Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »लद्दाख की खुबसूरती को निहारने का सही समय है Apricot Blossom Festival, जानिए तारीखें

लद्दाख की खुबसूरती को निहारने का सही समय है Apricot Blossom Festival, जानिए तारीखें

लद्दाख की अद्भूत सुन्दरता हर मौसम में पर्यटकों को आकर्षित करती है। लेकिन अप्रैल के महीने में मानों लद्दाख की खुबसूरती में चार चांद लगाने के लिए खुश स्वर्ग ही धरती पर उतर आता है। इतिहास प्रेमी से लेकर एडवेंचर लवर्स, पूरे साल भर लद्दाख इन पर्यटकों को आकर्षित करता है लेकिन अप्रैल में लद्दाख आने वाले पर्यटक प्रकृति प्रेमी होते हैं।

क्योंकि इस समय लद्दाख में शुरू होता है Apricot Blossom Festival। इस साल भी अप्रैल माह में लद्दाख में एप्रीकोट ब्लॉसम फेस्टिवल शुरू होने वाला है। इस फेस्टिवल का आयोजन लद्दाख के पर्यटन विभाग की तरफ से किया जाता है।

apricot blossom festival ladakh

कब है Apricot Blossom Festival

अप्रैल के महीने में एप्रीकोट के पेड़ों पर गुलाबी रंग के छोटे-छोटे फूल खिलते हैं, जो अपनी खुबसूरती से लद्दाख घाटी को गुलाबी बना देते हैं। इन फूलों के प्रति आकर्षित होकर ही पर्यटक अप्रैल के महीने में लद्दाख का रूख करते हैं।

यह फेस्टिवल Utsav.gov.in से मिली जानकारी के अनुसार इस साल 6 से 18 अप्रैल तक लेह और लद्दाख में आयोजित होगा। इस समय लद्दाख घाटी में एप्रीकोट का हर पेड़ सफेद और गुलाबी रंग की इन छोटी-छोटी फूलों से लद जाता है जो एक मनमोहक नजारा प्रस्तुत करती है।

कहां कब होगा फेस्टिवल का आयोजन

लेह :

  • हुंडरी - 11 अप्रैल
  • टूकटूक - 13 अप्रैल
  • लेहडो - 17 अप्रैल
  • सासपोल - 18 अप्रैल

कारगिल

  • गरकोन - 6 अप्रैल
  • दारचीक - 7 अप्रैल
  • चानीगोंड/सिलिकचाय - 13 अप्रैल
  • कर्कीचु - 14 अप्रैल
ladakh apricot blossom festival dates

सांस्कृतिक उत्सव

लद्दाख का Apricot Blossom Festival पर्यटकों को सिर्फ प्रकृति से ही नहीं बल्कि लद्दाख की संस्कृति से भी जोड़ता है। इस दौरान यहां आने वाले पर्यटकों के स्वागत में कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक लोक नृत्य-संगीत आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जो लद्दाख की समृद्ध संस्कृति और इसकी परंपराओं को दर्शाता है।

कई तरह के आउटडोर एक्टिविटी

अप्रैल में ठंड थोड़ी कम होने लगती है और नदियों में बर्फ भी पिघल जाती है। इसलिए यह समय राफ्टिंग, कैम्पिंग आदि के लिए एकदम सही समय होता है। दिन में जब आप पेड़ों पर Apricot Blossom का आनंद उठाते हैं, तो रात के समय खुले आकाश के नीचे कैम्पिंग करने का आनंद उठा सकते हैं। इसके अलावा ऊबर-खाबर रास्तों से होकर विभिन्न तिब्बती मठों तक भी जा सकते हैं जो आपके खोज और ट्रेकिंग के रोमांच को बढ़ाएगा।

apricot blossom festival leh and kargil

फोटोग्राफी के लिए जन्नत

यूं तो लद्दाख में फोटोग्राफी के कई मौके मिल जाते हैं लेकिन Apricot Blossom Festival के समय लद्दाख जाते समय अपने बड़े से लेंस वाले कैमरे को साथ लेकर जाना बिल्कुल मत भूलें। यह फेस्टिवल फोटोग्राफी के शौकिनों के लिए किसी सपने के सच होने जैसा ही होता है। हल्की गुलाबी और सफेद रंग की इन फूलों की माइक्रो फोटोग्राफी आपके इंस्टाग्राम पेज पर लाइक की बाढ़ या फिर अपने सोशल मीडिया पेज की Reach को जरूर बढ़ा देगी।

Apricot Blossom Festival लेह और कारगिल में आयोजित होता है। इसे लेह में डोमखर ढो और कारगिल में गरखोन व संजाक में देख सकते हैं। सबसे खास बात की अगर आप Apricot Blossom Festival में शामिल हो रहे हैं, तो वहां से सूखे मेवों की खरीदारी करना बिल्कुल ना भूलें। यह आपके परिवार और दोस्तों को देने के लिए एक शानदार गिफ्ट हो सकता है।

More News

    Read more about: ladakh festival leh travel tourism
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+