Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कश्मीर के गुलमर्ग और तंगमर्ग में किया यह काम तो तुरंत पकड़ लेगी पुलिस, लगेगा भारी जुर्माना

कश्मीर के गुलमर्ग और तंगमर्ग में किया यह काम तो तुरंत पकड़ लेगी पुलिस, लगेगा भारी जुर्माना

कश्मीर की हसीन वादियों में घूमने गये हैं तो सावधान। अगर आप किसी भी तरह के तंबाकू का सेवन करते हैं अथवा धुम्रपान के आदि या शौकीन हैं तो सावधान हो जाएं। क्योंकि कहीं ऐसा न हो सर्दियों के मौसम में धुम्रपान का यह शौक आप पर महंगा पड़ जाए और पुलिस आपको हवालात में घूमाने लेकर चली जाएं।

जी हां, कश्मीर के गुलमर्ग और तंगमर्ग में इन दिनों तंबाकू को पूरी तरह से बैन कर दिया गया है और धुम्रपान पर भी पाबंदी लगायी गयी है।

gulmarg tobacco ban

राज्य सरकार ने पर्यटकों से अनुरोध किया है कि अगर आप गुलमर्ग में घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो अपने तंबाकू का डिब्बा अपने घर पर ही छोड़कर आएं। अपने शानदार नजारों और एडवेंचर एक्टिविटी, खासतौर पर स्कीईंग आदि के लिए गुलमर्ग देसी और विदेशी पर्यटकों के बीच बड़ा लोकप्रिय है।

मीडिया रिपोर्ट में बताया जाता है कि राज्य सरकार ने यह पहल गुलमर्ग की प्राकृतिक सुन्दरता को बनाए रखने और पर्यावरण के स्वास्थ्य को ठीक रखने के उद्देश्य से उठाया है। इस बाबत बारामुला के डेप्यूटि कमिश्नर ने एक आदेश जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि गुलमर्ग और तंगमर्ग को अब 'तंबाकू मुक्त ज़ोन' और 'धुम्रपान मुक्त पर्यटन स्थल' के तौर पर जाना जाएगा।

बताया जाता है कि इन दोनों जगहों पर धुम्रपान करना या जहां-तहां गुटका को थुकना नियमों का उल्लंघन माना जाएगा, जिसके लिए सजा का प्रावधान है। इसके साथ ही इस आदेश में प्रशासन ने बारामुला के अन्य उच्चाधिकारियों से इस नियम को गंभीरता के साथ लेने और यहां घूमने के लिए आने वाले पर्यटक इसका गंभीरता के साथ पालन करें, इसे सुनिश्चित करने की हिदायत दी है। बताया जाता है कि तंबाकू को बैन करने को लेकर सभी कानूनी संस्थाएं अपनी नजरें यहां बनाए हुए हैं।

gulmarg smoking ban

गौरतलब है कि फरवरी के अंत में यहां शुरू होने वाले खेलो इंडिया विंटर गेम्स के मद्देनजर ही यह फैसला लिया गया है। यह भारत के प्रमुख खेल समारोहों में से एक है, जिसमें कई तरह की एक्टिविटी जैसे स्नो स्केटिंग, आईस हॉकी, स्कीईंग और स्नोबोर्डिंग आदि खेलों का आयोजन किया जाता है। संभावना है कि इस साल इन खेलों में हिस्सा लेने के लिए देशभर से 1000 से अधिक खिलाड़ी यहां पहुंचेंगे। इन खेलों की वजह से गुलमर्ग देशभर के लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करेगा, इसलिए गुलमर्ग की साफ छवि को बनाए रखने के लिए ही यह फैसला लिया गया है।

More News

    Read more about: kashmir gulmarg tourism
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+