किस बात का, Booking.com द्वारा घोषित Most Welcoming cities की लिस्ट में शामिल दूसरे शहरों से पहले अपने देश के उस खास शहर, जैसलमेर में घूमने के लिए निकल पड़े। सुनहरे रेत की वजह से इस शहर को सिर्फ गोल्डेन सिटी ही नहीं कहा जाता बल्कि यहां के रहने वाले लोगों का दिल भी खरा सोने का है। यहीं बात राजस्थान के इस बेशकीमती नगिने को और भी खास बना देता है।

More News

    Read more about: rajasthan jaisalmer travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+