Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इन भारतीय जगहों पर लीजिए विदेश का मजा, नजारा देख झूम उठेंगे आप

इन भारतीय जगहों पर लीजिए विदेश का मजा, नजारा देख झूम उठेंगे आप

यात्रा करना तो सभी चाहते हैं लेकिन आर्थिक रूप से मजबूत न होने के कारण ये सिर्फ एक सपना ही रह जाता है और जब बात विदेश घूमने की हो, तब तो पूछिए मत। एक आम परिवार न जाने कैसे-कैसे अपना जीवन-यापन करता है, तो वह भला विदेश की यात्रा कैसे करें? अब आपको ये सोचकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि हम आपको भारत के ही कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बिल्कुल विदेशों की तरह दिखाई देते हैं। तो आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में...

फूलों की घाटी, उत्तराखंड

उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित फूलों की घाटी के बारे में लगभग आप सभी लोग जानते होंगे, जिसको लेकर पौराणिक मान्यता भी है कि इसी स्थान से हनुमान जी लक्ष्मण जी के लिए संजीवनी बूंटी लेकर गए थे। यह भारत के सबसे खूबसूरत स्थानों में से एक है, जो अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित एंटिलोप वैली की तरह दिखाई देती है। इस खूबसूरत से स्थान पर जाने के लिए आपका ज्यादा खर्च भी नहीं आएगा।

valley of flowers

गुलमर्ग, कश्मीर

कश्मीर में स्थित गुलमर्ग के बारे में तो आप सभी ने सुना ही होगा। यह भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां देवदार के ऊंचे-ऊंचे पेड़, बर्फ की चादर ओढ़े पहाड़, रोमांच करने के लिए स्कीइंग का लुत्फ और रिसॉर्ट का आनंद सबकुछ मिलता है। ऐसे में जो कपल्स हनीमून मनाने के लिए स्विट्जरलैंड जाने की सोच रहे हैं और पैसों के चलते नहीं जा रहे हैं तो वे गुलमर्ग जा सकते हैं, यहां की सुंदरता और नजारें आपको स्विट्जरलैंड की याद दिलाएगी।

कसोल, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित कसोल की सुंदरता की जितनी तारीफ की जाए तो उतनी कम ही होगी। यहां के पहाड़ी नजारें, ताजी ठंडी हवाएं और आंखों को ठंडक देने वाली नदी की अविरल धारा आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। इस स्थान को 'मिनी इजराइल' के नाम से जाना जाता है। पार्वती घाटी में बसे इस छोटे से स्थान पर आपको इजराइली कल्चर भी देखने को मिलेगा।

kasol, himachal pradesh

पांडिचेरी

पांडिचेरी के बारे में ऐसा कोई नहीं होगा, जो न जानता हो। समुद्र के किनारे बसा यह एक छोटा और खूबसूरत सा स्थान है, जो भारत के केंद्रशासित प्रदेश में से एक भी है। अपनी खूबसूरती और वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध पांडिचेरी को 'मिनी फ्रांस' भी कहा जाता है। आजादी के पहले यहां फ्रांसीसियों का कब्जा था, जिसकी झलक आपको आज भी देखने को मिलेगी। यहां का कल्चर और रहन-सहन सब फ्रांस की तरह है। यहां तक की यहां के घर आपको फ्रांस की याद दिलाएंगे।

कूर्ग, कर्नाटक

कर्नाटक में स्थित कूर्ग अपनी हरी-भरी वादियों और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जानी जाती है। दक्षिण भारत का ये खूबसूरत शहर इतना प्यारा है कि आप यहां की सुंदरता में खो जाएंगे। यहां के नजारे आपको स्कॉटलैंड की याद दिलाएंगे। ऐसे में अगर आप पैसों के चलते स्कॉटलैंड की ट्रिप प्लान नहीं कर पा रहे हैं तो आप कूर्ग की यात्रा कर सकते हैं।

coorg

अंडमान-निकोबार द्वीप

अगर देखा जाए तो अधिकतर भारतीयों का सपना होता है कि वे एक बार थाईलैंड की ट्रिप पर जाए, यह यात्रा करने वाली लिस्ट में भी टॉप पर रहता है। थाईलैंड में स्थित फी-फी आईलैंड वहां के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। लेकिन अगर आप फी फी आईलैंड नहीं जा पा रहे हैं तो आप भारत के अंडमान निकोबार की सैर कर सकते हैं। यहां का अद्भुत व शानदार नजारा आपको बिल्कुल फी फी आईलैंड की याद दिलाएगा।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+