Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कोलकाता में इन खास जगहों पर देखें बॉलीवुड फिल्मों की लाइव शूटिंग

कोलकाता में इन खास जगहों पर देखें बॉलीवुड फिल्मों की लाइव शूटिंग

पिछले कई दशकों से कोलकाता शूटिंग के मामले में बॉलीवुड का पसंदीदा डेस्टिनेशन बना हुआ है, यहां आये दिन ही हिंदी फिल्मों की शूटिंग होती रहती है।

By Goldi

हमने हाल ही में आपको अपने एक लेख के जरिये लखनऊ की शूटिंग डेस्टिनेशन से रूबरू कराया था, इसी क्रम में आज हम आपको बताने जा रहे हैं पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की शूटिंग डेस्टिनेशन के बारे में। पिछले कई दशकों से कोलकाता शूटिंग के मामले में बॉलीवुड का पसंदीदा डेस्टिनेशन बना हुआ है, यहां आये दिन ही हिंदी फिल्मों की शूटिंग होती रहती है।

हाल ही में खबर आई थी, जाह्नवी कपूर अपनी पहली फिल्म धड़क की शूटिंग के लिए कोलकाता पहुंची हुई हैं। कोलकाता में अब तक कई फिल्मों की शूटिंग हुई, जो बड़े परदे पर काफी हिट रही हैं, तो आइये जानते हैं कोलकाता के कुछ फेमस शूटिंग डेस्टिनेशन, जहां आप कभी भी चलते फिरते फिल्मों की शूटिंग को देख सकते हैं-

हावड़ा ब्रिज

हावड़ा ब्रिज

रशबेहरी एवेन्यू

रशबेहरी एवेन्यू

यदि आप बॉलीवुड फिल्मों के शौक़ीन हैं, और तो इम्तियाज अली की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म लव आज काल (200 9) को तो जरुर देखा होगा। फिल्म लव आज कल कोलकाता के कई हिस्सों में शूट हुई थी जिनमे से प्रमुख थे हावड़ा ब्रिज, दक्षिण कोलकाता में रशबेहरी एवेन्यू, आदि, जहां फिल्म के महत्वपूर्ण सीन्स को शूट किया गया था।Pc:Biswarup Ganguly

उत्तरी कोलकाता

उत्तरी कोलकाता

उत्तरी कोलकाता, अपने समृद्ध इतिहास, तेजस्वी वास्तुकला और अपेक्षाकृत शांत, संकीर्ण लेन, के चलते यह जगह फिल्म निर्माताओं के बीच खासा लोकप्रिय है। यहां कई फिल्मों की शूटिंग सम्पन्न हुई, जिनमे से शूजित सरकार द्वारा निर्देशित फिल्म पिकू भी है। पिकू में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण,इरफ़ान खान और अमिताभ बच्चन मुख भूमिका में नजर आये थे।Pc: flicker

बो बैरक्स

बो बैरक्स

बो बैरक्स मध्य कोलकाता में स्थित है, इस इलाके में आप मुख्य रूप से एंग्लो-भारतीय आबादी का एक छोटा केंद्र देख सकते है जो यहाँ पीढ़ियों से रह रहे हैं। बॉलीवुड फिल्म निर्देशकों के बीच यह जगह खासा प्रसिद्ध है, इसी जगह फिल्म में डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी! (2015) की शूटिंग सम्पन्न हुई थी।Pc:Biswarup Ganguly

 विक्टोरिया मेमोरियल

विक्टोरिया मेमोरियल

फिल्म विकी डोनर में यामी गौतम ने बंगाली महिला की भूमिका अदा की थी, इस फिल्म में दुर्गा पूजा को फिल्माया गया था, जिसका सेट विक्टोरिय मेमोरियल के आसपास ही लगा था।Pc: flicker


More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+