Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Navratri 2024 : दिल्ली के ये हैं फेमस दुर्गा पूजा पंडाल, उठा सकेंगे यहां लजीज व्यंजन व भोग का आनंद

Navratri 2024 : दिल्ली के ये हैं फेमस दुर्गा पूजा पंडाल, उठा सकेंगे यहां लजीज व्यंजन व भोग का आनंद

दिल्ली दिलवालों का शहर कहलाता है। होली हो या दीवाली या फिर गणेश चतुर्थी हो या दुर्गा पूजा, दिल्ली में हर तरह का त्योहार पूरे जोश और धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। दुर्गा पूजा के लिए आमतौर पर कोलकाता का नाम ही सबसे पहले याद आता है। लेकिन शक्ति की देवी मां दुर्गा की आराधना में दिल्ली वाले भी कहां पीछे रहने वाले हैं। दिल्ली में कई जगहों पर बड़े ही धूमधाम के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है।

इन पूजा पंडालों को देखकर हम दावे के साथ कह सकते हैं कि आप कोलकाता की दुर्गा पूजा को बिल्कुल भी मिस नहीं करेंगे। हम यहां जिन दुर्गा पूजा पंडालों के बारे में बात करने वाले हैं, उनकी सबसे बड़ी खासियत है कि यहां आप लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे। कहीं मां दुर्गा का भोग प्रसाद मुफ्त में बंटता है तो कहीं इतने स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल सजते हैं कि आप खुद को रोक ही नहीं पाएंगे।

delhi famous durga puja pandal

तो चलिए फटाफट जान लेते हैं, दिल्ली में कहां-कहां होती है फेमस दुर्गा पूजा :

1. सीआर पार्क

कोलकाता की दुर्गा पूजा दिल्ली में देखना चाहते हैं तो बिना दाएं-बाएं कहीं मुड़े सीधा पहुंच जाइए सीआर पार्क। इस साल सीआर पार्क के बी ब्लॉक में काशी विश्वनाथ मंदिर की थीम पर दुर्गा पूजा पंडाल बनाया जा रहा है। मीडिया से बात करते हुए इस पूजा पंडाल के जनरल सेक्रेटरी आशीष सोम ने बताया कि पिछले 49 सालों से सीआर पार्क में दुर्गा पूजा का आयोजन होता आ रहा है। जिस तरह काशी विश्वनाथ मंदिर में सोने की परत चढ़ी हुई है उसी तर्ज पर पंडाल में सुनहरे रंग का काम अधिक किया जा रहा है।

दुर्गा पूजा के दौरान इस पंडाल में कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। इसे मिनी कोलकाता कहा जाता है। पूजा पंडाल में जब भी जाएं तब यह जरूर पूछ ले कि मां दुर्गा का भोग प्रसाद कब मिलेगा, क्योंकि यहां का भोग बड़ा ही स्वादिष्ट होता है। इसके अलावा यहां पंडाल के आसपास भी कई चाट-पकौड़ियों वाले के स्टॉल लगते हैं, जिन्हें मिस नहीं किया जा सकता है।

delhi durga puja pandals 2024

2. काली माता बाड़ी, मयूर विहार

दिल्ली में दुर्गा पूजा पर घूमने का मन बना लिया है तो पूरे परिवार के साथ मयूर विहार के काली बाड़ी पंडाल में चले आएं। हर साल अलग-अलग थीम पर पूजा पंडाल की सजावट की जाती है। अगर आप दोपहर के वक्त यहां जाते हैं तो यहां मिलने वाला प्रसाद जरूर ग्रहण करें। कमाल का स्वाद होता है इस प्रसाद में।

लेकिन आपने अगर शाम को यहां जाने का प्लान बनाया है तो पंडाल के पास मिलने वाले स्पाइसी पानी पूरी के स्टॉल पर जरूर जाएं। यकीन मानें, अगली बार इस स्वाद के बारे में सोचकर ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा।

3. कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा पंडाल

दिल्ली का तीसरा सबसे फेमस दुर्गा पूजा पंडाल है कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा पंडाल। पुरानी दिल्ली का यह इलाका न सिर्फ खाने-पीने के विकल्पों के लिए बल्कि शॉपिंग के लिए भी दिल्लीवालों में बड़ा मशहूर है। नवरात्रि के समय इस तरफ आने वाले लोगों का मुख्य आकर्षण पंडाल में देवी दुर्गा की भव्य प्रतिमा का दर्शन करना है।

यहां मां दुर्गा की प्रतिमा से लेकर पंडाल की सजावट तक में परंपरागत और आधुनिकता दोनों का मिश्रण दिखाई देता है। यहां बंगाली मिठाईयां बड़ी अच्छी मिलती हैं। तो जब भी इस तरफ मां दुर्गा के दर्शन करने आएं तो रसगुल्ला और मिष्टी दोई न सिर्फ खुद खाएं बल्कि पैक करवाकर घर भी जरूर ले जाएं।

durga puja 2024 delhi

4. मिंटो रोड दुर्गा पूजा समिति

दिल्ली में जितने पुराने दुर्गा पूजा पंडाल होते हैं, उनमें से यह एक है। कनॉट प्लेस के पास मिंटो रोड पर यह पूजा होती है। यहां परंपरागत सजावट के साथ बड़े ही भव्य तरीके से पंडाल बनाकर मां दुर्गा की पूजा की जाती है। नवरात्रि के दौरान यहां कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होता है। बंगाल की दुर्गा पूजा की तरह ही यहां भोग प्रसाद का वितरण भी किया जाता है, जिसे लेने व खाने वालों की लंबी लाइन लगती है। इस दुर्गा पूजा पंडाल का नजदीकी मेट्रो स्टेशन राजीव चौक है।

delhi navratri special

5. सफदरजंग एंक्लेव

मातृ मंदिर समिति बड़े ही धूमधाम के साथ यहां मां दुर्गा की पूजा का आयोजन करती है। यहां भी शाम के बाद अक्सर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है जिसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। इस दुर्गा पूजा पंडाल के आसपास भी आपको दिल्ली के स्ट्रीट फूड मिल जाएंगे, जिन्हें आप अपने दोस्तों और परिवारों के साथ घूमने निकलते समय एंजॉय कर सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+