Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इस वीकेंड घूमे हरियाणा का एकमात्र हिल स्टेशन-मोरनी हिल्स

इस वीकेंड घूमे हरियाणा का एकमात्र हिल स्टेशन-मोरनी हिल्स

मोरनी हरियाणा का इकलौता हिल स्टेशन है जो वीकेंड में घूमने के लिए और खुद को तरोताजा करने के लिए एकदम परफेक्ट है।

By Goldi

अगर दिल्ली वाले नैनीताल,उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश जा जाकर थक गये हैं..तो हम आज आपको बताने जा रहें है..दिल्ली के नजदीक और हरियाणा में स्थित खूबसूरत हिलस्टेशन मोरनी के बारे में।

मोरनी चंडीगढ़ से केवल 45 किलोमीटर की दूरी पर शिवालिक रेंज में स्थित है। इस पहाड़ी के शीर्ष पर एक मोटल है, जहां से इस घाटी के मंत्रमुग्ध कर देने वाले नजारे देखे जा सकते हैं। एडवेंचर पसंद करने वाले पर्यटकों के लिए मोरनी हिल्स हमेशा से पसंदीदा केंद्र है।

मोरनी हिलस्टेशन

मोरनी हिलस्टेशन

मोरनी चंडीगढ़ से केवल 45 किलोमीटर की दूरी पर शिवालिक रेंज में स्थित है। इस पहाड़ी के शीर्ष पर एक मोटल है, जहां से इस घाटी के मंत्रमुग्ध कर देने वाले नजारे देखे जा सकते हैं। एडवेंचर पसंद करने वाले पर्यटकों के लिए मोरनी हिल्स हमेशा से पसंदीदा केंद्र है।PC: Manojkhurana

मोरनी हिलस्टेशन

मोरनी हिलस्टेशन

मोरनी हिल्स में स्थित टिक्कर ताल, बड़ा टिक्कर और छोटा टिक्कर झीलें हैं। यहां टिक्कर ताल के पास एडवेंचर स्पोर्ट्स की तो व्यवस्था है ही, बोटिंग आदि का भी आनंद उठा सकते हैं।PC:Manojkhurana

मोरनी हिलस्टेशन

मोरनी हिलस्टेशन

पहाडि़यों के बिल्कुल बीच दो झीलें स्थित हैं। एक पहाड़ी से अलग होने के कारण इनके बीच एक छिपा हुआ लिंक है क्यांकि दोनों झीलों में लगभग समान मात्रा में पानी रहता है। स्थानीय लोग इन झीलों को पवित्र मानते हैं।यहां टिक्कर ताल के पास एडवेंचर स्पोर्ट्स की तो व्यवस्था है ही, बोटिंग आदि का भी आनंद उठा सकते हैं।PC:Manojkhurana

मोरनी हिलस्टेशन

मोरनी हिलस्टेशन

यहाँ स्विमिंग पूल, रोलर स्केटिंग रिंक और बच्चों के लिए खेल का मैदान भी उपलब्ध है। एक प्राचीन किला भी यहाँ मौजूद है जो लगभग खंडहर बन चुका है। ट्रैक के लिए उत्साही पर्यटकों के लिए मोरनी हिल्स हमेशा से पसंदीदा केंद्र बना हुआ है। मोरनी हिल्स में स्थित टिक्कर ताल, बड़ा टिक्कर तथा छोटा टिक्कर मानवनिर्मित छोटी झीलें हैं। पर्यटक यहां लो रोप, कमांडो नेट, बर्मा ब्रिज, बोटिंग, कैनोइंग, कायाकिंग, सेलिंग, रैपलिंग ओर रोक-क्लाइंबिंग आदि कुछ गतिविधियाँ हैं जिनका मज़ा पर्यटक ले सकते हैं।PC: Manojkhurana

मोरनी हिलस्टेशन

मोरनी हिलस्टेशन

इन घाटियों के बीच से घग्गर नदी बहती है। इस पहाड़ी के शीर्ष पर एक मोटल स्थित है जहाँ से इस घाटी के मंत्रमुग्ध कर देने वाले नज़ारें देखे जा सकते हैं। यहाँ हरेभरे बगीचे और एक बार भी है। अधिकतर पहाडि़यों को चीड़ के पेड़ों ने ढक रखा है। संकीर्ण मार्ग होने के कारण घग्गर नदी के किनारे ट्रेक करना भी रोमांचक होता है। शहर के शोर से दूर प्रकृति की गोद में आराम करने के लिए मोरनी हिल्स एक अच्छी जगह है।
PC: Manojkhurana

कैसे जाएं:

कैसे जाएं:

मोरनी हिलस्टेशन का नजदीकी रेलवे स्टेशन चंडीगढ़ है।

वायु मार्ग-
चंडीगढ़ एयपोर्ट से पर्यटक आसानी से बस या टैक्सी द्वारा मोरनी हिलस्टेशन पहुंच सकते हैं।

सड़क मार्ग
दिल्ली से मोरनी हिल्स की दूरी करीब 276 किलोमीटर और चंडीगढ़ से 45 किलोमीटर की दूरी है। चंडीगढ़ यहां का निकटतम रेलवे स्टेशन है।

PC:Manojkhurana

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+