Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मानसून के समय मध्य प्रदेश के ये जगहें बन जाती हैं Must Visit

मानसून के समय मध्य प्रदेश के ये जगहें बन जाती हैं Must Visit

मौसम जैसे-जैसे बदलता है उसके प्रति लोगों की अनुभूतियां भी बदलती हैं और इसके साथ ही घूमने के लिए दिल मचल उठता है। जैसे सर्दियों के मौसम में लोग पहाड़ों पर बर्फ देखने और स्नो एक्टिविटी में हिस्सा लेने जाते हैं तो गर्मियों में लोग उमस से राहत पाने के लिए पहाड़ों का रुख करते हैं।

ठीक इसी तरह से मानसून के समय भी लोग पहाड़ों पर उनकी प्राकृतिक सुन्दरता को निहारने और कुछ शानदार झरनों को देखने के लिए आते हैं। हम यहां मध्य प्रदेश के कुछ ऐसे शानदार पहाड़ी जगहों के बारे में बता रहे हैं जो मानसून के समय घूमने जाने के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।

must visit places in madhya pradesh in july

1. पचमढ़ी

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में स्थित पचमढ़ी एक उल्लेखनीय हिल स्टेशन है। यह बायोस्फीयर का हिस्सा है और मध्य भारत के सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में से एक है। पचमढ़ी गए बिना मध्य प्रदेश की यात्रा अधूरी लगती है। खासतौर पर मानसून के समय पचमढ़ी के पर्वतीय इलाकों में हरियाली जब कई गुना बढ़ जाती है, तो वह अनुभव बेहद रोमांचक लगता है।

2. शिवपुरी

शिवपुरी समुद्र तल से 1,535 फीट ऊपर स्थित है और अपनी शानदार झीलों के लिए जाना जाता है। मध्य प्रदेश का यह अनोखा हिल स्टेशन ग्वालियर से लगभग तीन घंटे की दूरी पर है, जो एक आरामदायक छुट्टी के लिए बिल्कुल आदर्श जगह है। यहां पर्यटक सिंधिया छतरी, साख्य सागर झील, सिद्धेश्वर मंदिर, माधव राष्ट्रीय उद्यान, करेरा पक्षी अभयारण्य, भूरा खो झरना और तात्या टोपे स्मारक पार्क आदि में घूमने जा सकते हैं।

bheraghat waterfall jabalpur

3. भेड़ाघाट

जबलपुर में भेड़ाघाट को दुख की पहाड़ी या आंसुओं की पहाड़ी भी कहा जाता है। यह नर्मदा नदी और धुआँधार जलप्रपात का मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करता है। यह हिल स्टेशन नाव यात्रा, दर्शनीय स्थलों और मंदिरों के लिए कई पर्यटकों को आकर्षित करता है। मुख्य आकर्षणों में भेड़ाघाट, धुआँधार जलप्रपात और नर्मदा नदी शामिल हैं। विशेष रूप से मानसून के समय इस जगह की सुन्दरता कई गुना बढ़ जाती है।

4. ओंकारेश्वर

ओंकारेश्वर न केवल एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, बल्कि एक महत्वपूर्ण हिंदू तीर्थ स्थल भी है। यहाँ भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक स्थित है। अपने धार्मिक महत्व के अलावा, ओंकारेश्वर अंकलेश्वर मंदिर, सिद्धांत मंदिर, केदारेश्वर मंदिर, ओंकारेश्वर महल और गोमुख घाट जैसी जगहों के साथ प्राकृतिक सुंदरता भी प्रदान करता है। यहां अगर आप ऊँचाई से देखे तो नर्मदा कुंड का ओम आकार दिखाई देता है, जो काफी रोमांचक अनुभव होता है।

More News

    Read more about: madhya pradesh monsoon travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+