Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नोएडा एयरपोर्ट तक बिछेगी 16 किमी लंबी अंडरग्राउंड रेलवे लाइन, कब शुरू होगा एयरपोर्ट और यात्री करेंगे टिकट बुक!

नोएडा एयरपोर्ट तक बिछेगी 16 किमी लंबी अंडरग्राउंड रेलवे लाइन, कब शुरू होगा एयरपोर्ट और यात्री करेंगे टिकट बुक!

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ी बड़ी खबर सामने आयी है। मीडिया रिपोर्ट्स में किये गये दावों को अगर सच माने तो अगले साल अप्रैल के महीने में ही नोएडा में नवनिर्मित जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को खोल दिया जाएगा। बताया जाता है कि कुछ एयरलाइंस ने नोएडा एयरपोर्ट से इंटरनेशनल रूट्स के लिए भी विमानों का संचालन करने के लिए आवेदन किया है।

अगर सब कुछ सही रहा और द्विपक्षीय समझौता हो जाता है तो घरेलू गंतव्यों के साथ-साथ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहले दिन ही कई अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों के लिए विमानें उड़ान भरेंगी। वहीं दूसरी ओर नोएडा एयरपोर्ट के साथ कनेक्टिविटी को बढ़ावा दिया जा रहा है जिसके तहत चोला से 16 किमी लंबी अंडरग्राउंड रेल लाइन नोएडा एयरपोर्ट तक बिछाने के बारे में सोच विचार किया जा रहा है।

noida international airport

कब से शुरू होगा विमानों का संचालन?

मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 17 अप्रैल 2025 से यात्री सेवाओं को शुरू कर दिया जाएगा। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) से विभिन्न एयरलाइंस जैसे इंडिगो (Indigo), अकासा (Akasa), एयर इंडिया (Air India) आदि अलग-अलग गंतव्यों के लिए विमानों का संचालन शुरू करने के संबंध में स्लॉट को लेकर बातचीत कर रही है। जिन गंतव्यों के लिए नोएडा एयरपोर्ट से विमानों का संचालन शुरू किया जाएगा, उनमें कई इंटरनेशनल गंतव्य भी शामिल हैं।

पहले दिन कितनी विमानें भरेंगी उड़ान?

मिली जानकारी के अनुसार पहले दिन करीब 30 विमान अलग-अलग गंतव्यों के लिए उड़ान भर सकती है। इनमें से लगभग 25 उड़ान घरेलु गंतव्य, 3 अंतर्राष्ट्रीय गंतव्य और 2 उड़ान कार्गो मूवमेंट के लिए होगी। जिन घरेलु गंतव्यों के लिए पहले दिन से ही नोएडा एयरपोर्ट से विमानों का संचालन किया जाएगा, उनमें मुंबई, बेंगलुरु, लखनऊ, देहरादून, हुबली और हैदराबाद जैसे शहर शामिल हैं। वहीं पहले दिन ही नोएडा एयरपोर्ट से सिंगापुर, दुबई और ज्यूरिख (स्वीट्जरलैंड) के लिए विमान के उड़ान भरने की संभावना है।

कब से टिकट बुक कर सकेंगे यात्री?

नोएडा एयरपोर्ट के खुलने की संभावित तारीख तो पता चल गयी। अब आपके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि यात्री कब से इन उड़ानों के लिए अपनी टिकट बुक कर सकेंगे। घरेलु उड़ानों के यात्री एयरपोर्ट का उद्घाटन होने के 6 सप्ताह पहले से फ्लाइट का अपना टिकट बुक कर सकेंगे।

jewar international airport noida

वहीं अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए यात्री अपनी यात्रा की तिथि से लगभग 90 दिन पहले टिकट बुक कर सकेंगे। इसका मतलब है कि अगर 17 अप्रैल से नोएडा एयरपोर्ट पर यात्री सेवाओं को शुरू किया जाएगा तो जनवरी के अंत से यात्री इस एयरपोर्ट से अपनी-अपनी पसंदीदा गंतव्यों के लिए विमान की टिकट बुक कर सकेंगे।

16 किमी लंबी अंडरग्राउंड रेलवे लाइन बिछाने की योजना

नोएडा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को मल्टीमॉडल बनाया जा रहा है। यह एयरपोर्ट भारतीय रेल, रैपिड रेल, मेट्रो, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और फ्लाईंग टैक्सी से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि चोला रेलवे स्टेशन से जेवर एयरपोर्ट तक 16 किमी लंबा अंडरग्राउंड रेलवे लाइन बिछाने की योजना भी बनायी जा रही है। बताया जाता है कि यह प्रस्ताव भारतीय रेलवे का है।

इस बारे में मीडिया से बात करते हुए यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने दो प्रस्ताव दिये हैं। इसमें एक प्रस्ताव 16 किमी लंबा पूरा अंडरग्राउंड रेलवे लाइन बिछाने का है और दूसरे प्रस्ताव में 1.8 किमी अंडरग्राउंड और बाकी एलिवेटेड रेलवे लाइन बिछाने की बात कही है। दोनों प्रस्ताव का DPR जमा किया जा चुका है और अब भारतीय रेलवे मंत्रालय ही यह तय करेगी कि वह कौन से प्रस्ताव को स्वीकार करेगी।

बता दें, नवी मुंबई में बन रहा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट भी अगले साल की पहली तिमाही में ही खुलने की संभावना है। जानकारी के अनुसार मार्च 2025 तक नवी मुंबई एयरपोर्ट से घरेलु उड़ानों का संचालन शुरू हो सकता है और जून 2025 तक अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों का संचालन शुरू हो जाएगा।

More News

    Read more about: noida airport railway
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+