Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत के 8 प्रमुख बाज़ार जहाँ आप अपने मनपसंद व टॉप ब्रांड्स की प्रवृतियां किफ़ायती दामों पर पाएंगे!

भारत के 8 प्रमुख बाज़ार जहाँ आप अपने मनपसंद व टॉप ब्रांड्स की प्रवृतियां किफ़ायती दामों पर पाएंगे!

By Staff

भारत कई बाज़ारों से पटा पड़ा है। हर रोज़ किसी ना किसी क्षेत्र में, किसी न किसी गली में रंग बिरंगे सामानों से बाजारें सजी रहती हैं। कहीं मंगल बाज़ार प्रसिद्द है, तो कहीं मीना बाज़ार। इन नामों के साथ-साथ हर बाज़ार की एक अलग खासियत भी होती है। कहीं कपड़ों का मज़मा लगा होता है, तो कहीं गहनों का। कभी भी आप यात्रा पर जाते हैं तो एक बात तो पक्की ही होती है कि उस जगह के प्रसिद्द बाज़ार से आप कुछ निशानी खरीद कर ज़रूर ही ले जाते हैं।

आज हम इस लेख में आपके लिए यात्रा की सबसे ज़रूरी क्रिया या फिर आप इसे अपने यात्रा की निशानी कह लीजिये, से जुड़ी जानकारी लेकर आये हैं, जो आपकी यात्रा और आपके अनुभव को और भी सुखद बना देगा।

Sarojini Nagar Market

सरोजिनी नगर

जी हाँ,हम बात कर रहे हैं, आपके मनपसंद ब्राडों की हूबहू प्रतिकृति से भरे पड़े बाज़ारों के बारे में, जो भारत के हर कोने में आपको सस्ते और अच्छे मूल्य पर मिल जायेंगे। चलिए चलते हैं इन बाज़ारों की आभासी यात्रा पर।

सरोजिनी नगर, नई दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली के सबसे प्रसिद्द और मुख्य बाज़ारों में से एक, सरोजिनी नगर अपने ब्रांडेड डिज़ाइनर कपड़ों और फुटवेयर्स के लिए लोगों में सबसे ज़्यादा प्रसिद्ध है। इस बाज़ार की प्रसिद्धि इतनी ज़्यादा है कि पर्यटक भी इसकी चमक से बच नहीं पाते हैं। यहाँ मोल भाव के बाद आप अपने पसंद के कपड़े अपने मूल्य के हिसाब से ख़ुशी ख़ुशी पा सकते हैं। खासकर की महिलाओं व लड़कियों के लिए यह बाज़ार किसी जन्नत से कम नहीं है। आपको विश्वास नहीं होगा पर आप यहाँ ज़ारा, मांगो आदि जैसे ब्रांडों के डिज़ाइनर कपड़े इनके आधे से भी कम दामों में पा सकते हैं।

Janpath

जनपथ
Image Courtesy:
tommy

जनपथ, नई दिल्ली

ट्रेंड में आयी बिल्कुल नई-नई चीजें और सजावटी सामानों के लिए इससे सही बाज़ार आपके लिए कोई हो ही नहीं सकता। दिल्ली के सबसे प्रसिद्द क्षेत्र कनॉट प्लेस के पास ही स्थित इस बाज़ार में आपको आपके ज़रूरी सामानों के साथ-साथ ट्रेंड में आई बिल्कुल नई चीजें भी आराम से मिल जाएँगी। जनपथ का तो मतलब ही है, लोगों का मार्ग। लोगों के इस मार्ग में आप अपने मन के मुताबिक दिल और पॉकेट दोनों ही खोल कर बिना किसी चिंता के आराम से शॉपिंग कर सकते हैं।

Chandni Chawk

चांदनी चौक

चांदनी चौक, दिल्ली

अगर आप दिल्ली की यात्रा पर हैं और कुछ ही दिनों बाद आपकी शादी या आपको कोई शादी या ट्रेडिशनल फंक्शन अटेंड करना हो और आपके पास कुछ खास न हो पहनने के लिए तो, पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक बाजार में जाना ना भूलियेगा। फंक्शन्स व शादी से जुड़े सारे सामान व कपड़े यहाँ आपको बिल्कुल ही किफ़ायती दामों पर मिल जायेंगे। अगर आप मनीष मल्होत्रा और सब्यासाची के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और उनके बनाये हुए कपड़ों को पहनने की चाह रखते हैं, तो इससे अच्छी जगह और कोई नहीं होगी अपने सपने को पूरा करने के लिए।

Gaffar Market

गफ़्फ़ार मार्केट
Image Courtesy: Bahnfrend

गफ़्फ़ार मार्केट, दिल्ली

इलेक्ट्रॉनिक सामानों और बिल्कुल ही लेटेस्ट गैजेट्स से अगर आपको प्यार है, तो दिल्ली के करोल बाग़ का गफ़्फ़ार मार्केट ही आपके लिए वह जगह है, जहाँ आप अपनी पसंद और पैसे का पूरा फायदा उठा सकते हैं। आपको यहाँ एक से एक बेहतरीन इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान और गैजेट्स बिल्कुल ही किफ़ायती दर पर वो भी वारंटी के साथ आराम से मिल जायेंगे।

Colaba Clause

कोलाबा कॉज़वे
Image Courtesy: Ekabhishek

कोलाबा कॉज़वे, मुम्बई

कोलाबा कॉज़वे मुम्बई के सबसे व्यस्त बाज़ारों में से एक है, जो सुबह से शाम तक ग्राहकों से भरा रहता है। जैसा कि यह मुम्बई के प्रमुख आकर्षणों, ताज पैलेस और गेटवे इंडिया के बिलकुल नज़दीकी ही स्थित है, इन स्मारकों के दर्शन करने आये पर्यटकों को अपनी और ज़रूर ही आकर्षित करता है। इन पर्यटकों में भारतीय सैलानियों को तो यह अपनी ओर आकर्षित करता ही है, विदेशी पर्यटक भी इसकी चमक से बच नहीं पाते। कलात्मक आभूषणों व चीज़ों से पटे पड़े इस बाज़ार में किसी अनूठे मूल्यतम वस्तु को ढूंढ निकालना बिलकुल भी मुश्किल की बात नहीं है। इस जगह पर आप शॉपिंग के साथ-साथ पुराने सदियों से चले आ रहे कैफ़ेज़ में अपने मनपसंद ड्रिंक्स का भी मज़ा ले सकते हैं।

Fashion Street

फैशन स्ट्रीट
Image Courtesy: Vishalngp

फैशन स्ट्रीट, मुम्बई

मुम्बई के सबसे बड़े बाज़ारों में से एक, फैशन स्ट्रीट बाज़ार अपने ब्रांडेड प्रतिकृति के कपड़ों के लिए प्रसिद्द है। यह बाज़ार 385 गलियों में फैशनेबल कपड़ों की दुकानों से भरा पड़ा है। महात्मा गाँधी रोड में VSNL ऑफिस के विपरीत ही स्थित यह बाज़ार मुम्बई में आये पर्यटकों के लिए भी मुख्य आकर्षण का केंद्र है। यहाँ पर आप अपने मनमुताबिक मोल भाव भी आराम से कर सकते हैं। यह बाज़ार मुख्यतः डेनिम्स, शर्ट्स, एक्सेसरीज़, हैट्स और फुटवेयर्स के लिए प्रसिद्द है।

New Market Kolkata

न्यू मार्केट
Image Courtesy: Ranktip

न्यू मार्केट, कोलकाता

कोलकाता के मिर्ज़ा ग़ालिब स्ट्रीट में लिंडसे स्ट्रीट पर स्थित यह बाज़ार कोलकाता के सबसे प्रसिद्द बाज़ारों में से एक है। मुख्य तौर पर बैग्स के लिए प्रसिद्द इस बाज़ार में आप असली ब्रांड के बैग्स और यहाँ मिलने वाले बैग्स में बिल्कुल ही अंतर नहीं कर पाएंगे। यह बाज़ार कोलकाता नगर निगम के अधीन है।

Parrys Corner

परीस कॉर्नर
Image Courtesy: L.vivian.richard

परीस कॉर्नर, चेन्नई

परीस कॉर्नर मुख्यतः चेन्नई का पड़ोसी क्षेत्र है। यह चेन्नई पोर्ट के एकदम नज़दीक ही स्थित है। यूँ तो चेन्नई के कई बाज़ार अपने गुणवत्ता वाले सामानों और चहल-पहल के लिए प्रसिद्द है, पर चेन्नई के बिलकुल साथ ही लगे परीस बाज़ार की बात ही अलग है। अपने ब्रांडेड कपड़ों और इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों के लिए मुख्यतः प्रसिद्द इस बाज़ार में आपको वो सारे लेटेस्ट गैजेट्स भी मिल जायेंगे जो बिलकुल ही नए होंगे।

तो अब वॉग मैगज़ीन में प्रदर्शित होने वाले क्लासी बैग्स, फुटवेयर्स से लेकर डिज़ाइनर कपड़ों के मालिक आप भी बन सकते हैं, वो भी अपने बजट में ही।

अपने महत्वपूर्ण सुझाव व अनुभव नीचे व्यक्त करें।

Click here to follow us on facebook.

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X