Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पहाड़ी खूबसूरती के साथ भारतीय शैली की वास्तुकला का एक शानदार मिश्रण है हिमाचल का कसौली

पहाड़ी खूबसूरती के साथ भारतीय शैली की वास्तुकला का एक शानदार मिश्रण है हिमाचल का कसौली

हिमाचल का नाम सुनते ही मन में एक ही बात आती है कि आखिर कब वहां पहुंच जाए और वहां की सुंदरता को दिनभर बैठकर बस निहारते रहें। लेकिन जब जाने की बात आती है तो दिमाग में बस एक ही घंटी बजती है कि आखिर हिमाचल के किस कोने में जाए, जहां हरियाली से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों की झलक हो, जहां खूबसूरती से लेकर भारतीय वास्तुकला का मिश्रण हो। ऐसे में हिमाचल में एक ऐसा ही स्थान है, जहां जाकर आप इन सभी चीजों को एक साथ निहार सकते हैं।

कसौली में घूमने लायक जगहें

कसौली में घूमने लायक जगहें

हम बात कर रहे हैं कसौली की, जो हिमाचल के सोलन जिले का एक बहुत ही खूबसूरत डेस्टिनेशन है। ये स्थान पहाड़ी प्रेमियों के सबसे पसंदीदा स्थानों में से एक है। यहां आपको काफी शानदार स्थल मिलेंगे, जहां आप घूम सकते हैं और उस स्थान का आनंद ले सकते हैं। यहां आपको घूमने के लिए मंकी पॉइंट, बैपटिस्ट चर्च और गुरुद्वारा श्री बालक नाथ मंदिर जैसी बेहद खूबसूरत जगहें हैं।

एक शानदार डेस्टिनेशन है कसौली

एक शानदार डेस्टिनेशन है कसौली

ये स्थान अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ वीकेंड या छुट्टी बिताने के लिए एक शानदार स्थान है। इसके अलावा अगर आप पहाड़ी इलाकों या प्रकृति के करीब अपना खास पल बिताना चाहते हैं तो उसके लिए कसौली एक शानदार डेस्टिनेशन है। यहां पर काफी पर्यटक आते हैं और टाइम स्पेंड करते हैं। इसके अलावा आप अपने पार्टनर के साथ भी यहां की खूबसूरती का दीदार कर सकते हैं।

यहां जाने का सही समय - मार्च से लेकर अक्टूबर तक

कसौली कैसे पहुंचें

कसौली कैसे पहुंचें

अगर आप भी कसौली का दीदार करना चाहते हैं तो यहां पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा चंडीगढ़ में है, जो देश के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। ये कसौली से लगभग 70 किमी. दूर है। यहां से आपको आसानी से टैक्सी या बस की सुविधा मिल जाएगी। वहीं, यहां का नजदीकी रेलवे स्टेशन कालका रेलवे स्टेशन है, जो यहां से करीब 40 किमी. दूर है। इसके अलावा यहां सड़क मार्ग से भी आसानी से पहुंचा जा सकता है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+