Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» अंबोली

अंबोली - एक छोटा सा हिल स्टेशन

13

अंबोली, महाराष्ट्र राज्‍य में लगभग 700 कि.मी. की ऊँचाई पर बना एक सुंदर व छोटा सा हिल स्टेशन है। यह प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सह्याद्री पर्वतमाला में बना है जो सिंधुदुर्ग जि़ले में है।

अंबोली - ऐतिहासिक महत्‍व

ब्रिटिश शासन के दौरान अंबोली शहर का उपयोग एक ऊँची पोस्ट के रुप में होता था जहाँ से मध्य व दक्षिण भारत में सैनिकों के लिए चौकियाँ बनाई जाती थीं। 1880 में अंबोली को एक हिल स्टेशन घोषित कर दिया गया।सावंतवाड़ी के स्थानीय लोगों ने अंग्रेज़ों से भी पहले इस जगह की खूबसूरती को खोज लिया था। मानसून में महाराष्ट्र का सबसे अधिक बारिश वाला स्थान होने के कारण अंग्रेज़ों ने मेथरन को गर्मियों में अपना पसंदीदा स्थल बना लिया। परिणामस्वरुप एक लंबे समय तक  महाराष्‍ट्र के नक्‍शे पर अंबोली एक महत्‍वपूर्ण स्थान बना रहा।

एक विचित्र हिल स्टेशन 

सप्ताहांत बिताने के लिए अंबोली एक बहुत अच्छी जगह है, साथ ही रोमांटिक स्थान भी है। भागती-दौड़ती जि़ंदगी की रफ़्तार कुछ कम करने के लिए आप यहाँ आ सकते हैं। अंबोली ,झरनों का स्वर्ग है। यहाँ पाए जाने वाले अनेक झरनों में से कुछ झरनें हैं-श्रीगाँवकर झरना, महादेव झरना तथा नंगर्ता झरनानंगर्ता झरना पिकनिक और आराम के लिए एक बेहतरीन जगह है। हिरण्यकेषी झरने की गुफाओं के मुख के पास एक छोटा सा पुरातन षिव मंदिर है। ऐसा माना जाता है कि यह मंदिर स्वयं शिवजी ने बनाया था। हिरण्यकेषी मंदिर को यह नाम पार्वती से मिला जो उन्हीं का एक नाम है।

एक हिल स्टेशन होने के कारण, अंबोली में अनेक दशनीय स्थल हैं। जैसे-सी व्यू प्वाइंट, कावेलसद प्वाइंट, परीक्षित प्वाइंट और महादेव प्वाइंट। इन सभी जगहों से अरब सागर और कोंकण तट के संगम के मनोरम दृष्य देखे जा सकते हैं।

कब और कैसे जाएं

चूंकि अंबोली एक हिल स्टेशन है, इसलिए गर्मियों में जाना अच्छा रहेगा क्योंकि अधिक ऊँचाई पर होने से गर्मियों में यहाँ का मौसम ठंडा रहता है। मानसून में तापमान 20डिग्री से. हो जाने से इस जगह पर रहना सुखद होता है। सर्दियों में भी यहाँ आना अच्छा रहेगा।

सावंतवाड़ी और गोवा के पास होने से वायु, रेल व सड़क द्वारा आप आसानी से अंबोली पहुँच सकते हैं। वायुमार्ग से आने के लिए लगभग 70कि.मी. की दूरी पर स्थित गोवा का घरेलू हवाई अड्डा सबसे समीप है। रेलमार्ग से आने के लिए सावंतवाड़ी रेलवे स्टेशन का प्रयोग किया जा सकता है।

रेलवे स्टेशन से टैक्सी लेकर आप अंबोली पहुँच सकते हैं। 550 कि.मी. की दूरी पर मुंबई और 400कि.मी. की दूरी पर पुणे होने से अनेक बसें न केवल इन दो शहरों से बल्कि अन्य शहरों से भी उपलब्ध होती है, जिनकी सहायता से आप सड़कमार्ग से पहुँच सकते हैं।

अंबोली इसलिए है प्रसिद्ध

अंबोली मौसम

घूमने का सही मौसम अंबोली

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें अंबोली

  • सड़क मार्ग
    अंबोली शहर पणजिम, कोल्हापुर तथा बेलगाम के बड़े शहरों से सड़कमार्ग द्वारा जुड़ा है। यहाँ से मुंबई लगभग 550कि.मी. दूर है जबकि लगभग 400कि.मी. दूर पुणे इसके पास है। इन शहरों से अंबोली के लिए राज्य परिवहन तथा निजी बसें उपलब्ध होती हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    अंबोली से लगभग 30कि.मी. दूर सावंतवाड़ी रेलवे स्टेशन निकटतम रेलवे स्टेशन है। सावंतवाड़ी से अंबोली के लिए अनेक टैक्सियाँ उपलब्ध रहती हैं जिनका किराया लगभग 350 रुपए है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    गोवा हवाईअड्डा, अंबोली से लगभग 67कि.मी. की दूरी पर है। नियमित उड़ानें होने से यह हवाईअड्डा महाराष्ट्र तथा आसपास के सभी बड़े शहरों से जुड़ा है। इसके सबसे पास लगभग 555कि.मी. की दूरी पर छत्रपति शिवाजी हवाईअड्डा है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
11 Mar,Wed
Return On
12 Mar,Thu
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
11 Mar,Wed
Check Out
12 Mar,Thu
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
11 Mar,Wed
Return On
12 Mar,Thu