Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे : तय करें दूरी मात्र 45 मिनट में, जानिए इसकी खासियतें और कब से खुलेगा?

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे : तय करें दूरी मात्र 45 मिनट में, जानिए इसकी खासियतें और कब से खुलेगा?

अगर काम के सिलसिले में आपको अक्सर लखनऊ से कानपुर के बीच आना-जाना पड़ता है, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। लखनऊ से कानपुर के बीच बन रहा एक्सप्रेसवे इस साल से ही खोल दिया जाएगा। 8 लेन चौड़े इस एक्सप्रेसवे के बन जाने से लखनऊ-कानपुर के बीच आने-जाने में लगने वाला समय घटकर मात्र 30-45 मिनट रह जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को इस साल की पहली तिमाही में ही यानी मार्च 2025 तक आम नागरिकों के लिए खोल दिया जाएगा। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं हुई है।

kanpur-lucknow expressway

दूरी तय करने में लगेगा कम समय

कानपुर से लखनऊ के बीच सड़क मार्ग से आने-जाने में फिलहाल 3 घंटे का समय लगता है। अगर मानसून और बारिश हो तो इन दोनों शहरों के बीच आवाजाही में लगने वाला समय और भी ज्यादा हो सकता है। लेकिन एक्सप्रेसवे के बन जाने से लखनऊ से कानपुर के बीच आवाजाही में लगने वाला समय घटकर महज 30 से 45 मिनट रह जाएगा।

यानी काम के सिलसिले में हो या दोस्तों-रिश्तेदारों से मिलने जाना हो अथवा लॉन्ग ड्राईव पर जाने का मन हो, अब कानपुर से लखनऊ के बीच आना-जाना बहुत आसान हो जाएगा। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस एक्सप्रेसवे का निर्माण 75% से अधिक पूरा हो चुका है।

क्या है विशेषताएं?

  • लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई लगभग 63 किमी है।
  • इस एक्सप्रेसवे को पहले 6 लेन चौड़ा बनाने की योजना थी लेकिन बाद में इसे उन्नत बनाने के साथ ही 8 लेन चौड़ा बनाया जा रहा है।
  • लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर 3 बड़े ब्रिज बनाए गये हैं। इसके अलावा इस एक्सप्रेसवे से होकर आने-जाने वाली गाड़ियां 6 फ्लाईओवर, 38 अंडरपास और 28 छोटी ब्रिज से होकर भी गुजरेंगी।
  • एक्सप्रेसवे के बन जाने के बाद लखनऊ से कानपुर के बीच की दूरी को लगने वाला समय पहले के मुकाबले घटकर मात्र 30 से 45 मिनट रह जाएगा।
  • इस एक्सप्रेसवे को बनाने की लागत लगभग ₹4,700 करोड़ आने वाली है।
  • लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे लखनऊ रिंग रोड से जुड़ेगी।
kanpur-lucknow expressway

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के बनने से सिर्फ स्थानीय लोगों को ही नहीं बल्कि इस रूट पर पर्यटकों को भी आने-जाने में काफी सुविधा होगी। इससे लखनऊ-कानपुर के बीच पर्यटन को बढ़ावा मिलने की संभावना जतायी गयी है। मिली जानकारी के अनुसार यह एक्सप्रेसवे लखनऊ के शहीद पथ से शुरू होगा जो कानपुर के नवाबगंज तक जाएगा। रास्ते में यह एक्सप्रेसवे रावल मार्ग, अमरसास और बनथ्रा जैसे इलाके से होकर गुजरेगा।

मीडिया रिपोर्ट में किये गये दावों के अनुसार पहले लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को जुलाई 2025 में खोलने की योजना थी लेकिन अब कहा जा रहा है कि इसे मार्च 2025 तक आम नागरिकों के लिए खोल दिया जाएगा।

More News

    Read more about: lucknow kanpur expressway
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+