Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत के इन ऐतिहासिक स्थलों पर की जाती है सबसे ज्यादा #PHOTOGRAPHY

भारत के इन ऐतिहासिक स्थलों पर की जाती है सबसे ज्यादा #PHOTOGRAPHY

भारत में कई ऐतिहासिक स्थल है, जहां हर रोज हजारों-लाखों पर्यटक घूमने जाते हैं। इनमें से कई ऐसे स्थल हैं, जहां सबसे अधिक पर्यटक अपने परिवार या पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए आते हैं। ये सभी भारत के उन जगहों में शामिल हैं, जहां देशी के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों का भी आगमन होता है।

ये सभी भारत के उन स्थानों में शामिल हैं, जहां सबसे ज्यादा फोटोग्राफी की जाती है। यानी इन जगहों पर आने के बाद पर्यटक खुद पर काबू नहीं कर पाते और यादों के रूप में यहां के हर कोने की फोटोग्राफी करते हैं और अपनी यात्रा डायरी हमेशा के लिए इन स्थानों पर अमर कर साथ ले जाते हैं। ये सभी स्थान हैं, जो अपनी खूबसूरती व ऐतिहासिकता दोनों के लिए जाने जाते हैं।

taj mahal

1. ताजमहल, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में यमुना नदी के किनारे बसा ताजमहल अपनी खूबसूरती सभी पर्यटकों को आश्चर्यचकित कर देता है। दुनियां के सात अजूबों में शामिल ताजमहल एक ऐसा स्थान है, जहां सबसे अधिक फोटोग्राफी की जाती है। यहां न सिर्फ पर्यटक इसकी खूबसूरती का दीदार करने के लिए आते हैं बल्कि यहां पर अनगिनत तस्वीरें भी क्लिक करते हैं। यहां दिन तो दिन... बल्कि रात में फोटोग्राफी की जा सकती है।

2. विक्टोरिया मेमोरियल, कोलकाता

पश्चिम बंगाल के पर्यटन में अहम भूमिका निभाता व कोलकाता शान बढ़ाता विक्टोरिया मेमोरियल संगमरमर से बना एक स्मारक है, जो अपनी खूबसूरती के चलते पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। हरे-भरे घास के मैदान के बीच बना यह ऐतिहासिक स्मारक यहां आने वाले पर्यटकों अपना कैमरा उठाने पर मजबूर कर देता है।

victoria memorial

विक्टोरिया मेमोरियल एक ऐसा स्थल है, जहां अनगिनत फोटोग्राफी की जाती है। यहां आने वाले पर्यटक खुद को रोक नहीं पाते और फोटोग्राफी के लिए सबसे आगे रहते हैं। इसकी वास्तुकला इतनी जबरदस्त है कि आप जिस भी एंगल से इसकी फोटो क्लिक करेंगे, वो बेहद अलग ही दिखाई देती है।

3. खजुराहो, मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित खजुराहो अपने मंदिरों के लिए जाना जाता है। यहां के प्राचीन मंदिर किसी को भी अपना दीवाना बना सकता है। यहां जैन मंदिर व हिंदु मंदिरों का संग्रह है, जहां हर साल हजारों पर्यटक आते हैं। यह भारत के उन ऐतिहासिक स्थलों में से एक है, जहां सबसे अधिक फोटोग्राफी की जाती है।

यहां आने वाले पर्यटक अपने आपको रोक नहीं पाते हैं और यहां फोटो क्लिक किए बिना नहीं रह पाते। चंदेल शासकों द्वारा बनाए गए ये मंदिर आज भी अपनी उसी खूबसूरती के साथ खड़े हैं, जैसे वे पहले हजार साल पहले थे। यहां भगवान विष्णु को समर्पित आठ मंदिर, शिव को समर्पित छह मंदिर, गणेश जी व सूर्य को समर्पित एक मंदिर और जैन तीर्थंकरों को समर्पित तीन मंदिर है। यहां का सबसे बड़ा मंदिर कंदरिया महादेव का मंदिर है।

4. गंगा घाट, वाराणसी

वाराणसी, विश्व के सबसे प्राचीनतम शहरों में से एक है, जो अपनी प्राचीनता व संस्कृति के लिए जाना जाता है। ये एक ऐसा है, जो किसी भी पर्यटक को अपना बना लेता है। कहा जाता है कि भगवान शिव की इस नगरी में कोई भी कभी भूखा नहीं सो सकता है। यहां के मंदिर और घाट पूरे विश्व में विख्यात है।

varanasi ghat

यहां आने वाले पर्यटक गंगा घाट पर सबसे अधिक समय बिताते हैं और यहां की सुंदरता को अपने कैमरों में कैद करने के लिए खुद को रोक नहीं पाते। काशी के गंगा घाट पर इन दिनों प्री वेडिंग शूट भी काफी जमकर किया जाता है। वाराणसी के घाटों पर सबसे अधिक फोटोग्राफी की जाती है।

5. गेटवे ऑफ इंडिया, मुंबई

देश की आर्थिक नगरी मुंबई में स्थित गेटवे ऑफ इंडिया भी इस लिस्ट में शामिल है। जहां सबसे अधिक फोटोग्राफी की जाती है। समुद्र के किनारे पर स्थित गेटवे ऑफ इंडिया पर्यटकों को खूब भांता है और यहां आने वाले लोग फोटोग्राफी करने से खुद को रोक नहीं पाते हैं। यहां पास में ही ताज होटल भी है। इन दोनों जगहें पर्यटकों को खूब भांति है और यहां आने वाले पर्यटक इन जगहों को अपने कैमरों में कैद करने से नहीं चूकते।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+