Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »लखनऊ में नवरात्रि पर शुरू होगी डबल-डेकर बस, कैसे करेंगे बुकिंग और कहां-कहां घूम सकेंगे?

लखनऊ में नवरात्रि पर शुरू होगी डबल-डेकर बस, कैसे करेंगे बुकिंग और कहां-कहां घूम सकेंगे?

इस साल की नवरात्रि लखनऊ वालों के लिए बड़ी खास होने वाली है। अब मुंबई की तरह ही लखनऊ में भी आप डबल डेकर बस की सवारी कर सकेंगे। हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से नवरात्रि के दौरान लखनऊ के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर घूमाने वाली डबल-डेकर इलेक्ट्रिक बस चलाने की घोषणा की गयी है। कब से चलेंगी ये बसें और कितना किराया होगा?

कैसे बुक कर सकेंगे डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस व इन बसों की सवारी कर लखनऊ के किन जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा? इन सभी जानकारियों के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

lucknow double decker electric bus

पर्यटन के साथ-साथ रोजमर्रा की आवाजाही में भी मिलेगी मदद

हाल ही में मीडिया से बात करते हुए उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने बताया कि करीब 100 बसों का टेंडर जारी किया गया है जिसमें डबल डेकर बसें भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि लखनऊ में डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसों को शुरू करने का उद्देश्य कम से कम प्रदूषण में ज्यादा लोगों को आवाजाही के विकल्प उपलब्ध करवाना है।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य लखनऊ में सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा देना ही नहीं बल्कि दैनिक यातायात करने वाले लोगों को भी सुविधा पहुंचाना है। बताया जाता है कि शुरुआत में इन बसों का संचालन सिर्फ लखनऊ में ही किया जाएगा लेकिन भविष्य में इसे उत्तर प्रदेश के दूसरे जिलों में भी शुरू करने की योजना है।

कैसा होगा डबल डेकर बसों का डिजाइन

मूल रूप से डबल डेकर बसों को लखनऊ के पर्यटन स्थलों पर घूमाने के लिए शुरू किया जा रहा है। इसलिए इन बसों का डिजाइन बनाते समय पर्यटकों की सुविधा को सबसे ज्यादा ध्यान में रखा गया है। बस में बैठे-बैठे ही लखनऊ का दृश्य दिखाई दे सकें और पर्यटक उसे एंजॉय भी कर सकें इसे ध्यान में रखते हुए ही बसों का डिजाइन फाइनल किया जा रहा है।

खास तौर पर जब ये बसें सड़कों पर दौड़ेंगी या किसी भी पर्यटन स्थल पर पहुंचेंगी तब बस की ऊपरी डेक से उन जगहों का बड़ा ही सुन्दर और स्पष्ट नजारा दिखाई देगा, जो निश्चित रूप से पर्यटकों को पसंद आएगा। जानकारी के अनुसार डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसों में एक बार में 65 यात्री सवाल हो सकेंगे।

lucknow double decker bus

कहां-कहां घूम सकेंगे

लखनऊ के लगभग सभी प्रमुख पर्यटन स्थल जैसे भूलभुलैया, रेसीडेंसी, लखनऊ चिड़ियाघर, इमामबाड़ा और रुमी दरवाजा आदि में इन बसों के माध्यम से घूमाने की योजना है। इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसों को शुरू कर राज्य सरकार लखनऊ में यातायात का एक इको-फ्रेंडली साधन लाना चाहती है। इस पहल के समर्थन में पूरे शहर के लगभग 2000 जगहों पर चार्जिंग स्टेशन, पेट्रोल पंप और बस डिपो बनाने की योजना भी बनायी गयी है।

कब से शुरू और क्या होगा किराया

मीडिया को दिये गये अपने बयान में उत्तर प्रदेश के मंत्री दया शंकर सिंह ने बताया कि अक्तूबर के पहले सप्ताह में ही इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसों को लखनऊ की सड़कों पर उतारने की योजना है। हालांकि अभी तक बसों के शुरू होने की किसी तारीख की आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की गयी है। किराया के विषय में उन्होंने बताया कि आम बसों की तरह ही इन बसों का किराया भी स्टॉपेज के आधार पर ही तैयार किया जाएगा। यानी बसों में सवार होने के स्थान से लेकर उतरने के स्थान के आधार पर ही बसों का किराया लिया जाएगा।

कैसे बुक कर सकेंगे डबल डेकर बस

लखनऊ में शुरू होने वाली डबल डेकर बसों को UPSTR के आधिकारिक वेबसाइट अथवा मोबाइल ऐप से आसानी से बुक किया जा सकता है। इसके अलावा लखनऊ के बस स्टैंड व डिपो से भी इन बसों की बुकिंग व्यक्तिगत रूप से की जा सकेगी। प्रतिदिन इन बसों का संचालन दोपहर 3 से रात 10 बजे तक किया जाएगा, ताकि नवरात्रि के दौरान स्थानीय लोगों व पर्यटकों को घूमने में कोई परेशानी न हो।

दया शंकर सिंह का कहना है कि जल्द ही इलेक्ट्रिक डबल-डेकर बसों का संचालन दो शहरों के बीच शुरू करने की योजना है। खासतौर पर अगले साल होने वाले महाकुंभ मेले के लिए प्रयागराज तक इन इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसों का संचालन शुरू करने की योजना राज्य सरकार ने बनायी है। उम्मीद की जा रही है कि ये बसें दो शहरों के बीच आवाजाही का आसान व एनवार्यनफ्रेंडली साधन बनकर उभरेंगी।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+