Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »सपनों के राज्य में लीजिये जादुई अनुभव!

सपनों के राज्य में लीजिये जादुई अनुभव!

एक ऐसा राज्य जहाँ होंगे आपके सपने सच!

क्या आपको याद है कि लास्ट आपने कब अपने सपने के पूरा होने की कामना की थी? वो तो आप शायद रोज़ ही करते होंगे! सभी करते हैं, पर क्या कभी आपने सपनों से सुन्दर देश में घूमने की कामना की है? जी हाँ,ऐसी भी एक जगह है। गुड़गाँव के सेक्टर 29 में बसा किंगडम ऑफ़ ड्रीम्स, ऐसी ही एक जगह है जहाँ आप अपने सपनों को जी सकते हैं। जैसा कि आपको नाम से ही पता चल रहा होगा, किंगडम ऑफ़ ड्रीम्स जिसका मतलब है 'सपनों का राज्य'। दिल्ली के नज़दीक ही स्थित सबसे अच्छे आकर्षणों में से एक किंगडम ऑफ़ ड्रीम्स आधुनिक और पारंपरिक भारत के विशेष अनुभव को एक ही जगह पर समेटा हुआ है। यह भारत की सबसे पहली ऐसी जगह है जहाँ एक साथ आपको मनोरंजन,फुरसत के कुछ अच्छे क्षण और थिएटर के रोमांचक अनुभव मिलते हैं।

Kingdom of Dreams

Image Courtesy: Official Website

भारत का हर समय इसके यात्रियों द्वारा कई अलग-अलग नामों से व्याख्या किया जाता है, कोई इसे रहस्मयी भारत कहता है तो, कोई विविधताओं का भारत, कोई जादुई भारत कहता है तो कोई परम्पराओं से परिपूर्ण भारत। खैर जो भी आप इसे कह लो, भारत इन सबका संगम है और इन सबसे बढ़ कर भी है। अगर आपको पूरे भारत की विविधताओं का गवाह बनना है तो आपको एक छत के नीचे ही इसका अनुभव करने के लिए आना होगा।

Kingdom of Dreams

Image Courtesy: Official Website

दिल्ली से लगभग 30 किलोमीटर, आगरा से लगभग 240 किलोमीटर और जयपुर से लगभग 237 किलोमीटर दूर बसी यह जादुई दुनिया, गोल्डन ट्रायंगल में आये हुए पर्यटकों के लिए सबसे बेस्ट जगह होगी, जहाँ भारत के हर एक अलग पहलुओं को दर्शाया गया है, जैसे विभिन्न जगहों के विरासत,संस्कृति, कला और हर एक क्षेत्र के खान-पान की आदत।

सपनों के इस जगह में मनोरंजन के खास तीन क्षेत्र हैं, नौटंकी महल, शोशा थिएटर और संस्कृति(कल्चर) गली।

Kingdom of Dreams

Image Courtesy: Official Website

नौटंकी महल एक बड़ा सा ऑडिटोरियम है जहाँ एक साथ लगभग 835 सदस्य समा सकते हैं। महल की तरह निर्मित यह ऑडिटोरियम आपको दुनिया के सबसे अच्छे थिएटर का अनुभव देने के लिए बनाया गया है। मैट्रिक्स साउंड सिस्टम, ऑटोमेटेड फ्लाई बार्स और हाइड्रोलिक स्टेज के साथ नौटंकी महल एक 4डी थिएटर है जहाँ आपको दुनिया के सबसे अच्छे थिएटर का अनुभव प्राप्त होने की गारंटी है। थिएटर में भारतीय प्रस्तुतियों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों को भी प्रस्तुत किया जाता है।

Kingdom of Dreams

Image Courtesy: Official Website

आपने कभी राम लीला या कृष्णा लीला का कार्यक्रम देखा है? चलिए, आप ये बताइये कि आपको एक शाम अपने जोड़ी के साथ इन दो आदर्श जोड़ियों की तरह तैयार होना कैसा लगेगा? जी हाँ, आपकी ये सारी इच्छाएं यहाँ, किंगडम ऑफ़ ड्रीम्स के शोशा थिएटर में पूरी होंगी। यहाँ भारतीय महाकाव्यों के कुछ अंश कलाकारों द्वारा अभिनीत किये जाते हैं। संवादात्मक या प्रभाव डालने वाले नाटकों का प्रदर्शन होता है, 'द ग्रेट इंडियन सर्कस' द्वारा देश भर के अद्वितीय प्रतिभाओं को दर्शाया जाता है और मॉक वेडिंग के ज़रिये पर्यटक दूल्हा दुल्हनों की तरह पारंपरिक परिधान में तैयार हो नृत्य संगीत के मज़े लेते हैं।

Kingdom of Dreams

Image Courtesy: Official Website

संस्कृति गली एक एयर कंडिशन्ड गली है जो दर्शकों को भारत के विविध संस्कृतियों और व्यंजनों की दुनिया में ले जाता है। यहाँ पर एक थीम्ड रेस्टोरेंट और किचन है जो दर्शकों को भारत के 14 राज्यों के व्यंजन परोसते हैं। संस्कृति गली(कल्चर गली) में एक 'इंडोर स्ट्रीट ऑफ़ इंडिया' है जहाँ नुक्कड़ नाटक और भारत के विभिन्न जगहों के विभिन्न कलाओं को प्रदर्शित किये जाते हैं। यहाँ दो लाउन्ज बार भी हैं, मेहखना बार और केरल बोट बार।

गुडगाँव पहुँचें कैसे?

Kingdom of Dreams

Image Courtesy: Official Website

किंगडम ऑफ़ ड्रीम्स, 'द ग्रेट इंडिया नौटंकी कंपनी' द्वारा प्रस्तुत किया गया है जो विज़क्राफ्ट इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड, अपरा ग्रुप ऑफ़ कंपनी और रघबीर ग्रुप ऑफ़ कंपनी की जॉइंट वेंचर है। कुल मिलाकर यह भारत को समृद्ध विरासत और वास्तुशिल्प के साथ प्रस्तुत करता है।

गुड़गाँव में होटल बुक करने के लिए यहाँ क्लिक करें!

अपने महत्वपूर्ण सुझाव व अनुभव नीचे व्यक्त करें।

Click here to follow us on facebook.

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+