Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अब तत्काल में बुक कर सकेंगे कश्मीर के गुलमर्ग में गंडोला राइड की ऑनलाइन टिकट, जानिए कैसे?

अब तत्काल में बुक कर सकेंगे कश्मीर के गुलमर्ग में गंडोला राइड की ऑनलाइन टिकट, जानिए कैसे?

कश्मीर और गुलमर्ग घूमने जाने वाले हैं...आने-जाने का टिकट, घूमने के लिए गाड़ी की बुकिंग और होटल की बुकिंग हो चुकी है। सामान पैक हो चुका है...एयरपोर्ट/रेलवे स्टेशन के लिए निकलने के लिए कैब या टैक्सी भी दरवाजे पर खड़ी है। लेकिन अचानक याद आता है...केबल कार 'गंडोला राइड' का टिकट तो बुक करना भूल ही गये। अब क्या करें!

अगर पिछले साल तक की बात होती तो शायद हम कह सकते थे कि अब कुछ नहीं हो सकता। क्योंकि कश्मीर में घूमने जाना हर किसी के लिए रोज-रोज की बात तो है नहीं। लेकिन अब आप कर सकते हैं गंडोला राइड की तत्काल बुकिंग, वो भी ऑनलाइन माध्यम से ही। कैसे? चलिए जान लेते हैं -

kashmir gandola ride tatkal booking

जम्मू कश्मील केबल कार कॉर्पोरेशन (JKCCC) ने नया ऑनलाइन तत्काल टिकट सुविधा को शुरू किया है, जो पर्यटकों के गंडोला राइड को पहले मुकाबले कहीं बेहतर बना देगा। अगर आप गंडोला राइड के लिए एडवांस में या फिर लास्ट मिनट टिकट बुक करना चाहते हैं, तो दोनों तरह की सुविधाएं ही ऑनलाइन माध्यम पर उपलब्ध होंगी। गंडोला राइड की तत्काल टिकट बुकिंग 18 दिसंबर 2024 से शुरू हो चुकी है। दावा किया जा रहा है कि नए बेहतरीन गंडोला राइड बुकिंग पद्धति के माध्यम से यात्रियों को काफी सुविधा होने वाली है।

कैसे करेंगे तत्काल बुकिंग?

गंडोला राइड की तत्काल बुकिंग एक दिन पहले ही ओपन होगी। यानी आप अगर 22 दिसंबर को गुलमर्ग में गंडोला राइड पर जाना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको टिकट 21 दिसंबर को बुक करनी पड़ेगी। मगर ध्यान दें, गंडोला राइड का तत्काल टिकट पूरे दिन उपलब्ध नहीं होगा। तत्काल टिकट की ऑनलाइन बुकिंग हर शाम 5 बजे ओपन होगी।

इसे बुक करने के लिए पर्यटकों को JKCCC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.jammukashmircablecar.com पर जाना होगा। इसके अलावा ईमेल [email protected] अथवा फोन नंबर 910305816 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

gulmarg gandola ride tatkal booking

गंडोला राइड के केबल कार पर चढ़ने के लिए मुख्य द्वार पर अपने हाथों में उस पहचान पत्र की एक फोटो कॉपी जरूर हाथ में रखें, जिसके आधार पर ही आपने गंडोला राइड के लिए टिकट बुक की है। इस सुविधा को कश्मीर में घूमने आने वाले देसी और विदेशी पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर ही शुरू किया गया है।

इससे न सिर्फ गंडोला राइड की बुकिंग के लिए अतिरिक्त विकल्प मिल जाएंगे बल्कि जिन लोगों का कश्मीर में घूमने का अचानक प्लान बनता है, उनको भी सुविधा होगी। अगर किसी कारणवश आप गंडोला राइड पर नहीं जाना चाहते हैं, तो 2 दिन पहले आप अपना टिकट कैंसिल करवा सकते हैं। ऐसा करने से आपको टिकट का 50% शुल्क वापस लौटा दिया जाएगा।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से कश्मीर में घूमने जाने वाले पर्यटकों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। इसके साथ ही कश्मीर में पर्यटकों की सुविधा के लिए होटल, रेस्तरां, मनोरंजक चीजें आदि को लॉन्च किया जा रहा है साथ ही विभिन्न सेवाओं को पहले के मुकाबले बेहतर भी बनाया जा रहा है।

More News

    Read more about: kashmir gulmarg travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+