Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Kolkata Metro Route Map : किस मेट्रो स्टेशन के पास है कौन सा दुर्गा पूजा पंडाल!

Kolkata Metro Route Map : किस मेट्रो स्टेशन के पास है कौन सा दुर्गा पूजा पंडाल!

दुर्गा पूजा के समय सड़कों पर जाम लग जाना बहुत ही आम बात है। हर तरफ बस गाड़ियों, बस, ऑटो और कैब-टैक्सी की हॉर्न और घंटों जाम में फंसे रहना। हर साल दुर्गा पूजा के दिनों में कोलकाता की यहीं तस्वीर सामने आती है। इस वजह से जो लोग पंडाल घुमने निकले हैं, उन्हें भी काफी परेशानी होती है। ऐसे में यातायात का एक अच्छा और आसान विकल्प कोलकाता की लाइफ लाइन मेट्रो बन सकती है।

durga puja

मेट्रो में ना तो जाम की समस्या होती है और दुर्गा पूजा के दिनों में तो कोलकाता मेट्रो पूरी रात अपनी सेवा प्रदान करने वाली है। दुर्गा पूजा के समय मेट्रो में भीड़ काफी ज्यादा होगी लेकिन जाम में फंसकर समय बर्बाद नहीं होगा। इसलिए हमारी सलाह है कि दुर्गा पूजा के समय उत्तर से दक्षिण कोलकाता में अगर घुमने का प्लान है तो मेट्रो ही आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।

तो चलिए हम आपको एक सम्पूर्ण मेट्रो रूट मैप बता देते हैं, जिससे आपको यह समझने में आसानी होगी कि कौन से मेट्रो स्टेशन के पास कौन सा दुर्गा पूजा पंडाल मिलेगा।

navratri

अगर आप दुर्गा पूजा के दिनों में कोलकाता मेट्रो की Timing के बारे में जानना चाहते हैं तो Native Planet का ये वाला आर्टिकल जरूर पढ़े।

1. नोआपाड़ा मेट्रो स्टेशन :- नोआपाड़ा उदयन संघ।

2. दमदम मेट्रो स्टेशन :- सिंथी सार्वजनिन, 14 पल्ली।

3. बेलगछिया मेट्रो स्टेशन :- ओलाईचंडी, टाला पार्क, टाला प्रत्यय, नेताजी स्पोर्टिंग क्लब, लेक टाउन एसोसिएशन, युवक वृंद, दमदम पार्क, दमदम पार्क भारतचक्र, श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब।

4. श्याम बाजार मेट्रो स्टेशन :- बेनियाटोला, कुम्हारटोली सार्वजनिन, अहिरीटोला सार्वजनिन, शोभाबाजार राजबाड़ी, हाथीबगान सार्वजनिन, तेलेंगाबगान सार्वजनिन, चलताबगान सार्वजनिन, जगत मुखर्जी रोड।

5. शोभाबाजार सुतानुटी मेट्रो स्टेशन :- नलिन सरकार स्ट्री, सिकदार बगान, एटलस क्लब, गौरी बाड़ी।

6. गिरीश पार्क मेट्रो स्टेशन :- शिमला व्यायाम समिति, विवेकानंद स्पोर्टिंग क्लब, रवींद्र कानन, पाथुरियाघाटा, 5 एर पल्ली।

7. महात्मा गांधी रोड मेट्रो स्टेशन :- मो. अलि पार्क, कॉलेज स्क्वॉयर, सियालदह एथलेटिक्स पूजा कमेटी।

8. सेंट्रल मेट्रो स्टेशन :- संतोष मित्रा स्क्वॉयर, सुबोध मल्लिक स्क्वॉयर।

old photo

9. चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन :- जानबाजार सार्वजनिन, तालतल्ला सार्वजनिन, वेलिंगटन नागरिक कल्याण समिति।

10. रवीन्द्र सदन मेट्रो स्टेशन :- गोखले स्पोर्टिंग क्लब, चक्रवेड़िया सार्वजनिन।

11. नेताजी भवन मेट्रो स्टेशन :- 68 पल्ली, 76 पल्ली, भवानीपुर 75 पल्ली, पद्मपुकुर समिति, हरिश पार्क, अग्रदूत उदय संघ, भवानीपुर स्वाधिन संघ।

12. जतिन दास पार्क मेट्रो स्टेशन :- मैडॉक्स स्क्वॉयर, 23 पल्ली, फरवॉर्ड क्लब, मातृमंदिर, बकुलबगान, जतिन दास पार्क।

13. काली घाट मेट्रो स्टेशन :- त्रिधारा, चेतला अग्रणी, बदामतल्ला आषाढ़ संघ, देशप्रिय पार्क, समाजसेवी, 66 पल्ली, हिन्दुस्तान पार्क, बालीगंज कल्चरल, एकडालिया एवरग्रीन, सिंही पार्क, बोसपुकुर शीतला मंदिर।

14. रवींद्र सरोवर :- सुरुचि संघ, शिवमंदिर, मुदियाली।

15. महानायक उत्तम कुमार (टॉलीगंज) और नेताजी (कुदघाट) मेट्रो स्टेशन :- 41 पल्ली, अजेय संहति, अशोकनगर, बड़िशा क्लब, बड़िशा उदयन पल्लि, शीतलातल्ला किशोर संघ।

16. मास्टरदा सूर्य सेन मेट्रो स्टेशन :- रिजेंट पार्क, आजादगढ़ सार्वजनिन।

17. गीतांजलि मेट्रो स्टेशन :- नाकतल्ला उदयन संघ।

18. कवि नजरूल (गड़िया बाजार) मेट्रो स्टेशन :- नवदुर्गा, गड़िया मिताली, तरुण साथी, श्यामापल्ली, नारकेलबागान सार्वजनिन।

19. शहीद खुदीराम मेट्रो स्टेशन :- पाटूली क्लब।

20. कवि सुभाष मेट्रो स्टेशन :- संतोषपुर लेक पल्ली, पल्लीमंगल, संतोष त्रिकोण पार्क।

हमें पूरी उम्मीद है कि Native Planet का यह आर्टिकल विशेष तौर पर उन लोगों के लिए मददगार साबित होगा, जो उपनगरीय क्षेत्रों से कोलकाता में दुर्गा पूजा पर घुमने आने का प्लान बना रहे हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+