Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक बढ़ेगी नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन - जुड़ेंगे 11 नये स्टेशन, जानिए Details

ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक बढ़ेगी नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन - जुड़ेंगे 11 नये स्टेशन, जानिए Details

ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी। अब उन्हें हर रविवार को मेट्रो एक्सटेंशन की मांग पर प्रदर्शन करने की जरूरत नहीं है। पिछले लंबे समय से चल रहे स्थानीय लोगों की मांग को स्वीकार करते हुए नोएडा मेट्रो रेलवे कॉर्पोरेशन (NMRC) ने नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन को ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।

उम्मीद की जा रही है कि इस फैसले से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी पहले और भी बेहतर हो जाएगी। इससे न सिर्फ लोगों को आवाजाही करने में सुविधा होगी बल्कि सड़कों पर ट्रैफिक जाम और गाड़ियों की संख्या में भी कमी आएगी।

noida aqua line metro

ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक बढ़ेगी नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन

नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन मेट्रो नोएडा सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा के बीच चलती है। अब इसे ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक बढ़ाने की योजना है। इस नये विस्तार में कुल 17.43 किमी लंबा कॉरिडोर एक्सटेंशन होगा जिसमें 11 स्टेशन बनाए जाने की योजना है। इस विस्तार के बाद नोएडा के सेक्टर 61, 70, 122 और 123 पर भी मेट्रो सेवा उपलब्ध हो जाएगी।

नोएडा मेट्रो एक्सटेंशन के बाद जो नये 11 स्टेशन जुड़ेंगे उनके नाम निम्न हैं :

  • नोएडा सेक्टर 51 (वर्तमान स्टेशन)
  • नोएडा सेक्टर 61
  • नोएडा सेक्टर 70
  • नोएडा सेक्टर 122
  • नोएडा सेक्टर 123
  • ग्रेटर नोएडा सेक्टर 4
  • इकोटेक 12
  • ग्रेटर नोएडा सेक्टर 2
  • ग्रेटर नोएडा सेक्टर 3
  • ग्रेटर नोएडा सेक्टर 10
  • ग्रेटर नोएडा सेक्टर 12
  • ग्रेटर नोएडा सेक्टर नॉलेज पार्क 5
noida aqua line metro extension upto greater noida west

दिल्ली के ब्लू लाइन मेट्रो से जुड़ेगा

Times Now की एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार नोएडा का एक्वा लाइन मेट्रो दिल्ली के ब्लू लाइन मेट्रो से जुड़ेगा। यह इस मेट्रो लाइन की सबसे बड़ी खासियत होगी। बता दें, वर्तमान समय में नोएडा मेट्रो के एक्वा लाइन का सेक्टर 51 और दिल्ली मेट्रो के ब्लूलाइन सेक्टर-52 स्टेशनों के बीच कोई कनेक्टिविटी नहीं है। इस वजह से लोगों को एक स्टेशन से बाहर आकर दूसरे स्टेशन तक जाना पड़ता है।

लेकिन नए एक्सटेंशन लाइन के बन जाने के बाद नोएडा मेट्रो का एक्वा लाइन सेक्टर 61 पर दिल्ली मेट्रो के ब्लू लाइन से जुड़ जाएगा। सेक्टर 61 पर नया इंटरचेंज स्टेशन बन जाने के बाद यात्रियों को स्टेशन से बाहर आने की जरूर नहीं होगी। इससे नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और दिल्ली के बीच आवाजाही करने वाले यात्रियों का समय और पैसा दोनों की बचत होगी।

noida greater noida delhi

कितना होगी लागत?

मीडिया से बात करते हुए NMRC के मैनेजिंग डायरेक्टर लोकेश एम ने बताया कि इसकी लागत लगभग ₹2991.60 करोड़ रुपए हो सकती है। बताया जाता है कि नोएडा के एक्वा लाइन और ब्लू लाइन मेट्रो से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या पिछले कुछ सालों में काफी बढ़ी है। साल 2019 में जहां इस लाइन से होकर यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या 18000 हुआ करती थी वहीं साल 2023 में यात्रियों की संख्या बढ़कर 45000 पर पहुंच गयी है।

इसके अलावा नोएडा में बोटैनिकल गार्डन में स्थित दिल्ली मेट्रो के स्टेशन से नोएडा सेक्टर 142 मेट्रो स्टेशन को जोड़ने का काम भी चल रहा है। इससे दिल्ली से ग्रेटर नोएडा के बीच का सफर तय करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी, उन्हें कम समय लगेगा।

More News

    Read more about: noida metro delhi
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+