Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Mahakumbh 2025 में जाने से पहले जान लें, बदल गया है प्रयागराज जंक्शन पर प्रवेश-निकासी की व्यवस्था

Mahakumbh 2025 में जाने से पहले जान लें, बदल गया है प्रयागराज जंक्शन पर प्रवेश-निकासी की व्यवस्था

अगर आप महाकुंभ मेले में शामिल होने और पवित्र त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो जाने से पहले यह आर्टिकल जरूर पढ़ लें। प्रयागराज स्टेशन पर महाकुंभ मेले को लेकर की गयी विशेष व्यवस्थाओं में एक बार फिर से बदलाव किया गया है। महाकुंभ मेले में अब तक दो शाही स्नान या अमृत स्नान हो चुके हैं - पौष पूर्णिमा और मकर संक्रांति पर।

अब तीसरा शाही स्नान मौनी अमावस्या को होने वाला है। उससे पहले प्रयागराज के रेलवे स्टेशनों पर एक बार फिर से विशेष बदलाव किये गये हैं। प्रयागराज के एक नहीं बल्कि 4 रेलवे स्टेशनों पर विशेष व्यवस्था लागू कर दी गयी है।

prayagraj station

क्या है रेलवे स्टेशनों पर लागू नई व्यवस्थाएं?

News18 की एक मीडिया रिपोर्ट में उत्तर रेलवे के हवाले से बताया गया है कि महाकुंभ मेले में स्नान करने आने वाले तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज के 4 रेलवे स्टेशनों पर नई व्यवस्थाएं लागू की गयी हैं। इन नई व्यवस्थाओं में कलर कोड को खत्म कर दिया गया है।

बताया जाता है कि यात्री आश्रयों में अनारक्षित टिकट काउंटर, एटीवीएम और मोबाइल टिकटिंग की सुविधा दी गयी है। इन यात्री आश्रयों में किसी भी दिशा से आने वाले यात्रियों को इन सुविधाओं का लाभ मिलेगा। अब यात्रियों को अपने कलर कोड के आधार पर यात्री आश्रयों में जाने की जरूरत नहीं होगी।

प्रयागराज के 4 रेलवे स्टेशनों पर लागू हुई नई व्यवस्थाएं -

mahakumbh prayagraj

प्रयागराज जंक्शन

प्रयागराज जंक्शन पर दोनों तरफ यानी सिटी साइड और सिविल लाइन साइड से यात्रियों के प्रवेश व निकासी की सुविधा शुरू कर दी गयी है। आरक्षित और अनारक्षित श्रेणी के यात्री प्रयागराज जंक्शन स्टेशन के सभी प्रवेश व निकासी द्वार से स्टेशन में प्रवेश या फिर बाहर निकल सकेंगे।

प्रयागराज छिवकी स्टेशन

तीर्थ और रेलवे यात्री प्रयागराज छिवकी स्टेशन के दोनों तरफ से यानी प्रयागराज-मिर्जापुर राजमार्ग को जोड़ने वाली सीओडी और जीईसी नैनी रोड से प्रवेश व निकासी की सुविधा को शुरू कर दिया गया है। प्रयागराज जंक्शन की तरह ही छिवकी स्टेशन पर भी आरक्षित व अनारक्षित यात्री स्टेशन के सभी गेट से प्रवेश या फिर बाहर निकल सकेंगे।

नैनी जंक्शन

प्रयागराज के नैनी जंक्शन पर स्टेशन रोड और माल गोदाम की तरफ से ही यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश व निकासी की अनुमति दे दी गयी है। यानी आरक्षित या अनारक्षित दोनों तरह के टिकट वाले यात्री ही नैनी स्टेशन के किसी भी प्रवेश या निकासी द्वार से आवाजाही कर सकते हैं।

सूबेदारगंज स्टेशन

महाकुंभ मेला जाने के लिए अगर प्रयागराज के सूबेदारगंज स्टेशन पर उतरते हैं, तो कौशाम्बी स्थित झलवा और जीटी रोड किसी भी प्रवेश/निकासी द्वार से आप स्टेशन से बाहर निकल सकेंगे। सूबेदारगंज स्टेशन पर आरक्षित या अनारक्षित श्रेणी के यात्रियों को किसी भी गेट से प्रवेश करने या बाहर निकलने की अनुमति होगी।

More News

    Read more about: mahakumbh prayagraj railways
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+