Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कब से शुरू हो रहा है नोएडा का जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट? जानें तारीख

कब से शुरू हो रहा है नोएडा का जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट? जानें तारीख

पिछले लंबे समय से अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता रहा है कि अगले साल से नोएडा का जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू हो सकता है। लेकिन कब से नोएडा एयरपोर्ट पर यात्री सेवाएं शुरू होंगी और विमान उड़ान भरना शुरू करेंगी, इसकी कोई निश्चित तारीख का खुलासा अब तक नहीं हो पाया था। हालांकि शुरुआत में यह जरूर कहा जा रहा था कि सितंबर 2024 के अंत तक नोएडा एयरपोर्ट से यात्री सेवाओं को शुरू कर दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं किया जा सका।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्री सेवाएं शुरू होने की यह धुंधली तस्वीर अब काफी हद तक साफ होती नजर आ रही है। न सिर्फ नोएडा एयरपोर्ट के शुरू होने की संभावित तारीख सामने आयी है बल्कि सभी एयरलाइंस से अपनी उड़ानों को उसी आधार पर लाइन-अप करने की हिदायत भी दी जा चुकी है। कब से शुरू हो रही है नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्री सेवाएं? कब से यात्रियों को लेकर विभिन्न घरेलू व अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों के लिए विमान नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरना शुरू करेगी?

noida international airport opening date

कब से शुरू हो सकता है ट्रायल?

नोएडा एयरपोर्ट के खुलने की संभावित तारीख के बारे में बताने से पहले हम आपको बता दें कि कब से नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ट्रायल रन शुरू होगा! Times of India की एक रिपोर्ट के अनुसार 30 नवंबर 2024 से नोएडा एयरपोर्ट पर विमानों का ट्रायल शुरू होने वाला है।

यह ट्रायल एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) द्वारा करवाया जाएगा, जिससे यह सुनिश्चित हो सकेगा कि एयरपोर्ट पर कमर्शियल सेवाएं शुरू होने से पहले नोएडा एयरपोर्ट के सभी सिस्टम अच्छी तरह से काम कर रहे हैं, एयरपोर्ट यात्री सेवाएं देने के लिए अब पूरी तरह से तैयार व सुरक्षित है और सभी यात्री सेवाएं सीविल एविएशन अथॉरिटी के मानदंडों के आधार पर ही प्रदान किये जा रहे हैं।

कब से शुरू होगा नोएडा एयरपोर्ट?

मिली जानकारी के अनुसार नोएडा का जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट 17 अप्रैल 2025 से शुरू होने वाला है। बताया जाता है कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की तरफ से नोएडा एयरपोर्ट समेत अन्य सभी अधिकारियों को हिदायत दी जा चुकी है कि वे इसके आधार पर फ्लाइट को शेड्यूल करना व अन्य सभी कार्यों को पूरा करें ताकि उद्घाटन के समय एयरपोर्ट संचालन के लिए पूरी तरह से तैयार रहे।

बता दें, दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाद नोएडा का जेवर एयरपोर्ट दिल्ली-NCR क्षेत्र का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। मीडिया रिपोर्ट्स में किये गये दावों को सच माने कि अप्रैल 2025 में एयरपोर्ट का उद्घाटन होने के बाद हर दिन 65 उड़ानों का संचालन किया जाएगा, जिसमें से 62 घरेलू, 2 अंतर्राष्ट्रीय और 1 कार्गो फ्लाइट होगी।

कब से बुक कर सकेंगे टिकट?

हिंदुस्तान की एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि नोएडा एयरपोर्ट के शुरू होने से 90 दिन पहले इंटरनेशनल फ्लाइट और 6 सप्ताह पहले घरेलू फ्लाइट के लिए टिकट की बुकिंग शुरू हो जाएगी। बताया जाता है कि पहले दिन सिंगापुर अथवा दुबई के लिए अंतर्राष्ट्रीय उड़ान शुरू हो सकती है।

noida jewar international airport news

हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है। बताया जाता है कि एयरोड्रोम लाइसेंस के लिए दिसंबर में आवेदन किया जाएगा। 90 दिनों में नागरिक उड्डयन मंत्रालय (DGCA) से इसकी अनुमति मिलने की संभावना है। अगले साल मार्च तक रनवे पर विमान को उतारने की अनुमति दी जाएगी।

देर हुई तो 6 महीना फिर टल जाएगा उद्घाटन

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIAL) के सीईओ अरुण वीर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए एयरपोर्ट के उद्घाटन की तारीख की पुष्टि भी की है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि नोएडा एयरपोर्ट पर उड़ान सेवाओं को 17 अप्रैल से शुरू करने की एक योजना जमा की गयी है। हालांकि हमारी अभी भी कोशिश जारी है कि एयरपोर्ट की लॉन्चिंग उससे पहले ही कर दी जाए। लेकिन एयरपोर्ट का उद्घाटन होने में अगर 17 अप्रैल से भी ज्यादा का विलंब होता है तो अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (IATA) से अंतर्राष्ट्रीय अनुमोदन लेने और समय स्लॉट प्राप्त करने की समयसीमा को 6 महीने और आगे बढ़ा देगी।

यानी अगर 17 अप्रैल तक एयरपोर्ट पर उड़ान से संबंधित सभी जरूरी कार्रवाई को पूरा कर लाइसेंस नहीं प्राप्त किया जा सका तो अगले 6 महीने तक उड़ान शुरू नहीं हो सकेगी। ऐसा इसलिए किया जाता है कि ताकि नये एयरपोर्ट के शुरू होने के 70 दिन पहले दुनिया भर के दूसरे सभी एयरपोर्ट्स को इस बारे में जानकारी उपलब्ध करवायी जा सकें ताकी वे नये एयरपोर्ट के लिए उड़ान सेवाओं को लाइन-अप कर सकें।

बता दें, दिल्ली-NCR क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए नोएडा का जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। यह एयरपोर्ट न सिर्फ दिल्ली-NCR क्षेत्र को देश व दुनिया से जोड़ेगा बल्कि आसपास के इलाकों का तेजी से आर्थिक विकास भी सुनिश्चित करेगा। इस एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद NCR क्षेत्र में रहने वाले लोगों को यातायात के लिए दिल्ली IGI एयरपोर्ट तक जाने के लिए घंटों जाम में फंसने की समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी।

More News

    Read more about: noida airport travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+