Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »ये हैं भारत के ऑफ़बीट हनीमून डेस्टिनेशन

ये हैं भारत के ऑफ़बीट हनीमून डेस्टिनेशन

जब बात हनीमून की आती है तो दिमाग में आता है शिमला,मनाली,कश्मीर मुन्नार आदि लेकिन अज हम आपको अपने इस आर्टिकल के जरिये आपको बतायेंगे भारत की कुछ अनसुनी जगहों के बारे में

By Goldi

जब बात हनीमून की आती है तो दिमाग में आता है शिमला,मनाली,कश्मीर मुन्नार आदि लेकिन अज हम आपको अपने इस आर्टिकल के जरिये आपको बतायेंगे भारत की कुछ अनसुनी जगहों के बारे में जो हनीमून मनाने के लिए एकदम परफेक्ट है.........

तारकर्ली

तारकर्ली

अगर आप बीच पर हनीमून मनाना चाहते हैं..तो तारकर्ली एक बेस्ट प्लेस है..यह जगह मुंबई से 546 किमी की दूरी पर है।यहां आप स्कूबा डाइविंग कर सकते हैं। खूबसूरत समुद्र का किनारा और रोमांटिक हाउसबोट आपको बहुत अच्छे लगेंगे। यहां का सीफूड भी बेहद खास है। ये पूरा क्षेत्र बहुत ऐतिहासिक है, इसलिए एडवेंचर के साथ-साथ आपको इतिहास जानने का मौका भी मिलेगा।PC: Lalit.aphale

पुदुच्चेरी

पुदुच्चेरी

पुदुच्चेरी के समुद्र तट पर हनीमून मनाने वाले कुछ बेहतरीन समय एक साथ गुजार सकते हैं। अपने प्यार के साथ यहां की खूबसूरत समुद्री तट पर घूमना एक यादगार अनुभव साबित होगा। इसके जरिए आप प्यार से भरे एक मजबूत रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं।PC: Darshika28

हॉर्सले हिल्स आंध्र प्रदेश

हॉर्सले हिल्स आंध्र प्रदेश

अगर आपको हरियाली और शांत वातावरण पसंद है तो आपको हॉर्सले हिल्स जरुर जाना चाहिए..हार्सिली हिल्स या हार्सिली कोन्डा आंध्र प्रदेश चित्तूर जिला शहर मदनपल्ली के करीब एक पहाडी इलाका है। इसका स्थानीय नाम "एनुगु मल्लम्मा कोंडा" है। आप यहां कौंडिन्य वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, एन्वायरनमेंट पार्क और मालमा टेम्पल आदि देख सकते हैं..साथ ही यहां से 144 किलोमीटर की दूरी पर स्थ‍ित तिरुपति मंदिर के दर्शन भी किये जा सकते हैं।PC: rajaraman sundaram

चकराता

चकराता

अगर आपको बर्फ देखना पसंद है लेकिन मनाली में बढती भीड़ भाड़ के चलते वहां नहीं जाना चाहते तो बिना टेंशन लिए पहुंच जाइए चकराता। चकराता अपने शांत वातावरण और प्रदूषण मुक्त पर्यावरण के लिए जाना जाता है।यहां आप स्नो फॉल के साथ ट्रेकिंग का भी मजा ले सकते हैं।अगर आप मंदिरों का दर्शन करना चाहते हैं तो लखवर, महासू देवता मंदिर आदि जा सकते हैं। ये मंदिर महाभारत युग से जुड़े हैं।

PC:Nipun Sohanlal

लक्ष्यद्वीप

लक्ष्यद्वीप

टापू पर करें रोमांस कहते हैं कि मालदीव में माले एक उष्णकटिबंधीय स्वर्ग है। हम पूछते हैं कि, क्यों कोई कुछ सौ किलोमीटर की यात्रा करके यहाँ नहीं आना चाहेगा ये स्थान केरल से 250 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जो छुट्टी बिताने के लिए एक परफेक्ट जगह है ? यहाँ पहुँचने के लिए आपका भारतीय वीजा भी आपकी पूरी मदद करता है।
PC: Thejas

वायनाड

वायनाड

अगर आप प्रकृति को करीब से निहारना चाहते हैं...तो वायनाड बेस्ट आप्शन है।पश्चिमी घाट के हरे भरे पर्वतों के बीच स्थित वायनाड का प्राकृतिक सौन्दर्य आज भी अपने प्राचीन रूप में है। इस स्थान की प्रभावित करने वाली सुंदरता आपकी भूखी आँखों के लिए भोजन के समान है। अगर आप वायनाड में हैं तो एडक्कल गुफाएं, मीनमुट्ठी जलप्रपात, पुकूट झील जैसे स्थानों की यात्रा अवश्य करें।PC:Pandi2win

नारकंडा

नारकंडा

भारत के लोकप्रिय हिलस्टेशन में से एक नारकंडा हनीमून मनाने के लिए एकदम परफेक्ट प्लेस है...यहां बर्फ से ढके शक्तिशाली हिमालय पर्वत श्रृंखला और इसकी तलहटी पर हरे जंगलों का एक शानदार दृश्य प्रदान करता है। यहां आप हाटू पीक, हाटु मंदिर, के अलावा सेब के बगानों को देख सकते हैं।PC:Ashish Gupta

खजुराहो

खजुराहो

खजुराहो के बारे में आपने सुना तो होगा, पर हनीमून डेस्टीनेशन के लिए इसके बारे कभी नहीं सोचा होगा।मध्यप्रदेश स्थ‍ित खजुराहो अपनी कामुक मूर्तियों के लिए बहुत मशहूर है। ऐसे में हनीमून के लिए इससे अच्छी जगह और क्या हो सकती है।PC:BSSKrishnaS

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+