एक तरफ दिल्ली में G20 की बैठक होने वाली है। इस वजह से पूरे शहर को किले में तब्दिल कर दिया गया है। लोग कहीं घूमने-फिरने के लिए इस समय नहीं जा पा रहे हैं। दूसरी तरफ रक्षा बंधन की छुट्टी पर कहीं नहीं घुमा पाने की वजह से बहनें भी नाराज हो गयी हैं। इस दोहरी मुसीबत से बचने का एक आसान सा रास्ता हम आपको बता रहे हैं।

बहनों और भाईयों के साथ आगरा की 1 डे ट्रिप पर निकल पड़े। यकिन माने, इस ट्रिप के लिए आपको सिर्फ ₹2000 की ही जरूरत होगी।
दिल्ली से आगरा की 1 डे ट्रिप के बारे में विस्तार से बता रहे हैं
सिर्फ 3 घंटे में पहुंच जाएंगे आगरा
आगरा ऐसी जगह है जहां आप सर्दी, गर्मी या फिर बरसात किसी भी मौसम में घूमने जा सकते हैं। हर मौसम में इस शहर में घूमने का अपना अलग ही अनुभव होता है। इसलिए सुबह जल्दी उठकर ट्रेन या फिर गाड़ी से आगरा के लिए निकल पड़े। दिल्ली से आगरा की दूरी लगभग 240 किमी की है।

आगरा तक पहुंचने में आपको मुश्किल से 3 घंटों का समय लगेगा। ट्रेन से आगरा पहुंचने में आपका खर्च ₹100 से ₹300 के बीच हो सकता है। आगरा पहुंचकर सबसे पहले भरपेट नाश्ता किजीए। आगरा की चटपटी चाट, भल्ले, दाल पकौड़े और भंरवा पराठा खाने का खर्च ₹300 तक होगा।
चले आइए 7वें अजूबे का दीदार करने
आगरा जाने का असली मकसद हमेशा ही दुनिया के 7वें अजूबे ताजमहल का दीदार करना होता है। आप भले ही इससे पहले कितनी बार भी ताजमहल देख चुके हो, लेकिन हर बार इसे देखकर आंखे फटी की फटी ही रह जाती है। ताजमहल की एंट्री टिकट के लिए आपको लगभग ₹245 चुकाने पड़ेंगे। यहां गाइड मत लिजीएगा। इससे आपका थोड़ा खर्च बच जाएगा।
भाई-बहनों के साथ ताजमहल परिसर में घूमिए और ढेर सारी यादें बटोरिए यानी फोटो खिंचवाइए। इतनी देर में दोपहर के खाने का समय हो जाएगा। तो चले आइए आगरा के मेन मार्केट में और ठेठ यूपी वाले अंदाज में खाना खाइए। अगर बजट ज्यादा है तो किसी फैमिली रेस्तरां में जा सकते हैं, वर्ना स्ट्रीट फुड से भी पेट भरा जा सकता है।
आगरा में घूमने की दूसरी जगहें

अपनी आगरा ट्रिप में आप कई और लोकेशन को जोड़ सकते हैं जैसे आगरा का किला, मेहताब बाग, अंगूरी बाग, आराम या राम बाग, दयालबाग और सुर सरोवर पक्षी अभ्यारण्य। भाई बहनों के साथ घूमने और उनके साथ समय बिताने के लिए ये जगहें बेस्ट हैं। इसके बाद शाम को आगरा से दिल्ली के लिए आपको बस या फिर ट्रेन आराम से मिल जाएगी। आगरा में आसपास घूमने और वापस दिल्ली लौटने में आपका खर्च करीब ₹1500 तक हो सकता है।

ध्यान रखें, आगरा का पेठा भले ही दिल्ली में उपलब्ध हो लेकिन आगरा से अपनी पसंदीदा पेठा लेकर वापस दिल्ली लौटना बिल्कुल मत भूलिए। इसलिए आगरा के पेठों को खरीदने के लिए जेब में अलग से रुपये जरूर लेकर घर से निकलें। क्योंकि उन ₹2000 में आगरा के विश्व प्रसिद्ध पेठे कम पड़ जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications














