Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इन जगहों पर सबसे ज्यादा बरसते हैं बादल, मानसून की बारिश को कर सकते हैं भरपूर एंजॉय

इन जगहों पर सबसे ज्यादा बरसते हैं बादल, मानसून की बारिश को कर सकते हैं भरपूर एंजॉय

भारत ऐसा देश है, जहां हर मौसम का अपना अलग आनंद होता है। गर्मियों में जहां कई तरह के खास फलों का इंतजार लोग करते हैं तो ठंड में बर्फबारी को एंजॉय करने पहाड़ों का रुख करने वाले पर्यटकों की संख्या भी काफी ज्यादा है। वहीं पर्यटकों का एक समूह ऐसा भी होता है जिसे बारिश की बूंदों से प्यार होता है। ये लोग ऐसी जगहों की तलाश में होते हैं, जहां मानसून में बादल सबसे ज्यादा बरसते हैं।

ऐसे लोगों को बारिश में कीचड़ और जलजमाव की चिंता नहीं सताती है बल्कि पानी पर गिरने वाली बारिश की बूंदों की आवाज इनके कानों में मिश्री घोलती है। पत्तों पर गिरती बारिश की बूंदे इन्हें किसी राजा के सिर पर सजे ताज में जड़ा हीरा नजर आती है। अगर आप भी ऐसे लोगों के समूह में ही आते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है...।

mahabaleshwar monsoon rain

हम यहां उन शहरों का नाम बता रहे हैं जिन्हें बादलों का घर माना जाता है। मानसून के समय, इन्हीं जगहों पर सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की जाती है।

1. मॉसिनराम, मेघालय

मेघालय का यह छोटा सा गांव न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया में सर्वाधिक बारिश होने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। वर्तमान समय में यह गांव भारत में सर्वाधिक बारिश होने की वजह से दुनिया भर में मशहूर है। गांव में हर तरफ हरियाली नजर आती है, जिसकी वजह से शहरों से लोग यहां खींचे चले आते हैं। इसके अलावा इस गांव में जीवित रुट ब्रिज भी मौजूद है, जो पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है।

2. चेरापूंजी, मेघालय

किसी जमाने में दुनिया में सर्वाधिक बारिश चेरापूंजी में हुआ करती थी, जो खिताब अब इसके पास वाले गांव मॉसिनराम के पास चला गया है। पर्यटक यहां नोहकलिकाई झरना, लिविंग रूट ब्रिज और हरी-भरी घाटियों पर ट्रेकिंग के लिए आते हैं। हालांकि यह जगह सर्वाधिक बारिश होने के लिए प्रसिद्ध है लेकिन चेरापूंजी आने वाले सैलानी इस स्थान की सुन्दरता पर मोहित हुए बिना नहीं रह पाते हैं। यह गांव बारिश के साथ-साथ अपनी प्राकृतिक सुन्दरता की वजह से भी लोगों में खूब लोकप्रिय है।

cherrapunji monsoon rain

3. अगुंबे, कर्नाटक

पश्चिमी घाट में स्थित कर्नाटक का अगुंबे, दक्षिण भारत का चेरापूंजी कहलाता है। यह स्थान न सिर्फ बतौर हिल स्टेशन बल्कि घने जंगल, ठंडा वातावरण और साल भर होने वाली हल्की-फुलकी बारिश की वजह से पर्यटकों को बहुत पसंद आता है। अगुंबे के रेन फॉरेस्ट में कई प्रकार के जीव-जंतुओं के साथ-साथ विशिष्ट प्रजाति के किंग कोबरा भी पाए जाते हैं। पर्यटकों को यहां नेचर वाक, सनसेट व्यू प्वाएंट और बारिश के सुन्दर नजारों को उपभोग करने का मौका मिलता है।

heavy monsoon rain

4. अंबोली, महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में पश्चिमी घाट पर मौजूद अंबोली को एक हिडेन जेम माना जाता है। यह जगह घने जंगलों, वाटरफॉल और विभिन्न प्रकार के वन्य जीवों की वजह से जाना जाता है। काफी कम लोगों को ही पता है कि मानसून के समय महाराष्ट्र के अंबोली में भी काफी ज्यादा बारिश होती है, जिस वजह से यहां पर्यटकों की भीड़ कम ही रहती है। पर्यटक अगर चाहे तो अंबोली घाट, हिरण्यकेशी वाटरफॉल और नंगरता फॉल्स की ट्रेकिंग पर भी जा सकते हैं। इस जगह की प्राकृतिक सुन्दरता निश्चित रूप से आपका मन मोह लेगी।

rain fall

5. महाबलेश्वर, महाराष्ट्र

यह महाराष्ट्र का एक शानदार हिल स्टेशन है, जो सहयाद्री पर्वतश्रेणी पर बसा हुआ है। अपनी हरियाली और ठंडे मौसम की वजह से खासतौर पर मुंबईकरों के बीच महाबलेश्वर काफी लोकप्रिय जगह है। यहां स्ट्रॉबेरी की खेती होती है जिन्हें पर्यटक देखने और इनका स्वाद चखने के साथ-साथ स्ट्रॉबेरी से बनी कई तरह के उत्पादों का आनंद भी उठा सकते हैं। अगर अपनी ट्रिप को थोड़ा रोमांचक बनाना चाहते हैं तो पर्यटक हल्की-हल्की बारिश में आर्थर्स सीट और विल्सन प्वाएंट की ट्रेकिंग भी कर सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+