Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई से मात्र 100 किमी के दायरे में मौजूद हैं ये शानदार Waterfalls, घूमने का बेस्ट समय है मानसून

मुंबई से मात्र 100 किमी के दायरे में मौजूद हैं ये शानदार Waterfalls, घूमने का बेस्ट समय है मानसून

मानसून के समय पहाड़ों पर भूस्खलन और बादल फटने से अचानक आयी बाढ़ की खबरें तो आपने भी जरूर पढ़ी होंगी। लेकिन मानसून ही वो समय होता है जब प्रकृति अपने पूरे शबाब पर होती है। हर तरफ हरियाली, गर्मी के मौसम में लगभग सूख चुके झरने भी इस समय एक्टिव हो जाते हैं।

हम दावे के साथ कह सकते हैं और हमें पूरा विश्वास है कि आप भी इस बात को जरूर मानेंगे कि अगर थोड़ी सावधानी और थोड़ा डिस्टेंस मेंटेन किया जाए तो मानसून की सुन्दरता को निहारने के लिए वाटरफॉल्स से बेहतर और कोई जगह नहीं हो सकती है।

waterfall near mumbai

तो चलिए हम आपको मुंबई से मात्र 100 किमी की दूरी पर मौजूद कुछ ऐसे ही शानदार वाटरफॉल्स के बारे में बता रहे हैं, जहां घूमने का बेस्ट समय मानसून ही माना जाता है।

1. भगीरथ वाटरफॉल

मुंबई के आसपास घूमने की जगहों में भगीरथ वाटरफॉल बेस्ट जगहों में गिना जाता है। यह मुंबई से मात्र 68 किमी की दूरी पर वानगनी में मौजूद है। स्थानीय लोग इस वाटरफॉल को वानगनी वाटरफॉल के नाम से भी जानते हैं। यहां एंट्री फ्री होती है।

2. भीवपुरी वाटरफॉल

चारों तरफ हरियाली से भरा यह वाटरफॉल मानसून के समय में मानो खिल उठता है। भीवपुरी वाटरफॉल मुंबई से 90 किमी की दूरी पर मौजूद कर्जत में स्थित है। यह मुंबई वालों के सबसे फेवरेट वाटरफॉल में से एक है। मुंबई से कर्जत तक का रास्ता जंगलों से घिरा होने की वजह से मानसून के समय में आपको यहां काफी हरियाली देखने को मिलेगी। अगर आपको ट्रेकिंग करना पसंद है तो कर्जत में आपको वो मौका भी मिल जाएगा।

best waterfall in mumbai

3. पांडवकड़ा वाटरफॉल

पांडवकड़ा वाटरफॉल मुंबई से मात्र 3 घंटे की दूरी पर स्थित है। अगर आप नवी मुंबई में रहते हैं तो आपके लिए भी यह वाटरफॉल काफी नजदीक होगा। मुंबई से यह वाटरफॉल मात्र 31 किमी की दूरी पर है। यह वाटरफॉल एक लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट भी है, जहां लोग दिनभर ढेर सारी मस्ती और परिवार और दोस्तों के साथ वाटरफॉल में घूमने का आनंद उठाने आते हैं।

मानसून में जब चारों तरफ हरियाली छायी रहती है उस समय इस वाटरफॉल पर घूमने में काफी अच्छा लगता है। कहा जाता है कि अपने वनवास के दौरान पांडव इस वाटरफॉल पर आएं थे और यहां स्नान किया था। यहां एंट्री शुल्क ₹50 प्रति व्यक्ति है। वीकेंड पर घूमने के लिए यह मुंबई के पास की बेस्ट जगह है।

enjoy a monsoon day mumbai waterfall

4. कुने वाटरफॉल

मुंबई से कुने वाटरफॉल की दूरी लगभग 80 किमी है। यह लोनावला में स्थित है, जिसे भारत में 14वां सबसे ऊंचा वाटरफॉल कहा जाता है। यह एक लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट है। वाटरफॉल का पूरा इलाका घने जंगलों और हरियाली से घिरा हुआ है।

मानसून में घूमने के लिए कुने वाटरफॉल एक बेस्ट जगह है। हालांकि मानसून के समय झरने में नहाना या झील में तैरने पर पाबंदी लगी हो सकती है और झरने के ज्यादा करीब जाना खतरनाक भी हो सकता है। इसलिए अत्यधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।

kune waterfall maharashtra

5. ज़ेनिथ वाटरफॉल

मुंबई से लगभग 73 किमी की दूरी पर कर्जत के पास खोपोली में यह वाटरफॉल मौजूद है। महाराष्ट्र के सबसे सुन्दर वाटरफॉल्स में इस झरने की गिनती होती है। वाटरफॉल तक पहुंचने का रास्ते में एक छोटा सा ट्रैकिंग करना पड़ता है जो आपके सफर में रोमांच भर देता है। यकिन मानिए घनी हरियाली और जंगलों के बीच से होकर पतली पगडंडियों से गुजरकर जब आप इस वाटरफॉल को देखेंगे तो रास्ते की आपकी पूरी थकान कुछ पल में ही फुर्र हो जाएगी।

waterfall within 100 km mumbai

6. चिंचोटी वाटरफॉल

मुंबई के पास स्थित वसई में मौजूद यह वाटरफॉल मुंबईकरों का पसंदीदा जगह है। खासतौर पर वीकेंड पर यहां पर्यटकों की खासी भीड़ जमा होती है। इस वाटरफॉल पर घूमने का आदर्श समय जून से अक्तूबर को ही माना जाता है। मानसून की बारिश शुरू होने के बाद तो इस वाटरफॉल की सुन्दरता कई गुना बढ़ जाती है।

अगर आपको बारिश का लुत्फ उठाना पसंद है तो एक दिन के पिकनिक पर इस वाटरफॉल पर अपने दोस्तों संग जरूर जाएं और हां, सावधानी का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। यह वाटरफॉल मुंबई से लगभग 76 किमी की दूरी पर स्थित है।

More News

Read more about: mumbai waterfalls monsoon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+