Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Mahakumbh 2025 : प्रयागराज के वायरल डोम सिटी में पाएं महाकुंभ का 360 डिग्री का व्यू, जानिए किराया?

Mahakumbh 2025 : प्रयागराज के वायरल डोम सिटी में पाएं महाकुंभ का 360 डिग्री का व्यू, जानिए किराया?

12 सालों बाद तीर्थराज प्रयागराज में संगम के तट पर शुरू होने वाला है महाकुंभ मेला। महाकुंभ के शुरू होने में अब 4 दिनों से भी कम का समय रह गया है। ऐसे में उत्तर प्रदेश प्रशासन की ओर से सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। साधु-संतों, विभिन्न अखाड़ा, नागा साधुओं व तीर्थ यात्रियों के प्रयागराज में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है।

इसके साथ ही बड़ी संख्या में ऐसे पर्यटक भी प्रयागराज पहुंचने वाले हैं जो महाकुंभ को एक्सप्लोर करना चाहते हैं। अध्यात्म के सागर में डुबकी लगाने के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटी और लग्जरी को भी महाकुंभ में अनुभव करना चाहते हैं। महाकुंभ मेले में कई तरह की तैयारियां की गयी हैं, जिसमें पर्यटकों के लिए डोम सिटी (Dome City) तैयार किया गया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो चुका है।

क्या है डोम सिटी (Dome City)?

महाकुंभ परिसर में डोम सिटी को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यहां बैठे-बैठे लग्जरी के साथ-साथ पर्यटकों को महाकुंभ मेले का 360 डिग्री व्यू भी मिलेगा। यह पर्यटकों को किसी हिल स्टेशन जैसा अनुभव करवाएगा। रात के समय आसमान में जगमगाते तारे तो दिन के समय महाकुंभ मेले में आते-जाते साधु-सन्यासियों व आम श्रद्धालुओं के समूह का पूरा नजारा बड़े आराम से डोम सिटी में बैठकर लिया जा सकता है।

क्या है इसकी विशेषताएं?

मिलेगा 5 स्टार होटल जैसा आराम - महाकुंभ मेले में लगभग 3 हेक्टेयर में बनाए गये डोम सिटी में पर्यटकों को हर वह सुविधा दी जाएगी, जो एक 5 स्टार होटल में मिलता है। जैसे एसी, गीजर, आरामदायक बिस्तर और सात्विक आहार।

360 डिग्री का व्यू - डोम सिटी में बनाया गया हर डोम पारदर्शी है। इसलिए इसमें बैठे-बैठे ही आसमान से लेकर संगम नगरी और महाकुंभ मेला का भी पूरा नजारा दिखाई देगा। हां, जब पर्यटक चाहें एकांत के लिए अपनी सुविधानुसार इसमें अपारदर्शी पर्दे लगा सकते हैं।

हाई क्लास सुरक्षा - डोम सिटी की सुरक्षा व्यवस्था काफी अच्छी है। यहां बनाया गया हर डोम बुलेट प्रुफ होने के साथ ही फायरप्रुफ भी है, जो इसे VIP और VVIP के ठहरने के लिए भी आदर्श बनाता है।

अलग-अलग श्रेणियों में मिलेंगे कमरे

डोम सिटी में दो तरह के कमरे मिलेंगे - लग्जरी डोम और वुडेन कॉटेज। 32X32 आकार के 44 डोम और 16X16 आकार के 4 कॉटेज वाले कुल 176 कॉटेज बनाए गये हैं। इनका किराया भी श्रेणी के आधार पर ही लिया जाएगा। मगर ध्यान दे, डोम सिटी का किराया शाही स्नान व सामान्य दिनों में अलग-अलग होगा।

कितना है किराया?

  • सामान्य दिनों में वुडेन कॉटेज का किराया : ₹30,000 के आसपास
  • सामान्य दिनों में लग्जरी डोम का किराया : ₹72,000 के आसपास
  • शाही स्नान के दिनों में वुडेन कॉटेज का किराया : ₹42,000 के आसपास
  • शाही स्नान के दिनों में लग्जरी डोम का किराया : ₹1,07,400 के आसपास

कैसे करेंगे बुकिंग?

डोम सिटी की बुकिंग ईवोलाइफ (Evolife) के आधिकारिक वेबसाइट https://evolife.co.in या फिर मेक माय ट्रिप पर जाकर कर सकते हैं। बुकिंग के बारे में नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शाही स्नान के समय अगर कोई व्यक्ति डोम सिटी की बुकिंग करता है तो उसे कम से कम 3 रातों के लिए बुकिंग करना अनिवार्य होगा। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी है। इसलिए अगर आप शाही स्नान के समय डोम सिटी की बुकिंग करना चाहते हैं तो निश्चित रूप से एक बार जरूर जांच कर लें।

More News

    Read more about: mahakumbh prayagraj
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+