Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »लखनऊ मेट्रो का होगा विस्तार - बनेंगे 6 नए कॉरिडोर, कौन-कौन से? कितना आगे बढ़ा काम?

लखनऊ मेट्रो का होगा विस्तार - बनेंगे 6 नए कॉरिडोर, कौन-कौन से? कितना आगे बढ़ा काम?

पिछले 6 महीने से ज्यादा समय से लखनऊ मेट्रो के चरण 1B विस्तार को पब्लिक इंवेस्टमेंट बोर्ड (PIB) से मंजूरी मिलने का इंतजार है। मेट्रो का यह प्रस्तावित ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर लखनऊ के चारबाग से वसंतकुंज के बीच चलेगा। इस मेट्रो के लिए मंजूरी मिलने के तुरंत बाद ही उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) ने 6 और कॉरिडोर में मेट्रो सेवाओं को शुरू करने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इनमें से 4 मेट्रो कॉरिडोर परियोजनाएं ऐसी हैं, जिनको UPMRC इसी साल शुरू करना चाहता है। वहीं 2 मेट्रो कॉरिडोर परियोजनाओं का प्रस्ताव तो दिया जाएगा लेकिन इन्हें साल 2030 तक शुरू करने की संभावना है।

lucknow metro 6 new corridor

Hindustan Times की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लखनऊ मेट्रो के 1B कॉरिडोर (चारबाग से वसंतकुंज) को मंजूरी मिल जाने के बाद ही इसकी बाकी प्रस्तावित 6 कॉरिडोर की व्यवहार्यता के संबंध में सर्वेक्षण का काम UPMRC शुरू कर देगी। UPMRC ने लखनऊ में जिन 6 नए मेट्रो कॉरिडोर का प्रस्ताव दिया है उनमें शामिल है -

2025 में शुरू करने के लक्ष्य वाली मेट्रो कॉरिडोर -

  • मुंशिपुलिया से जानकीपुरम (6.450 किमी)
  • आईआईएम से राजाजीपुरम (17.16 किमी)
  • चारबाग से एसजीपीजीआई (8.855 किमी)
  • इंदिरा नगर से अटल बिहारी वाजपेई एकाना स्टेडियम (3.480 किमी)

वहीं जिन दो मेट्रो कॉरिडोर को साल 2030 में शुरू करने का लक्ष्य बनाया गया है, वह हैं -

  • एकाना स्टेडियम से चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट (16.470 किमी)
  • सचिवालय से सीजी सिटी साउथ (9.246 किमी)

मीडिया से बात करते हुए मेट्रो के अधिकारियों ने उम्मीद जतायी है कि जल्द ही चारबाग से वसंतकुंज तक 11.165 किमी लंबे मेट्रो कॉरिडोर के लिए PIB से मंजूरी मिल जाएगी। इस मेट्रो कॉरिडोर का 4.286 किमी लंबा हिस्सा एलिवेटेड और बाकी का 6.879 किमी हिस्सा भूमिगत होने वाला है। अगर इन सभी मेट्रो परियोजनाओं को मंजूरी मिल जाती है तो मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण होने के बाद लखनऊ में मेट्रो नेटवर्क की कुल लंबाई लगभग 79.976 किमी हो जाएगी।

UPMRC के एक अधिकारी ने बताया इन सभी मेट्रो परियोजनाओं का प्रस्ताव वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियो के पास जमा किया जा चुका है, जो लखनऊ में मेट्रो विस्तार का समर्थन भी कर रहे हैं। लखनऊ मेट्रो का दावा है कि इन सभी मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण के बाद हर लगभग 3 लाख यात्री मेट्रो सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

More News

    Read more about: lucknow metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+