Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पटना में महिलाओं के लिए स्पेशल पिंक बसों का रूट हुआ तय, 40% कम लगेगा किराया

पटना में महिलाओं के लिए स्पेशल पिंक बसों का रूट हुआ तय, 40% कम लगेगा किराया

महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को सुनिश्चित करने के लिए बिहार की राजधानी पटना में पिंक बस (Pink Bus) चलाने का फैसला लिया गया है। इन बसों का संचालन बिहार राज्य परिवहन निगम की ओर से किया जाएगा। वर्तमान में निगम की टीम पंजाब के रोपड़ में जाकर वहां तैयार हो रही पिंक बसों का मुआयना किया है, जिसे पटना लाने की तैयारी की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मई तक सभी पिंक बसें पटना पहुंच जाएंगी, जिसके बाद परमिट देने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। परिवहन निगम के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्तमान में 20 पिंक बसों को बिहार लाया जाएगा, जिसमें से 10 बसें पटना में और बाकी की बसें भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में चलायी जाएंगी। बताया जाता है कि इन बसों का परिचालन गर्मी की छुट्टियां खत्म होने के बाद शुरू किया जा सकता है।

patna pink bus

हिंदुस्तान की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी पटना की सड़कों पर महिलाएं सुरक्षित तरीके से यात्रा कर सकें, इसे सुनिश्चित करने के लिए पिंक बसों को चलाने का फैसला लिया गया है। जिन बसों का संचालन पिंक बस के तौर पर किया जाएगा, वो सभी सीएनजी की बसें होंगी। हर दिन सुबह 7 से रात को 8 बजे के बीच इन बसों का संचालन किया जाएगा। पिंक बसों को सीएनजी मिलने में कोई समस्या न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए अलग से सीएनजी स्टेशन खोलने के बारे में भी सोच-विचार किया जा रहा है।

जिन रूट्स पर पिंक बसों को चलाने का फैसला लिया गया है उनमें शामिल हैं-

  • गांधी मैदान से बेली रोड होकर दानापुर स्टेशन तक।
  • गांधी मैदान से पटना जंक्शन होकर पटना एम्स तक।
  • गांधी मैदान से राजेंद्रनगर होकर पटना साहिब स्टेशन तक।
  • गांधी मैदान से एएन कॉलेज होकर दानापुर बस स्टैंड तक।
  • गांधी मैदान से राजापुर पुल होकर दानापुर बस स्टैंड तक।
patna pink bus route

बताया जाता है कि इन सभी रूट्स पर आने वाले कॉलेज, स्कूल, अस्पताल और प्रमुख मार्केट में इन बसों का ठहराव होगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बसों को चलाने वाली ड्राइवर और कंडक्टर दोनों ही महिलाएं होंगी, ताकि ड्राइवर-कंडक्टर व यात्री सभी की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सकें।

फिलहाल ड्राइवर और कंडक्टर की रिक्तियों के लिए आवेदन स्वीकार किया जा रहा है। इन बसों का किराया भी सामान्य बसों के मुकाबले काफी कम रखा गया है। इन बसों में सवारी करने वाली महिलाओं को ₹6 से लेकर ₹50 तक किराया चुकाना पड़ेगा, जो सामान्य बसों के मुकाबले 40 प्रतिशत तक कम बताया जा रहा है।

More News

    Read more about: patna bus travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+