Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत के पहले औद्योगिक शहर जमशेदपुर में क्या है ट्रैवल, टूरिज्म के शौक़ीन लोगों के लिए

भारत के पहले औद्योगिक शहर जमशेदपुर में क्या है ट्रैवल, टूरिज्म के शौक़ीन लोगों के लिए

By Syedbelal

आज अपने इस आर्टिकल में हम आज आपको अवगत कराएंगे एक ऐसे डेस्टिनेशन से जिसने बहुत पहले ही भारत में औद्योगिक क्रांति की शुरुआत करी। आज हम आपको जिस डेस्टिनेशन के बारे में बता रहे हैं वो भारत का पहला औद्योगिक शहर है। जी हां, हम बात कर रहे हैं जमशेदपुर की। जमशेदपुर की स्थापना स्वर्गीय जमशेदजी नुस्सेरवांजी टाटा ने की और इसे भारत का औद्योगिक शहर भी कहते हैं।

आपको बता दें कि यह शहर झारखंड राज्य का सबसे मशहूर शहर है जिसे टाटानगर या स्टील सिटी के नाम से भी जाना जाता है। जमशेदपुर झारखण्ड के ईस्ट सिंघभुम जिले का मुख्यालय भी है और पूर्वीय भारत का कोलकाता और पटना के बाद तीसरा सबसे बड़ा शहर है। यहाँ पर भारत का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र आदित्यपुर है जहाँ पर 1000 से भी ज्यादा छोटे और बड़े तबके के उद्यॊग हैं।

Read : भारत के लोकप्रिय और अपने आप में अनोखे पुल कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरों में

अगर आप घूमने फिरने के शौक़ीन हैं यहां ऐसा बहुत कुछ है जो आपको अपनी तरफ आकर्षित करेगा। आइये इस आर्टिकल के जरिये जानें कि जमशेदपुर में ऐसा क्या है जिसे आपको अवश्य चाहिए। तो आइये जानें कि क्या कर सकते हैं आप जमशेदपुर में।

डिमना झील

डिमना झील

शहर से 13 किलोमीटर की दूरी पर दालमा हिल के चरण में स्थित इस जगह के आकर्षक परिवेश, पिकनिक और बोटिंग के लिए सबसे उचित है। पर्यटक इस जगह पर ज़्यादातर नवम्बर से फरवरी के बीच जाते हैं। इस झील से शहर को पानी मिलता है। दिमना का लेक हाउस झील के किनारे स्थित है।

डालमा वन्यजीव अभयारण्य

डालमा वन्यजीव अभयारण्य

डालमा पहाड़ की श्रिंखला 3000 फीट की उंचाई पर स्थित है। इन घने जंगलों में हाथी, भौंकने वाले हिरण, स्लोथ बियर, शाही, चीता और बाघ भी छुप कर रहते हैं। यहाँ के मुख्य पेड़ों की प्रजाति हैं टर्मीनालियास, जामुन और कई और प्रजातियाँ। यह सैंक्चुअरी हाथियों का पसंदीदा है क्योंकि यहाँ पर गर्मियों में भी पानी रहता है। पहाड़ की चोटी पर टाटा स्टील और फारेस्ट डिपार्टमेंट का गेस्ट हाउस है। यहाँ पर हिन्दू भगवान शिव का एक मंदिर भी है जहा पर श्रद्धालु भारी मात्रा में शिवरात्रि के समय में आते हैं।

जुबली पार्क

जुबली पार्क

हरा भरा जुबली पार्क फूलों, बगीचों और जगमगाते झरनों से ढका है। यह टाटा स्टील कंपनी द्वारा अपनी स्वर्ण जयंती पर जमशेदपुर के लोगों को उपहार स्वरुप भेंट किया गया था। यह शहर की सीमा के अन्दर एक बड़ा आकर्षण है और किसी भी दिशा से यहाँ पर आसानी से पहुंचा जा सकता है। कई जगह से लोगो यहाँ पर आते हैं और इस पार्क की साज सज्जा के बारे में जानकारी लेते हैं।

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क

खरकई और सुवर्णरेखा नदियों के संगम के पास स्थित यह सफारी पार्क पर्टकों को जंगल में घूमने का प्रावधान रखता है जहाँ पर जानवर घुमते हुए पाए जा सकते हैं। जू में वनस्पति और जंतु समूह का अनुपूरक है वहां का नेचर एजुकेशन सेंटर। जुबली झील के पानी में बोटिंग का मज़ा पर्यटक उठा सकते हैं। यहाँ के पिकनिक स्पॉट और प्रकृति चिन्ह यहाँ के वातावरण को और मनोरम बना देती है। इस पार्क में एक सुन्दर झील है जहाँ पर बोटिंग की जा सकती है और यह जुबली पार्क के पास स्थित है। यह सारे प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहद सुन्दर जगह है। हर साल ठण्ड के मौसम में प्रवासी पक्षियों को देखना पक्षी प्रेमियों के लिए एक अद्भुत अनुभव हो सकता है। इस पार्क में एक सुन्दर झील और एक छोटा बोट हाउस है।

सर दोराबजी टाटा पार्क

सर दोराबजी टाटा पार्क

यह पार्क जमशेदजी टाटा के सबसे बड़े पुत्र के नाम पर पड़ा और यहाँ के अच्छी तरह कटे लॉन, फूल और जगमगाते झरने इस पार्क को रंग देते हैं। यह पार्क शहर के बीचों बीच कीनन स्टेडियम के पास स्थित है। यहाँ की सबसे अच्छी चीज़ है यहाँ के लॉन, फूल और झरने। सर दोराबजी टाटा परक हर साल दिसम्बर के महीने में फ्लावर शो का आयोजन करता है। जब पर्यटक यहाँ पहुँचते हैं तो यहाँ के अच्छी तरह कटे लॉन, फूल और जगमगाते झरने उनका मन मोह लेने के लिए काफी हैं।

कैसे जाएं जमशेदपुर

कैसे जाएं जमशेदपुर

फ्लाइट द्वारा : जमशेदपुर में एक छोटा हवाई अड्डा है जिसे सोनारी हवाई अड्डा कहते हैं जिसे मुख्यतः टाटा ग्रुप के चार्टर्ड प्लेन को लाने में इस्तमाल किया जाता है। पास के कमर्शियल हवाई अड्डे कोलकाता और रांची के हैं जो शहर से करीबन 300 किलोमीटर और 130 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं।

रेल द्वारा : जमशेदपुर जिसे टाटानगर रेलवे स्टेशन भी कहते हैं राज्य का सबसे महत्वपूर्ण जंक्शन है और दक्षिणी पूर्वी रेलवे का हावड़ा के बाद दूसरा सबसे व्यस्त स्टेशन है। यह शहर भारत के अन्य मुख्य शहरों जैसे कोलकाता, मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, बंगलुरु, नागपुर, भुबनेश्वर और पुणे से अच्छी तरह से जुड़ा है। कुछ और महत्वपूर्ण स्टेशन हैं: आदित्यपुर, गम्हारिया, कन्दरा, गोविंदपुर और सल्गजहरी।

सड़क मार्ग द्वारा : जमशेदपुर भारत के अन्य इलाकों से नेशनल और स्टेट हाईवे द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा है। मुख्य हाईवे हैं नेशनल हाईवे 33 जो मुंबई और दिल्ली से जोड़ता है। नेशनल हाईवे 6 जमशेदपुर को खड़गपुर और कोलकाता से जोड़ता है। स्थानीय परिवहन के लिए आपके पास बस और ऑटो रिक्शा का प्रावधान है। यह आने जाने वाले लोगों के लिए यात्रा करने का लोकप्रिय तरीका है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+