Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जानें क्यों शादियों के लिहाज से बेस्ट हैं भारत के ये टॉप 5 वेडिंग डेस्टिनेशंस

जानें क्यों शादियों के लिहाज से बेस्ट हैं भारत के ये टॉप 5 वेडिंग डेस्टिनेशंस

By Staff

वर्तमान में सशक्त मीडिया के जरिये आप "बिग इंडियन वेडिंग" नाम से वाक़िफ़ ही होंगे। अक्सर ही ये शब्द हमें अखबारों या टेलीविज़न पर सुनने को मिल जाता है, जहां समाज का एक वर्ग अपनी या अपने सगे संबंधियों की शादी का आयोजन स्थल किसी लोकप्रिय डेस्टिनेशन को बनाता है।

आगे बढ़ने से पहले आपको बता दें कि ऐसे डेस्टिनेशंस पर शादियां एक विशेष थीम के अंतर्गत होती हैं। ज्ञात हो कि भारत में शादियां व्यक्ति के जीवन का एक महत्त्वपूर्ण पल होती हैं जिसे वो जीवन भर याद रखना चाहता है। तो इसी क्रम में आज हम अपने इस लेख के जरिये आपको अवगत कराने वाले हैं भारत में मौजूद उन 5 दिलकश डेस्टिनेशंस से जो वर्तमान में देश के अलावा दुनिया भर के जोड़ों को बंधन में बंध गठबंधन करने के लिए आकर्षित कर रही हैं। अब देर किस बात की आइये जाना जाये भारत में मौजूद इन टॉप 5 वेडिंग डेस्टिनेशंस के बारे में गहराई से।

गोवा

शादियों के लिहाज से गोवा हमेशा ही लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा है| गोवा क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे छोटा और जनसँख्या के हिसाब से चौथा सबसे छोटा राज्य है। पूरी दुनिया में गोवा अपने खूबसूरत समुंदर के किनारों और मशहूर स्थापत्य के लिये जाना जाता है। गोवा पहले पुर्तगाल का एक उपनिवेश था। पुर्तगालियों ने गोवा पर लगभग 450 सालों तक शासन किया और दिसंबर 1961 में यह भारतीय प्राशासन को सौंपा गया। ज्ञात हो कि समुंद्र के किनारे बसे गोवा में आज कई ऐसे बीच हैं जिनकी सुन्दरता किसी भी पर्यटक का मन मोह सकती है। अतः हमारा सुझाव है कि यदि आप प्रकृति के बीच में रहकर अपनी शादी को सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो आप गोवा का रुख अवश्य कर।

Photo Courtesy: Ramada Caravela Beach Resort

उदयपुर

उदयपुर एक खूबसूरत जगह है, जो 'झीलों का शहर' के रूप में भी जाना जाता है और अपने शानदार किलों, मंदिरों, खूबसूरत झीलों, महलों, संग्रहालयों, और वन्यजीव अभयारण्यों के लिए प्रसिद्ध है। महाराणा उदय सिंह द्वितीय ने वर्ष 1559 में इस शहर की स्थापना की। यह जगह भारत का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है और अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपरा के लिए विख्यात है। गौरतलब है कि यहाँ कई महल और किले हैं जो राजपूताना महिमा का प्रतीक के रूप में हैं। तो यदि अब आप अपने विवाह को राजसी रूप देना चाहते हैं तो उदयपुर आपके लिए एक अच्छा विकल्प है।

Photo Courtesy: Arian Zwegers

जोधपुर

जोधपुर, जयपुर के बाद राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा रेगिस्तान शहर है। अपनी अनूठी विशेषताओं के कारण इस शहर को दो उपनाम 'सन सिटी' और 'ब्लू सिटी' मिले हैं। 'सन सिटी' नाम जोधपुर के चमकीले धूप के मौसम के कारण दिया गया है, जबकि 'ब्लू सिटी' नाम शहर के मेहरानगढ़ किले आसपास स्थित नीले रंग के घरों के कारण दिया गया है। जोधपुर को 'थार के प्रवेश द्वार' के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि यह शहर थार रेगिस्तान की सीमा पर स्थित है। यह शहर 1459 ई0 में राठौड़ परिवार के नेता राव जोधा द्वारा स्थापित किया गया था। गौरतलब है कि वर्तमान में जोधपुर का शुमार भी भारत के उन डेस्टिनेशंस में है जहां हर साल हजारों लोग केवल शादी करने के लिए आ रहे हैं।

Photo Courtesy: Nathan Hughes Hamilton

केरल

भगवान का अपना देश कहा जाने वाला केरल पर्यटन की दृष्टि से हमेशा से ही ख़ास रहा है। आज केरल और पर्यटन लगभग एक दूसरे के पर्यायवाची हैं, भरपूर ट्रॉपिकल हरियाली, नारियल के पेड़, तटों पर दूर तक फैले पाम, गदगद कर देने वाली पानी पर तैरती हाउसबोट, कई मंदिर, आयुर्वेद की सुंगध, दुर्बल झीलें या समुद्री झीलें, नहर, द्वीप आदि। आज केरल में ऐसा बहुत कुछ है जो आपको मंत्र मुग्ध करने के लिए काफी है। कहा जाता है कि दक्षिण भारत का ये राज्य जहां देवता वास करते हैं अपने में ऐसा बहुत कुछ समेटे हुए है जो आज आधुनिक होते हुए भी प्राचीन है। ये शहर जितना खूबसूरत है यहां के लोग भी उतने सौम्य और मेहमान नवाज हैं। तो इसको जानने के बाद यदि अब आप शादी के लिए स्थान खोज रहे हैं तो हमारा सुझाव यही है कि आप अपनी शादी के लिए केरल का चुनाव करें।

Photo Courtesy: Saad Faruque

अंड़मान और निकोबार द्वीप

सालों से मनुष्य, एकांता की तलाश में कई समुंद्री तटों की ओर खींचा चला जाता है। चाहे वो ब्राज़ील के अमेज़न हो या फिर इबिज़ के समुंद्री तट, यहाँ के शांत वातावरण में मनुष्य एकांत प्राप्त करता है, जो विश्व के कुछ ही स्थानों में प्राप्त होती है। अगर आप भी, कुछ समय एकांत में बिताना चाहते हैं, तो अंड़मान - निकोबार द्वीप एक सही स्थान है। ज्ञात हो कि यह भारत की सब से बड़ी अपतटीय यूनियन टेरेटरी है, जो भारत के दक्षिण में और बंगाल की खाड़ी के बीच है। 8000 वर्ग कि.मी में फैला यह द्वीप अपनी प्राकृतिक सौन्दर्य के कारण कई सैलानियों को अपनी छुट्टियाँ बिताने के लिए मजबूर करता है। अंड़मान और निकोबार दो अलग द्वीप है जो एक दूसरे से केवल 10 डिग्री उत्तरी अक्षांश पर स्थित हैं। यदि आप अपने लिए वेडिंग डेस्टिनेशन का चुनाव कर रहे हैं तो हम यही कहेंगे कि आप अंडमान और निकोबार का रुख करें। यहां आपको हर वो चीज़ मिलेगी जो आपको जीवन भर याद रहेगी।

भारत के टॉप 5 वेडिंग डेस्टिनेशंस

Photo Courtesy: mattharvey1

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+