Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Maha Kumbh 2025 : प्रयागराज एयरपोर्ट से त्रिवेणी संगम तक शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा, कितना है किराया?

Maha Kumbh 2025 : प्रयागराज एयरपोर्ट से त्रिवेणी संगम तक शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा, कितना है किराया?

महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज जाने वाले सभी तीर्थ यात्रियों के मन में एक सवाल जरूर घूम रहा है - कितना पैदल चलना पड़ेगा? अगर आप बस या निजी गाड़ी से जाते हैं, तो क्या पार्किंग से त्रिवेणी संगम तक जाने के लिए 10 से 12 किमी पैदल चलना पड़ेगा? क्या ट्रेन से जाने पर प्रयागराज स्टेशन से संगम तक जाने के लिए कम पैदल चलना पड़ रहा है?

विमान से प्रयागराज जा रहे तीर्थ यात्रियों को महाकुंभ में पवित्र स्नान करने के लिए कितना पैदल चलना पड़ रहा है? अब आपको बिल्कुल भी पैदल नहीं चलना पड़ेगा, क्योंकि प्रयागराज में त्रिवेणी संगम तक के लिए हेलीकॉप्टर सेवा को शुरू कर दिया गया है।

prayagraj-mahakumbh

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में स्नान करने का मौका कोई भी गंवाना नहीं चाहता है। हो भी क्यों न...ऐसा मौका रोज-रोज थोड़े ही मिलता है। 144 सालों बाद आयोजित हो रहा महाकुंभ जीवन में फिर कभी देखने का मौका नहीं मिल सकेगा। इसलिए हर कोई महाकुंभ मेले में पवित्र त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाना चाहता है।

तीर्थ यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश इको-टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड ने एयरपोर्ट से त्रिवेणी संगम तक के लिए सीधी हेलीकॉप्टर सेवा को शुरू किया है। इस हेलीकॉप्टर सेवा को Fly Ola के सहयोग से शुरू किया गया है। अब तीर्थ यात्री प्रयागराज एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर में सवार होंगे और सीधे त्रिवेणी संगम के पास बने हेलीपैड पर लैंड करेंगे।

प्रयागराज एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर में सवार होने वाले तीर्थ यात्रियों को Fly Ola का हेलीकॉप्टर त्रिवेणी संगम के बोट क्लब के पास बने हेलीपैड पर उतारेगा। यहां से उन्हें नाव से सीधे त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान के लिए ले जाया जाएगा।

स्नान और पूजा के बाद इसी रास्ते से Fly Ola का हेलीकॉप्टर तीर्थ यात्रियों को वापस एयरपोर्ट पहुंचा देगा, जहां से विमान पकड़कर यात्री अपने-अपने शहरों के लिए वापस लौट जाएंगे। इस पूरी प्रक्रिया में सबसे अधिक सुविधा उन लोगों को मिलेगी, जो किसी कारणवश महाकुंभ मेले के लिए प्रयागराज में रुक नहीं पा रहे हैं। या समय की कमी की वजह से पवित्र स्नान कर जल्द से जल्द अपने शहर वापस लौटना चाहते हैं।

mahakumbh sangam

कितना होगा किराया?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर से आवाजाही की यह पूरी सेवा एक पैकेज के तौर पर दी जा रही है, जिसके लिए प्रति व्यक्ति किराया ₹35,000 देना होगा। इस सेवा का उम्रदराज तीर्थ यात्रियों से लेकर वैसे लोग भी उठा सकते हैं, जिन्हें चलने-फिरने में तकलीफ होती है।

इस बारे में मीडिया से बात करते हुए Fly Ola समूह के सीईओ आरएस सहगल का कहना है कि तीर्थ यात्रियों को लगातार यह सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है, जो उनके लिए महाकुंभ में आना काफी आसान बना रहा है। उन्होंने बताया कि मात्र 4 से 5 घंटे में प्रयागराज से त्रिवेणी संगम और वहां स्नान करने के बाद तीर्थ यात्री बिना अपना समय गंवाएं वापस एयरपोर्ट पहुंच जा रहे हैं।

जो यात्री स्नान का खर्च नहीं उठाना चाहते हैं लेकिन हेलीकॉप्टर की सवारी का आनंद लेना चाहते हैं, उन्हें ₹1200 में जॉय राइड भी करवायी जा रही है, जिसमें संगम का विहंगम दृश्य देखने को मिल रहा है। बता दें, प्रयागराज में महाकुंभ मेला 13 जनवरी 2025 से शुरू हुआ था, जो 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन खत्म होगा। बताया जाता है कि अब तक लगभग 35 करोड़ तीर्थ यात्रियों ने महाकुंभ में पवित्र स्नान किया है।

More News

    Read more about: mahakumbh prayagraj
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+